Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chittorgarh312001

चित्तौड़गढ़ कांग्रेस धरना: महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ केंद्र सरकार

ASABHISHEK SHARMA1
Mar 13, 2026 12:36:15
Chittorgarh, Rajasthan
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आमजन की कमर टूट रही है। इस दौरान सिसोदिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत विदेश नीति के कारण देश में ईंधन संकट और महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों को परेशानी हो रही है और कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों ने अफीम किसानों के समर्थन में भी आवाज उठाई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RIRamawatar Isran
Mar 13, 2026 13:26:06
Jaipur, Rajasthan:बून्दी संभागीय आयुक्त ने देवपुरा स्थित आश्रय स्थल और श्री अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण -देवपुरा स्थित आश्रय स्थल और श्री अन्नपूर्णा रसोई में मिलीं भारी अव्यवस्थाएं, तहसीलदार को नियमित जांच के निर्देश भीषण गर्मी के बावजूद रसोई में पंखे की व्यवस्था नहीं थी और चारों तरफ गंदगी का आलम था। संभागीय आयुक्त जब पास ही स्थित आश्रय स्थल पहुंचे, तो वहां भी अव्यवस्थाएं मिलीं। खाली कमरों में अनावश्यक रूप से पंखे चलते पाए गए। जब वहां मौजूद स्टाफ से इस बारे में पूछताछ की गई, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संभागीय आयुक्त ने मौके पर मौजूद तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से इन स्थलों का निरीक्षण करें। उन्होंने व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने और आवश्यक कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए ताकि आमजन को योजना का वास्तविक लाभ मिल सके.
0
comment0
Report
PKPankaj Kumar
Mar 13, 2026 13:25:51
Motihari, Bihar:मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात की नजर अब थाना से कोर्ट तक....80 किलो चरस और गांजा बरामदगी में हुई रिहाई पर एसपी हुए सख्त....बनाया जांच टीम आज तक आप यही जानते होंगे NDPS एक्ट में पकड़े जाने पर रिहाई तो छोड़िए बेल मिलना भी होता है मुश्किल। अगर आपके पास से चरस या गांजा जैसा मादक पदार्थ मिलता है तो सजा मिलना तय है पर मोतिहारी में इसके उलट 80 किलो चरस और गांजा बरामदगी में अभियुक्त बने सभी तीनो लोगो की रिहाई हो गई जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।कुछ लोग पुलिस पर तो कुछ लोग सरकारी वकील के कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं की आखिर 80 किलो चरस बरामदगी में सभी अभियुक्त बरी कैसे हो गए ? तथाकथित मामला दरअसल 21 मार्च 2024 को सुगौली टॉल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दस किलो चरस के साथ ओमप्रकाश और आलम मियां की गिरफ्तारी हुई थी जिसने तब सुगौली थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार को छपरा बहास का पता बताया था जहाँ से वो चरस की खेप लेकर आया है। मिली सूचना के बाद छपरा बहास में ही दोनों कारोबारी के निशानदेही पर छपरा बहास के छोटा बंगरा के राजकिशोर सिंह के घर से पुलिस ने उसी समय छापेमारी कर चरस व गांजा किया था बरामद। तब कारोबारी राजकिशोर सिंह भी गिरफ्तार हुआ था।पुलिस ने करीब 80 kg चरस और गांजा बरमाद किया था।तत्कालीन थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने खुद के बयान पर FIR दर्ज कर दो दिन बाद रात करीब 12 बजे अनुसंधानकर्ता को सौंपा था एफआईआर कॉपी。 तत्कालीन सुगौली थानाध्यक्ष पर उठ रहे हैं सवाल 80 किलो चरस बरामदगी के बाद सुगौली थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने एक ऐसे पुलिस ऑफ़िसर को केश के अनुसंधानकर्ता बनाया जिसने जिंदगी में कभी कोई अनुसंधान ही नही किया था। महज दस दिन पहले जमादार से दरोगा बने सम्भु साह को इतना गम्भीर मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपना कहीं न कहीं थानाध्यक्ष के चरस के प्रति गम्भीरता पर सवाल खड़े करता है। अनुसंधानकर्ता सम्भु साह ने zee न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि वो केश लेने से इंकार करते हुए थानाध्यक्ष को बोले थे कि हमको अनुशंधान करने का कोई अनुभव नही है अन्य सीनियर को केश का अनुसंधानकर्ता बनाया जाय तो इसपर भी मुन्ना कुमार ने उन्हें ही केश का जबर्दस्ती अनुसंधामकर्ता बना दिया । इस बाबत zee न्यूज़ ने तत्कालीन थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार से जब केश के विषय मे जानना चाहा तो उन्हें ना तो केश याद था और ना ही अनुसंधानकर्ता का नाम。 मोतिहारी एसपी ने बनाया जांच टीम 21 मार्च, 2024 सुगौली थाना अंतर्गत 80 kg चरस बरामदगी FIR 123/24, मामले में तीनों अभियुक्तों की रिहाई मामले में तीन सदस्यीय जांच कमिटी बनाई गई है। जिसमे DSP HQ, Cyber DSP , Sadar SDPO को शामिल किया गया है।जांच टीम अब अभियुक्तों की रिहाई मामले में तत्कालीन अनुसंधानकर्ता सम्भु साह,थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्तमान में चकिया थानाध्यक्ष सहित Prosecution ऑफिसर की भूमिका की जांच की जाएगी।शहर में चल रही चर्चा की माने तो 60 लाख रुपया में तीनों अभियुक्त आजाद हो गए है。
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 13, 2026 13:24:05
Jehanabad, Bihar:अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर लगाम लगाने के लिए जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम अलंकृता पाण्डेय ने सभी गैस वितरण एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में घरेलू गैस का प्रयाप्त स्टॉक उपलब्ध है और जनता को घबराने या पैनिक बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं है। बैठक के दौरान गैस एजेंसियों ने पुष्टि की कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व कृत्रिम संकट की अफवाह फैला रहे हैं। डीएम ने उपभोक्ताओं से अपील की किPrevious सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिनों के बाद ही नई बुकिंग कराएं तथा अपना ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अब बिना ओटीपी के भी गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। बुकिंग के बाद 2 से 3 कार्य दिवसों के भीतर सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा को निर्देश दिया कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर गैस एजेंसियों और गोदामों की नियमित जांच की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध भंडारण या अनधिकृत बिक्री पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आम जनता किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत सीधे जिला आपूर्ति कार्यालय में दर्ज करा सकती है। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता निपुन कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी होमा इरफान, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार और जिले के सभी गैस एजेंसियों के प्रबंधक मौजूद रहे。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 13, 2026 13:23:29
Alwar, Rajasthan:मोटर दुर्घटना मामले में लोक अदालत से पहले समझौता, पीड़ित परिवार को मिला 1.06 करोड़ का मुआवजा अलवर में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में आपसी सहमति से हुए समझौते के बाद पीड़ित परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत भंडारी ने बीमा कंपनी की ओर से 1 करोड़ 6 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का चेक प्रार्थी और उनके वारिसों को सुपुर्द किया। इस प्रकरण में मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण की न्यायाधीश अनु चौधरी ने पक्षकारों को समझाइश देकर आपसी सहमति से समझौता करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते मामला सुलझ सका और पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता मिल सकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहन लाल सोनी ने बताया कि वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत को ध्यान में रखते हुए मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीमा कंपनी के पैनल अधिवक्ता सुनील कुमार गुप्ता के प्रयासों तथा बीमा कंपनी के अधिकारियों आलोक कुमार जैन (डीजीएम), दिलीप गुप्ता (रीजनल मैनेजर), संजय गुप्ता (टीपी हब अलवर प्रभारी) और रमेश सचदेवा के सहयोग से इस मामले में समझौता संभव हो सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रेखा ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में "रेखा बनाम शेर सिंह" शीर्षक से क्लेम याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि उनके पति रविकांत शर्मा 27 सितंबर 2024 की रात करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल से मंडी मोड़ स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान कृषि उपज मंडी के पीछे सेठ हरप्रसाद धर्मशाला के सामने सामने से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रविकांत शर्मा की मौत हो गई। मृतक जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय एईएन ओ एंडएम बगड़ में इंजीनियर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और उन्हें लगभग 70 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। परिजनों ने बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से 2 करोड़ 16 लाख 10 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का दावा किया था। लोक अदालत की भावना के अनुरूप दोनों पक्षों को समझाइश दी गई, जिसके बाद बीमा कंपनी और प्रार्थी के बीच 1 करोड़ 6 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि पर आपसी सहमति बन गई। समझौता राजीनामा प्रस्तुत होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत भंडारी ने बीमा कंपनी द्वारा प्रस्तुत चेक प्रार्थी और उनके वारिसों को सौंप दिया। इस मौके पर प्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता जयकृष्ण गुप्ता भी मौजूद रहे। बीमा कंपनी के पैनल अधिवक्ता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना से जुड़े मामलों की एक विशेष सूची तैयार की जा रही है, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी तरह एक अन्य प्रकरण, जिसमें एक करोड़ रुपये से अधिक का दावा है, उसे भी जल्द समझौते के जरिए सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अध्यक्ष अनंत भंडारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण होने पर पीड़ित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता मिलती है और न्यायालयों में लंबित मामलों के निपटारे में भी मदद मिलती है。
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 13, 2026 13:23:10
Jalore, Rajasthan:जालोर के जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के बहुचर्चित गणपतसिंह मांडोली हत्याकांड को लेकर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है रामसीन थाना क्षेत्र में 18 महीने पूर्व हुए इस हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर पिछले 14 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी है。 शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर महापड़ाव डालकर विरोध जताया। मृतक गणपतसिंह की मां और पत्नी पिछले 14 दिनों से कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं। परिजनों का कहना है कि घटना को करीब 18 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे परिवार और समाज में भारी आक्रोश है。 नाराज महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिस पुलिस ने समझाइस की ओर जाम खुलावाया, इस दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आंदोलन को और उग्र किया जाएगा。
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 13, 2026 13:22:56
Jaipur, Rajasthan:सरकारी स्कूलों को मिलने वाली ग्रांट राशि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष रहने के बावजूद अब तक जारी नहीं हो पाई है। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त होना है, लेकिन अधिकांश विद्यालयों को अनुदान नहीं मिलने से संस्था प्रधानों और शिक्षकों के सामने स्कूल संचालन की समस्या खड़ी हो गई है। कई स्कूलों में दैनिक जरूरतों के लिए शिक्षकों को अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है। सरकारी स्कूलों में उपलब्ध राशि दीपावली के दौरान रंग-रोगन और छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों में खर्च हो चुकी है। ऐसे में अब स्वच्छता, पेयजल, चौक-डस्टर और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर शिक्षक खुद पैसे लगाकर व्यवस्थाएं बनाए हुए हैं। राज्य सरकार नामांकन के आधार पर स्कूलों को 10 हजार से एक लाख रुपये तक की ग्रांट देती है, जिससे विद्यालयों के संचालन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती हैं。 स्थिति यह है कि प्राथमिक स्तर के लगभग 50 प्रतिशत विद्यालयों को ही राशि मिल पाई है, जबकि करीब 40 प्रतिशत स्कूलों तथा अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों को अभी भी ग्रांट का इंतजार है。 वहीं खेल अनुदान राशि भी अब तक जारी नहीं हुई है। प्राथमिक विद्यालयों को 5 से 10 हजार और माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। जिला व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं समाप्त होने के बाद भी राशि नहीं मिलने से कई स्कूल नई खेल सामग्री नहीं खरीद पाए। कई विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं के लिए खेल सामग्री अपने स्तर से खरीदनी पड़ी।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 13, 2026 13:22:45
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 13:22:38
Chiraiyakot, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट (मऊ) में 13 मार्च 2026 को शहीद धर्मेंद्र यादव (पुत्र खेड़न यादव) की स्मृति में 8वां कैंडल मार्च निकाला गया। वर्ष 2018 में 13 मार्च को शहीद हुए धर्मेंद्र यादव को याद करते हुए हर साल की तरह इस बार भी सैकड़ों लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, पिंटू यादव, नीरज, मिथिलेश, आदित्य, दिनेश, रमेश, शैलेश, गोलू सहित कई लोग मौजूद रहे। साथ ही तेनुआ कटघर संजर से पंचमेश यादव और हाफिजपुर से युवा नेता संतोष कुमार भी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने शहीद धर्मेंद्र यादव की वीरता को याद करते हुए कहा कि उनकी शहादत क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और उनकी स्मृति हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 13, 2026 13:22:28
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अनूठी पहल करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया। CmR में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। विकüste भारत-विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में आधी आबादी सक्रिय योगदान दे रही है। हमारी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास पर महिला स्टार्टअप एन्टरप्रन्योर, रेडियो जॉकी, सरकारी विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियों, आरएएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्राओं, लखपति दीदी, समाजसेवी महिलाओं, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास पर कार्यरत महिला सुरक्षाकर्मियों एवं महिला कर्मचारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नीतियों एवं योजनाओं का निर्माण कर रही है। इसी का परिणाम है कि लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई है। इसी प्रकार सोलर दीदी, बैंक सखी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। वहीं राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। महिलाओं का सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना में अब तक 6 लाख से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मा वाउचर योजना सहित various योजनाओं द्वारा महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है। वहीं, 1 लाख 39 हजार स्वयं सहायता समूहों को 679 करोड़ रुपये की आजीविका सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत 19 लाख से अधिक महिला पेंशनरों को 6 हजार 876 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 27 हजार से अधिक कन्याओं के विवाह के लिए लगभग 101 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है। महिलाhealth के क्षेत्र में सेवानिर्वाण के लिए एचपीवी वैक्सीन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया गया। डॉ. कृति भारती ने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। राजीविका के माध्यम से स्थानीय महिलाएं बैंक सखी बनकर आत्मनिर्भर बनीं और अन्य महिलाओं को भी अवसर दे रही हैं। उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की और लाभान्वितों ने अनुभव साझा किया। राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं और भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शिता से आयोजित किया जा रहा है। राजीविका के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी बल्कि अन्य परिवारों की आय में भी वृद्धि कर रही हैं।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 13, 2026 13:22:06
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर की एक गैस एजेंसी पर उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब रनजीत गली निवासी प्रभजोत कौर नाम की महिला सिलेंडर लेने पहुंची, लेकिन उसे सिलेंडर देने से मना कर दिया गया। ऐसे में महिला एजेंसी के बाहर फूट-फूटकर रोने लगी। प्रभजोत कौर ने रोते हुए बताया कि उनके घर का गैस सिलेंडर एक सप्ताह पहले ही खत्म हो चुका है। बुकिंग कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन सर्वर नहीं चल रहा। घर में दो छोटे बच्चे हैं जोकि बीमार हैं। मजबूरी में परिवार को गुरुद्वारे में जाकर खाना खाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पति दुबई में रहते हैं, जिस कारण उन्हें घर की जिम्मेदारियां अकेले संभालनी पड़ती हैं। बाइट : प्रभजोत कौर, पीड़ित उपभोक्ता वीओ : वंही दूसरी طرف गैस एजेंसी के मालिको का कहना है कि लोग अफवाहें के चलते परेशान हैं, गैस सिलेंडर होने के बावजूद और सिलिंडर रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गैस का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है, लगातार गाड़ियां आ रही हैं। लोग पैनिक क्रिएट न करें, गैस की कोई कमी नहीं है। बाइट : राजकुमार शर्मा गैस एजेंसी मालिक उधर दूसरी गैस एजेंसी के मैनेजर का कहना है कि हर रोज सिलेंडर की गाड़ी आ रही है। जिनकी बुकिंग है उन लोगों को ओटीपी लेकर सिलेंडर दिए जा रहे हैं। फिलहाल सर्वर में दिक्कत चल रही है, जिस कारण ऑनलाइन बुकिंग में लोगों को दिक्कत हा रही है। जिले में कमर्शियल सिलेंडर आना बंद हो गए हैं। बाइट :: राम कुमार गैस एजेंसी मैनेजर वीओ : बता दे जिले में 3.89 लाख से अधिक गैस उपभोक्ता खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार यमुनानगर जिले में कुल 3,89,404 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें 3,87,682 घरेलू उपभोक्ता और 1,722 कॉमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में कुल 32 गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं। मौजूदा समय में इन एजेंसियों के पास करीब 13,044 गैस सिलेंडर उपलब्ध बताए जा रहे हैं। हालांकि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि मांग के मुकाबले सिलेंडरों की संख्या कम पड़ रही है, जिसके कारण लोग सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 13:21:43
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में भी मिडिल ईस्ट वॉर का असर दिखाई देने लगा है। सभी गैस एजेंसीयो पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारे लगी नजर आई। हालांकि उपभोक्ता आगामी हालात को देखते हुए बिना जरुरत के भी गैस बुकिंग कर रहे हैं, जिसके चलते गैस एजेंसीयो पर हल्की परेशानियां जरूर बड़ी दिखी। जी मीडिया ने झालावाड़ में गैस एजेंसियो का रियलिटी टेस्ट किया, तो सामने आया कि गैस एजेंसियो पर निश्चित रूप से उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हो, लेकिन ऐसे क्राइसिस के हालात यहां अभी नहीं बने, कि आमजन का किचन ही प्रभावित हो जाए। हालांकि चिंता के कारण उपभोक्ता घरों के किसी भी सिलेंडर को खाली नहीं रखना चाहते और लगातार बुकिंग कर रहे जिसके चलते सर्वर क्रैश के भी हालत बन जाते हैं। जी मीडिया ने उपभोक्ताओं से बात की, तो उन्होंने कहा कि वह अपने जरूरी काम छोड़कर गैस का सिलेंडर लेने आए हैं, लेकिन उन्होंने भी इस बात को माना कि आगामी दिनों की चिंता को लेकर ही वे लोग अतिरिक्त सिलेंडर रखना चाहते हैं। उधर गैस एजेंसी संचालक बसंत कासट ने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक भय के कारण अतिरिक्त सिलेंडर उठा रहे हैं, जिसके चलते कुछ परेशानी सी दिखाई दे रही, लेकिन आगे से सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। ओटीपी के आधार पर सभी उपभोक्ताओं तक सिलेंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। उधर एचपी गैस एजेंसी के गोदाम के इंचार्ज ने भी कहा कि गोदाम पर उपभोक्ताओं को आना ही नहीं पड़ रहा। कैमरे के सामने वह खुद पर्याप्त मात्रा में मौजूद गैस सिलेंडर को लोडिंग ऑटो में रखकर होम डिलीवरी के लिए भेजते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर को लेकर ऊपर से ही निर्देश है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान घरेलू उपभोक्ताओं को इतनी बड़ी परेशानी दिखाई नहीं दी, लेकिन कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक के बाद होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की मुसीबत जरूर बढ़ गई है। झालावाड़ के कई रेस्टोरेंट व होटेल्स का जी मीडिया ने जब जायजा लिया, तो वहां कमर्शियल सिलेंडर के अभाव में डीजल भट्टियों का उपयोग होता नजर आया, तो कुछ जगहों पर लकड़ी की भट्टियां भी चालू कर दी गई। रेस्टोरेंट संचालकों ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर मिलने से उनके द्वारा ग्राहकों को अभिलंब भोजन सहित अन्य फूड तैयार करके दे दिया जाता था। लेकिन मजबूरी में अब डीजल तथा लकड़ी की भट्टी का उपयोग करना पड़ रहा। जिससे भोजन तथा अन्य खाद्य सामग्रीya बनाने में ज्यादा समय लग रहा। ऐसे में ग्राहकों को भी अतिरिक्त समय इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही मजबूरी में फूड की होम डिलीवरी भी फिलहाल बंद कर दी गई है जिसके चलते व्यवसाय प्रभावित हो रहा। रेस्टोरेंट तथा होटल संचालकों ने केंद्र सरकार से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को पुन चालू करने की मांग की है।
0
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Mar 13, 2026 13:21:20
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:जिले में रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सफाई दी है, डीएम भदोही शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी अफवाहों को फैलाएं। डीएम शैलेष कुमार ने स्पष्ट किया कि जनपद में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी होने की स्थिति नहीं है उन्होंने कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर गैस की कमी को लेकर गलत और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि ऐसी अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गैस एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें, उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गैस आपूर्ति में समस्या सामने आती है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके, इस दौरान डीएम ने गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक भी की और निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो。
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 13, 2026 13:20:58
Panna, Madhya Pradesh:शॉट सर्किट से धधकी ट्रैक्टर ट्रॉली। पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुल्ला में अचानक लगी आग से किसान की मेहनत पलभर में राख हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड गेहूं की कटी फसल में अचानक शॉट सर्किट हो गया, जिससे देखते ही देखते ट्रॉली में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रॉली में भरी पूरी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर सुरक्षित बचा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रॉली में लोड पूरी फसल जल चुकी थी। इस घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top