Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
भदरवाद में Hajj 2026 टीकाकरण कैंप: डोडा के 89 श्रद्धालुओं को हज के लिए तैयार
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 07, 2026 06:19:28
Forest Block,
One-day vaccination programme was organised at Sub-District Hospital Bhaderwah to safeguard Hajj pilgrims from infectious diseases ahead of the Hajj 2026 pilgrimage. The vaccination camp at SDH Bhaderwah administered mandatory vaccines and conducted medical examinations to assess fitness for departure. The drive was supervised by BMO Bhaderwah Dr Varsha Sharma, with DDC Chairman Doda Dhananter Singh Kotwal as chief guest inaugurating the programme. During the camp, 19 Hajj pilgrims from Bhaderwah received vaccines and underwent medical check-ups. Vaccines administered included OPV, QMMV, and SIV to protect pilgrims from communicable diseases. It is mandatory to have Polio, Meningococcal, and Seasonal Influenza vaccines as per international health standards. International health certificates bearing seals and online verification were issued after vaccination, and entry into Saudi Arabia requires this certificate. Vaccinations are provided free of cost as per WHO guidelines, and a Health and Training Card is mandatory in Saudi Arabia. 89 pilgrims from District Doda will perform Hajj this year, including 39 from Doda and Thathri, 19 from Bhaderwah, and 31 from Gandoh.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKManitosh Kumar
Feb 07, 2026 07:48:25
Muzaffarpur, Bihar:पूर्णिया जिले में बहुत चर्चित सोशल मीडिया ब्लॉगर सूरज बिहारी हत्याकांड को अंजाम देकर मुजफ्फरपुर में छुप कर बैठा दो आरोपियों को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब मुजफ्फरपुर पुलिस ने इस हत्याकांड का दो मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना पूर्णिया पुलिस को दे दिया है. दरअसल ब्रह्मपुरा थानेदार विजयलक्ष्मी को सूचना मिली कि ब्लॉगर सूरज बिहारी हत्याकांड के दो आरोपी आदित्य उर्फ आयुष ठाकुर और ऐशु सिंह उर्फ स्नेहिल कुमार मुजफ्फरपुर से नेपाल भागने के फिराक में हैं, थानेदार ने टीम बनाकर बस स्टैंड के पास छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया. बतायागया कि सरस्वती पूजा के दिन इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स को लेकर ब्लॉगर सूरज बिहारी और आरोपी के बीच कहां सुनी हो गई थी, इस अदावत में चर्चित ब्लॉगर सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. फिलहाल दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूर्णिया पुलिस को सूचित किया गया है. पूरे मामले को लेकर सीटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पूर्णिया में एक हत्याकांड को अंजाम देखकर मुजफ्फरपुर में छुपा कर बैठा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो पूर्व में पुर्णिया में एक ब्लॉगर को इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स को लेकर विवाद के बाद हत्या कर दी थी. दोनों आरोपी मुजफ्फरपुर में छुपा कर बैठा था और यहां से भगाने के फिराक में था इसी बीच ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस को सूचना मिली और दोनों को बैरिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी की सूचना पूर्णिया पुलिस को दे दी गई है.
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Feb 07, 2026 07:48:08
Noida, Uttar Pradesh:पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक - सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है? हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 07, 2026 07:47:59
Pratapgarh, Rajasthan:नगर परिषद प्रतापगढ़ में प्रशासक ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति नगर परिषद प्रतापगढ़ में सभापति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश पंड्या ने प्रशासक के रूप में औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर विभिन्न विभागों की स्थिति की जानकारी ली。 इस अवसर पर प्रशासक विजयेश पण्ड्या ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे एवं लंबित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। जिन कार्यों में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा, ताकि आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके。 उन्होंने यह भी कहा कि नगर के समग्र विकास को लेकर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाएगी और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही न बरती जाए और समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान किया जाए। नगर परिषद में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए विकास कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा。
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Feb 07, 2026 07:46:53
Noida, Uttar Pradesh:बैंगलोर में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन 10 हज़ार से अधिक महिलाओं ने देश के प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से आयोजित महायज्ञ में सिंदूर से किया अर्चन कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी करा रहे हैं देश के समृद्धि हेतु महायज्ञ बैंगलोर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का 41 वाँ महायज्ञ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि माता ललिता से देश की समृद्धि हेतु प्रार्थना है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि ग़रीब वर्ग समृद्ध हो यह विनती है माँ ललिता से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत की ताक़त है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि भारत के सिंदूर का प्रभाव पूरी दुनिया जान चुकी है
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 07, 2026 07:46:42
Chittorgarh, Rajasthan:एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले से राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों का प्रभारी सचिव वी. सरवण कुमार और जिला कलक्टर आलोक रंजन ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में निरीक्षण किया। उन्होंने बानसेन, निकुंभ, चिकारड़ा और बिनोता में लगाए गए विभागीय काउंटरों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानी। शिविरों में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। चिकारड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीन लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं तथा कृषक कल्याण योजना अंतर्गत 2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। निकुंभ में सॉइल हेल्थ कार्ड भी वितरित किए गए। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 07, 2026 07:46:31
Jaspur, Uttarakhand:स्लाग : काशीपुर में 'धामी-बाली' की जोड़ी का धमाल नगर निगम काशीपुर के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में विकास की एक नई इबारत लिखी गई। इस मौके पर जो आंकड़े सामने आए, वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर दीपक बाली की जोड़ी की कार्यकुशलता का सीधा प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री के विजन और महापौर के धरातली संघर्ष का ही नतीजा है कि पिछले एक साल में 121 करोड़ रुपये की लागत वाली करीब 798 योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है और कई बड़ी परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। सबसे बड़ी उपलब्धि निगम की आय बढ़ाने के प्रबंधन में दिखी है; नगर निगम की पूरी टीम ने बिना किसी टैक्स या शुल्क की बढ़ोतरी किए राजस्व को 8.50 करोड़ से बढ़ाकर सीधे 10.50 करोड़ के पार पहुंचा दिया है। विकास की इस रफ्तार को देख महापौर दीपक बाली ने अब अगले वर्ष के लिए 25 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य रखा है और साफ कर दिया है कि आय बढ़ने का यह फायदा सीधे शहर के विकास में लगेगा, न कि जनता पर कोई भार डाला जाएगा। शहरी विकास बजट में हुई बढ़ोतरी ने इस जोड़ी के इरादों को और मजबूती दी है, जिससे आने वाले समय में काशीपुर की चमक प्रदेश में एक मिसाल बनने जा रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महापौर दीपक बाली की जोड़ी इस समय काशीपुर के विकास में जमकर धमाल मचा रही है। जहाँ सीएम धामी का प्रदेश स्तर पर विजन और मेयर बाली का स्थानीय स्तर पर सटीक मैनेजमेंट मिल रहा है, वहीं काशीपुर अब विकास के पथ पर दौड़ने लगा है। यह जुगलबंदी साबित कर रही है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो बिना जनता को परेशान किए भी शहर की सूरत बदली जा सकती है।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Feb 07, 2026 07:46:16
Bijnor, Uttar Pradesh:रेस्तरां में प्रेमी युगलों के बनाए 300 अश्लील वीडियो प्रस्तावना: बिजनौर के जजी चौराहे के पास महिला अधिवक्ता नीलम कुमारी का सेंटर प्वाइंट फास्ट फूड एंड रेस्तरां है। बुधवार को कुछ लोगों ने रेस्तरां पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि वहां पर स्पाई कैमरा लगा है। आरोप था कि यहां पर प्रेमी युगल के अश्लील वीडियो बनाए जा रहे हैं। इसके बाद कर्मचारी उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। हंगामे के दौरान लोगों ने रेस्तरां के कर्मचारी सतेंद्र कुमार का मोबाइल छीनकर जाँच की तो उसमें 300 के करीब अश्लील वीडियो और फोटो मिले। वीडियो में प्रेमी युगल अश्लील हरकत कर रहे हैं। अब यह फोन पुलिस के पास है। हंगामे पर सीओ संग्राम सिंह व शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। जाँच में स्पाई कैमरा नहीं मिला। पुलिस ने रेस्तरां की डीवीआर कब्जे में ले ली। जाँच से पता चला कि रेस्तरां की पिछली साइड में सीढ़ियों के नीचे एक केबिन है, जिसमें सोफा और कुर्सी रखी हैं। युवक-युवतियों को यहां पर एकांत में बैठाया जाता था और सतेंद्र अपने मोबाइल फोन से फ्लैक्स में बने एक छेद से अश्लील वीडियो बनाता था। सतेंद्र एक युवक को उसकी प्रेमिका के साथ का अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद हंगामा हुआ। चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह की तहरीर पर कर्मचारी सतेंद्र कुमार व अन्य स्टाफ के खिलाफ शहर कोतवाल में मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। हंगामा करने वाले युवक से वीडियो और फोटो मांगे गए हैं। अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार रेस्तरां में सीढ़ियों के नीचे बने केबिन में डेढ़ घंटा बैठाने के प्रेमी युगलों से स्टाफ 1000 से 1500 रुपये वसूलता था। हालांकि बाहर टेबल-मेज पर बैठने के कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाता था। माना जा रहा है कि आरोपित सतेंद्र काफी दिनों से प्रेमी युगलों के वीडियो और फोटो खींच रहा था। इससे पहले भी वह कई युगलों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूल चुका है।
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Feb 07, 2026 07:45:39
Ballia, Uttar Pradesh:देश के मुसलमानो के लिए भारत से बढ़िया देश कोई दूसरा नहीं, राहुल गांधी और कांग्रेस जनता को भ्रमित करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी हैं। संसद में सत्र चल रहा है इसमें बाधा उत्पन्न करने का काम कांग्रेस कर रही है। संसद को न चलने देना देश के विकास के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। अगर उनको अपनी बात करनी है तो सदन का सत्र चलने देना चाहिए था और अपनी बात सदन में रखनी चाहिए थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ कम करने पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्धि के लिए ईमानदारी से काम हो रहा है । दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत से दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। भारत ने अपने आप को दुनिया के सामने सकारात्मक रूप से खुद को प्रस्तुत किया है। गाजियाबाद में कोरियन गेम खेलते हुए तीन बच्चियों के सुसाइड के मामले पर कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। भारत सहित पूरी दुनिया डिजिटली पावरफुल बनने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया और ऑनलाइन चीजों का जमाना है। गाजियाबाद में हुई घटना चिंताजनक है। यह बहुत जरूरी है कि हम अपने युवा पीढ़ी को यह समझाएं की जो सोशल मीडिया है या फिर जो ऑनलाइन सिस्टम है उसे अपने जीवन या फिर करियर में सकारात्मक रूप से कैसे उपयोग करें। इस घटना को लेकर पेरेंट्स को भी सजग होने की जरूरत है सरकार भी पॉलिसी बना रही है। डिजिटल युग के साथ युवा सुरक्षित तरीके से कैसे तालमेल बैठाए साथ ही ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। वही घूसखोर पंडित फिल्म के नाम को लेकर उठे बवाल पर कहा कि ऐसी चीजों से बचना चाहिए ।समाज का ताना-बाना बना रहे, साथ बना रहे ,किसी की जनभावना आहत न हो। यकीनी तौर पर ऐसी चीजों से बचना चाहिए और सभ्य समाज में ऐसी चीजों का कोई स्थान नहीं है。 वही भारत में मुसलमानो की स्थिति पर बेबाकी से अपनी बात कहते हुए कहा कि दुनिया भर के अलग-अलग मुस्लिम देशों के मुसलमान से मैं मिला हूं। मैंने यह महसूस किया है कि भारत से अच्छा देश मुसलमानो के लिए कोई दूसरा नहीं हो सकता। जिस तरीके से भारत में मुसलमान को यहां पर डेवलपमेंट की अपॉर्चुनिटी हमेशा मिली है। ऐसा किसी अन्य देश में नहीं है। भारत में जो माइनॉरिटी है उनको इतनी अच्छी फैसिलिटी, विकास तालीम और रोजगार के लिए आज मिल रही है दुनिया के और किसी देश में नहीं मिल रही है। भारत देश का हर मुसलमान अपने आप को सौभाग्यशाली मानता है कि उसे भारत देश में पैदा होने का मौका मिला। बड़े मेजोरिटी के तौर पर साथ ही बड़े भाई और दोस्त के तौर पर हिंदू भाई हमे मिले। जो हमेशा मिलजुल कर हम आगे बढ़े .इस सोच के साथ भारत आगे बढ़ रहा है। हम खुद को खुश नसीब मानते हैं इस देश में हम पैदा हुए इस देश में जीने का ,सांस लेने का और आगे बढ़ने का मौका मिला। भारत देश ने यहां के मुसलमान को बहुत कुछ दिया है ।भारत का हर मुसलमान इस देश के विकास के साथ मजबूती के साथ खड़ा है。
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 07:42:42
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़। अलीगढ़ महोत्सव कृषि उद्योग प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित पुस्तक मेले का शुभारंभ मंडल आयुक्त संगीता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल आयुक्त ने पुस्तक मेले का अवलोकन करते हुए विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी प्राप्त की। मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने बताया कि अलीगढ़ नुमाइश परिसर में पुस्तक मेले का आयोजन एडीएम सिटी द्वारा कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय और शानदार पहल है। पुस्तकों से ज्ञान बढ़ता है और समाज के हर वर्ग को पुस्तकों से जुड़ाव रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों, युवाओं और आमजन में अध्ययन की आदत को बढ़ावा देते हैं और सकारात्मक सोच विकसित करने में मददगार साबित होते हैं। मंडल आयुक्त ने पुस्तक मेले में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर पुस्तकों का लाभ उठाने की अपील की।पुस्तक मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, आयोजक और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। बाइट,, संगीता सिंह मंडल आयुक्त
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top