Back
सरदारशहर में होली पर मादा डॉगी और पिल्लों का जलवा पूजन, अनोखी परंपरा
NPNavratan Prajapat
Mar 02, 2026 11:06:42
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- सरदारशहर
लोकेशन-सरदारशहर
स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत
सरदारशहर
सरदारशहर में होली पर अनोखा आयोजन
मादा डॉगी और उसके तीन पिल्लों का किया गया ‘जलवा पूजन,
परंपरा के साथ मोहल्ले ने जताया प्रेम
मंगल गीतों के साथ हुआ नामकरण और पूजा
सरदारशहर से होली पर्व पर एक अनोखी और दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। जहाँ सूबेदार की टंकी के पास मोहल्ले के लोगों ने मिलकर एक मादा डॉगी और उसके तीन पिल्लों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जलवा पूजन किया। इस अनूठे आयोजन में पूरे मोहल्ले के लोग शामिल हुए और पारंपरिक रस्मों के साथ इस कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाया गया। यह आयोजन टंकी बालाजी मंदिर के पास सूबेदार के कुएं के समीप किया गया, जहां पूरे इलाके को सजाया गया। गली-मोहल्ले में रंग-बिरंगी सजावट की गई, मंगल गीत गाए गए और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे समाज में वर्षों से यह परंपरा रही है कि घर की पहली रोटी कुत्ते को दी जाती है। रात भर यह वफादार जानवर जागकर पूरे मोहल्ले की रखवाली करता है। और जब हम सोते हैं तब यह हमारी सुरक्षा करता है। यही कारण है कि पूरे मोहल्ले के लोगों के मन में इस डॉगी के लिए खास प्रेम और सम्मान है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जब इस डॉगी ने तीन पिल्लों को जन्म दिया तो सभी ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार जलवा पूजन करने का निर्णय लिया। राजस्थान में बच्चे के जन्म के बाद जिस तरह जलवा पूजन की परंपरा निभाई जाती है उसी तरह इस आयोजन में भी सभी रस्में निभाई गईं।
स्थानीय निवासी गौरव सोनी ने बताया कि यह आयोजन हमारे प्रेम और सम्मान को व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज भी कुत्ते को दुनिया का सबसे वफादार प्राणी माना जाता है। पूरे मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर यह दिखाने की कोशिश की है कि जानवर भी हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं और उनका भी सम्मान होना चाहिए। वहीं वार्ड की तारा सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित को बुलाकर की गई। सबसे पहले डॉगी और उसके पिल्लों का नामकरण किया गया, उन्हें नहलाकर साफ कपड़े पहनाए गए और तिलक संस्कार किया गया। थाली बजाकर मंगल गीत गाए गए और पारंपरिक तरीके से जलवा पूजन की रस्म निभाई गई। इसके बाद सभी लोग कुएं पर जाकर पूजा-अर्चना की और परंपरा के अनुसार जलवा पूजन की। कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले में सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यह अनोखा आयोजन सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि जानवरों के प्रति प्रेम, संवेदना और इंसानियत का संदेश देता नजर आया। मोहल्ले के लोगों ने मिलकर जिस तरह इस डॉगी और उसके पिल्लों का सम्मान किया, वह सामाजिक एकता और पशु-प्रेम की मिसाल बन गया।
जलवा पूजन (या जलवा पूजना) बच्चे के जन्म के बाद होने वाली एक पारंपरिक रस्म है, जो खासकर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में मनाई जाती है। यह रस्म आमतौर पर बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद की जाती है। जिसमें मां और नवजात शिशु के स्वस्थ रहने और शुभ भविष्य की कामना की जाती है। इसमें मुख्य रूप से पानी (जल) की पूजा की जाती है, इसलिए इसे जलवा पूजन कहा जाता है। आमतौर पर बच्चे के जन्म के 10वें, 11वें या 12वें दिन यह रस्म की जाती है। कई जगहों पर यह छठी या नामकरण से पहले भी किया जाता है।
बाइट- 1 से 3 मोहल्लेवासी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 02, 2026 12:48:410
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 02, 2026 12:47:480
Report
STSharad Tak
FollowMar 02, 2026 12:47:030
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 02, 2026 12:45:400
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 02, 2026 12:38:480
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 02, 2026 12:38:290
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 02, 2026 12:38:170
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 02, 2026 12:38:050
Report
STSharad Tak
FollowMar 02, 2026 12:37:340
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 02, 2026 12:37:220
Report
PDPradyut Das
FollowMar 02, 2026 12:35:310
Report
ADAnup Das
FollowMar 02, 2026 12:34:000
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 02, 2026 12:33:15Payikapuram, Andhra Pradesh:पुलिस ने मंदिर के सामने स्थित एक मिठाई की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली...जांच में सामने आया कि एक आवारा कुत्ता कहीं और से मांस का टुकड़ा उठाकर मंदिर के सामने ले आया था...इस खुलासे के बाद स्थिति काफी हद तक शांत हुई...
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 02, 2026 12:32:580
Report
