Back
सैनिक ने चौकी प्रभारी पर मारपीट, अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया
Mathura, Uttar Pradesh
सैनिक ने चौकी प्रभारी पर मारपीट, अभद्र व्यवहार का आरोप लगायाः मथुरा में छुट्टी पर आए जवान ने एसएसपी से शिकायत की मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
मथुरा के चौमुहां में भारतीय सेना के एक जवान ने थाना जैंत की आझई चौकी प्रभारी पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। सैनिक ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर न्याय की मांग की है। आझई खुर्द निवासी सैनिक राधाचरण इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने मित्र महेश कुमार से मिलने उनके घर गए थे, जो स्वयं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत हैं।
राधाचरण का आरोप है कि इसी दौरान आझई चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी पुराने मामले में महेश कुमार को हिरासत में लेने लगे। उस समय महेश की गोद में उनका पांच माह का मासूम बच्चा था।
सैनिक राधाचरण ने पुलिस से मानवीय आधार पर पहले बच्चे को उसकी मां को सौंपने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर चौकी प्रभारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। राधाचरण के अनुसार, जब उन्होंने अपना परिचय भारतीय सेना के सैनिक के रूप में दिया, तो पुलिस अधिकारी और अधिक आक्रामक हो गए। उन पर मारपीट करने और सेना के लिए अपशब्द कहने का भी आरोप है।पीड़ित सैनिक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने महेश कुमार की वृद्ध माता ओमवती देवी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका दावा है कि यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
बाइट - राधाचरण ( पीड़ित )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSUNIL SINGH
FollowMar 08, 2026 11:16:220
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 08, 2026 11:16:120
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 08, 2026 11:15:480
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 08, 2026 11:15:260
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 08, 2026 11:08:220
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 08, 2026 11:06:350
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 08, 2026 11:06:160
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 08, 2026 11:05:440
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 08, 2026 11:05:280
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 08, 2026 11:02:510
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 08, 2026 11:01:350
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 08, 2026 11:01:210
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 08, 2026 11:01:060
Report