Back
बांसवाड़ा में होली से पहले दो किशोरों की प्रतीकात्मक शादी, पुरानी श्राप परंपरा निभी
AOAjay Ojha
Mar 02, 2026 12:47:48
Banswara, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
होली के पूर्व रात्रि एक अनूठी परंपरा का निर्वहन किया गया। इसमें अपने घर में सो रहे दो लड़कों को ग्रामीण उठा कर लाए। उल्लासपूर्ण वातावरण में रस्में पूरी कर मंडप में धूमधाम से उनकी प्रतीकात्मक शादी कर दी गई। होली की पूर्व रात्रि बड़ोदिया कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को निभाया गया। गांव के मुखिया सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों की उपस्थिति में सबसे पहले दो किशोर बच्चों को ढूंढ कर लाने के लिए अलग-अलग टोली बनाई गई। इसके बाद जैसे ही दो बच्चे मिले, दोनों टोलियों ने एक-दूसरे से संपर्क किया और उन्हें लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे।
दूल्हा बनने की जिद पर अड़े
दोनों लड़कों को मंदिर लाने के बाद जब विवाह की रस्म शुरू करने की तैयारी की गई तब दोनों ने दूल्हा बनने की जिद पकड़ ली। इस पर मुखिया नाथजी पटेल डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज, रणछोड़ पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने आपसी सहमति से एक को दूल्हा और दूसरे को दुल्हन बनाना तय किया। महिलाओं ने दोनों के शरीर पर हल्दी का लेपन किया। इसके बाद वैदिक ऋचाओं के गान के बीच मंडप में दोनों लड़कों की प्रतीकात्मक शादी कराई गई। वरमाला पहनाने के बाद दोनों ने साथ में फेरे लिए। मंगलसूत्र पहनाया। दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान ग्रामीण लोकगीत भी गाते रहे। इसके अलावा गांव के कार्यक्रमों के तहत बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया गया।
श्राप से मुक्ति के लिए परम्परा
मुखिया नाथजी पटेल और डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज ने बताया कि यह परंपरा एक पुराने श्राप से जुड़ी है। करीब 500 साल पहले खेर जाति के लोगों ने बड़ोदिया गांव को छोड़ते समय यह श्राप दिया था कि यदि होली से एक दिन पहले दो लड़कों का विवाह नहीं कराया तो गांव उजड़ जाएगा। इसके बाद से यह परंपरा निभाई जा रही है और लगभग 90 साल पहले एक बार यह टूटी भी, तब गांव में पशुधन की भारी हानि हुई थी। तब से अब तक यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है और सभी ग्रामीणों की सहभागिता बनी रहती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 14:19:280
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 02, 2026 14:19:080
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 02, 2026 14:18:370
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 02, 2026 14:17:21Jalaun, Uttar Pradesh:सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी जीशान पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था... घायल हालत में जीशान को अस्पताल पहुंचाया गया... जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 02, 2026 14:17:090
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 02, 2026 14:16:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 02, 2026 14:16:380
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 02, 2026 14:16:220
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 02, 2026 14:16:080
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 02, 2026 14:15:590
Report
VRVikash Raut
FollowMar 02, 2026 14:15:520
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 02, 2026 14:15:310
Report
RZRajnish zee
FollowMar 02, 2026 14:15:180
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 02, 2026 14:03:440
Report
