icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
276129
MKMANISH KUMARFollow31m ago

चिरैयाकोट में पुलिस-प्रशासन का बड़ा एक्शन, ₹3.5 लाख के अवैध पटाखे बरामद

Bheryaghar, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट, मऊ। त्योहारों के सीजन से पहले चिरैयाकोट पुलिस और प्रशासन ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13, जमीन दुर्गा में मुखबिर की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। जब्त पटाखों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 से 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अर्चना अग्निहोत्री और क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र सिंह ने किया। भारी पुलिस बल के साथ हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान 25 कार्टून सहित बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। डिस्पोजल दुकान की आड़ में भंडारण का आरोप प्रशासनिक जांच के अनुसार, गोविंद मद्धेशिया, निवासी वार्ड नंबर 13, जमीन दुर्गा की ‘मुस्कान टेंडर्स’ नाम से डिस्पोजल सामग्री की दुकान है। आरोप है कि इसी कारोबार की आड़ में तीन अलग-अलग स्थानों पर पटाखों का भंडारण किया गया था। प्रशासन के मुताबिक, बिना वैध लाइसेंस के इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मामला है। पटाखे जब्त, आगे की कार्रवाई जारी छापेमारी के दौरान बरामद पटाखों को पुलिस-प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई की। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध पटाखों के भंडारण एवं कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ये अधिकारी और पुलिसकर्मी रहे मौजूद
0
0
Report
Pinewz
276129
MKMANISH KUMARFollow24 Sept 2026, 03:33 pm

चिरैयाकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹25 हजार का इनामिया आरोपी नीरज उर्फ टाइगर गिरफ्तार

Bheryaghar, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट, मऊ। सरसेना पेट्रोल पंप के पास हुए अनीश कुमार हत्याकांड में वांछित ₹25,000 के इनामिया आरोपी नीरज उर्फ टाइगर को चिरैयाकोट पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। असलपुर पुलिया के पास हुई कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:05 बजे चिरैयाकोट पुलिस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर असलपुर पुलिया के पास घेराबंदी की थी। बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक से जा रहा आरोपी बारिश के कारण बाइक फिसलने से गिर गया। पुलिस का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में चिरैयाकोट थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य की सरकारी ग्लॉक पिस्टल से चली गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद होने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, नीरज उर्फ टाइगर के खिलाफ गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत करीब 9 मुकदमे दर्ज हैं। सरसेना हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी को चिरैयाकोट पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Pinewz
276129
MKMANISH KUMARFollow3 Sept 2026, 05:40 pm

सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला, ग्रामीणों को खुले में जाने की मजबूरी

Bheryaghar, Uttar Pradesh:ग्राम पंचायत रसूलपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा है। शौचालय के दोनों दरवाजों पर ताले लटके होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाने में अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया, लेकिन इसके बावजूद शौचालय का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सामुदायिक शौचालय पर लगे ताले को खुलवाकर नियमित संचालन और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक सुविधा के लिए बनाया गया शौचालय बंद रहने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर शौचालय का संचालन कब शुरू कराते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
276129
MKMANISH KUMARFollow27 Aug 2026, 05:07 pm

वर्दी का फर्ज और मासूमों का प्यार! 👮‍♂️✨ PKS पब्लिक

Bheryaghar, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट: भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन पर पी.के.एस. पब्लिक स्कूल ने सामाजिक सरोकार की एक मिसाल पेश की। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से तैयार हैंडमेड (हस्तनिर्मित) राखियों के साथ चिरैयाकोट नगर में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों, बैंक कर्मचारियों, चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों को रक्षासूत्र बाँधकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं। ​ड्यूटी पर तैनात रक्षकों को महसूस कराया 'घर जैसा अपनत्व' घर-परिवार से दूर रहकर 24 घंटे जनता की सुरक्षा में तैनात थाना चिरैयाकोट के पुलिसकर्मियों को जब मासूम बच्चों ने अपने हाथों से बनी राखियाँ बाँधीं, तो वर्दीधारी जवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके अलावा विद्यार्थियों ने HDFC बैंक व यियन बैंक के स्टाफ, शांति हड्डी अस्पताल, अखिलेश डेंटल क्लिनिक, हिमांशु क्लिनिक के स्वास्थ्यकर्मियों तथा मौर्या मोबाइल के संचालक श्री सुनील मौर्य व समाजसेवी श्री श्रीनिवास गुप्ता सहित कई प्रमुख हस्तियों को राखी बाँधकर उनसे सुरक्षा और आशीर्वाद का वचन लिया। ​विद्यालय की एक अनुकरणीय सोच विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, कृतज्ञता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का संचार करना है। यह प्रयास उन सभी कर्मयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करने का जरिया बना, जो अपनों से दूर रहकर नगर की सुरक्षा, स्वास्थ्य और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हैं।
0
0
Report
Pinewz
276129
MKMANISH KUMARFollow27 Aug 2026, 02:28 pm

चिरैयाकोट में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी

Bheryaghar, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट: कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर साहब का यौम-ए-पैदाइश) का पर्व बड़े ही धूमधाम, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। ​सजावट और तिरंगे ने जीता दिल जुलूस के दौरान पूरा मार्ग हरे झंडों और सजावटी झालरों से पटा नजर आया। खास बात यह रही कि जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी पूरी शान के साथ फहराया गया, जो कौमी एकता और देशभक्ति की एक मिसाल बना। ​बच्चों व युवाओं में दिखा खासा उत्साह पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नात-ए-पाक गुनगुनाते हुए जुलूस में शिरकत की। जुलूस में लाउडस्पीकर लगे वाहनों और सजाए गए ई-रिक्शों के जरिए पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया गया। ​पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के रूट पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। ​जुलूस के समापन पर देश व इलाके में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
0
0
Report
Advertisement
Back to top