Back
सरदारशहर में राजकरण चौधरी के पांच साल पूरे, विकास उत्सव का शुभारम्भ
NPNavratan Prajapat
Feb 07, 2026 05:04:26
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- सरदारशहर
लोकेशन-सरदारशहर
सरदारशहर। नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी के कार्यकाल के 5 साल पूरे होने पर गांधी चौक में विकास उत्सव समारोह हुआ आयोजित, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया करोड़ों रुपए के विकास कार्य کا लोकार्पण
सरदारशहर नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी के 5 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में विकास उत्सव के रूप में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास उत्सव के दौरान नगरपरिषद की ओर से किए गए करोड़ों रूपयो के विकास कार्यो का लोकार्पण पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, पदमश्री देवेन्द्र झाझडिया, चूरू विधायक हरलाल सारण, सभापति राजकरण चौधरी सहित भाजपा नेताओं ने किया। इस अवसर पर गांधी चौक स्थित नवनिर्मित शहीद भगतसिंह फाउंटेन का जैसे ही लोकार्पण हुआ पूरा गांधी चौक शहीद भगतसिंह अमर रहे किनारो से गूंज उठा। इस अवसर पर राजेंद्रसिंह राठौड़ ने शहर में किए गए चहुमुंखी विकास के लिए सभापति राजकरण चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास की कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर पदमश्री देवेन्द्र झाझडिया, चूरू विधायक हरलाल सारण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसन्त शर्मा, भाजपा नेता चन्द्राराम गुरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगरपरिषद के आयुक्त मघराज डूडी ने शहर में किए गए विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सभापति राजकरण चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस दिन हमने कार्यभार संभाला था उसी दिन से हमने एक नारा दिया था काम किया है काम करेंगे जन-जन का सम्मान करेंगे और इस नारे के अनुरूप हमने पिछले 5 सालों में सरदारशहर में अनेको विकास के कार्य किए। इस अवसर पर शहर की 50 से ज्यादा संस्थाओं की ओर से सभापति राजकरण चौधरी का उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को लेकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा की रोनी रमन की ओर से देशभक्ति प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में शुक्रवार रात्रि 11 बजे गांधी चौक में जसनाथ जी महाराज के भक्तों द्वारा अग्नि नृत्य किया गया।
बाइट- राजेंद्रसिंह राठौड़, भाजपा नेता
बाइट- राजकरण चौधरी, सभापति
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 07, 2026 06:32:240
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 07, 2026 06:32:090
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 07, 2026 06:31:520
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 07, 2026 06:31:420
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 07, 2026 06:31:210
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 07, 2026 06:31:120
Report
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 07, 2026 06:31:000
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 07, 2026 06:30:340
Report
0
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 07, 2026 06:20:110
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 07, 2026 06:19:570
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 07, 2026 06:19:410
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 07, 2026 06:19:280
Report