Back
झालावाड़ में गैस बुकिंग बढ़ी, रेस्टोरेंटों को कॉमर्शियल सिलिंडर संकट
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 13:21:43
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ जिले में भी मिडिल ईस्ट वॉर का असर दिखाई देने लगा है। सभी गैस एजेंसीयो पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारे लगी नजर आई। हालांकि उपभोक्ता आगामी हालात को देखते हुए बिना जरुरत के भी गैस बुकिंग कर रहे हैं, जिसके चलते गैस एजेंसीयो पर हल्की परेशानियां जरूर बड़ी दिखी। जी मीडिया ने झालावाड़ में गैस एजेंसियो का रियलिटी टेस्ट किया, तो सामने आया कि गैस एजेंसियो पर निश्चित रूप से उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हो, लेकिन ऐसे क्राइसिस के हालात यहां अभी नहीं बने, कि आमजन का किचन ही प्रभावित हो जाए। हालांकि चिंता के कारण उपभोक्ता घरों के किसी भी सिलेंडर को खाली नहीं रखना चाहते और लगातार बुकिंग कर रहे जिसके चलते सर्वर क्रैश के भी हालत बन जाते हैं। जी मीडिया ने उपभोक्ताओं से बात की, तो उन्होंने कहा कि वह अपने जरूरी काम छोड़कर गैस का सिलेंडर लेने आए हैं, लेकिन उन्होंने भी इस बात को माना कि आगामी दिनों की चिंता को लेकर ही वे लोग अतिरिक्त सिलेंडर रखना चाहते हैं। उधर गैस एजेंसी संचालक बसंत कासट ने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक भय के कारण अतिरिक्त सिलेंडर उठा रहे हैं, जिसके चलते कुछ परेशानी सी दिखाई दे रही, लेकिन आगे से सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। ओटीपी के आधार पर सभी उपभोक्ताओं तक सिलेंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। उधर एचपी गैस एजेंसी के गोदाम के इंचार्ज ने भी कहा कि गोदाम पर उपभोक्ताओं को आना ही नहीं पड़ रहा। कैमरे के सामने वह खुद पर्याप्त मात्रा में मौजूद गैस सिलेंडर को लोडिंग ऑटो में रखकर होम डिलीवरी के लिए भेजते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर को लेकर ऊपर से ही निर्देश है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान घरेलू उपभोक्ताओं को इतनी बड़ी परेशानी दिखाई नहीं दी, लेकिन कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक के बाद होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की मुसीबत जरूर बढ़ गई है। झालावाड़ के कई रेस्टोरेंट व होटेल्स का जी मीडिया ने जब जायजा लिया, तो वहां कमर्शियल सिलेंडर के अभाव में डीजल भट्टियों का उपयोग होता नजर आया, तो कुछ जगहों पर लकड़ी की भट्टियां भी चालू कर दी गई। रेस्टोरेंट संचालकों ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर मिलने से उनके द्वारा ग्राहकों को अभिलंब भोजन सहित अन्य फूड तैयार करके दे दिया जाता था। लेकिन मजबूरी में अब डीजल तथा लकड़ी की भट्टी का उपयोग करना पड़ रहा। जिससे भोजन तथा अन्य खाद्य सामग्रीya बनाने में ज्यादा समय लग रहा। ऐसे में ग्राहकों को भी अतिरिक्त समय इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही मजबूरी में फूड की होम डिलीवरी भी फिलहाल बंद कर दी गई है जिसके चलते व्यवसाय प्रभावित हो रहा। रेस्टोरेंट तथा होटल संचालकों ने केंद्र सरकार से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को पुन चालू करने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 13, 2026 14:04:13Noida, Uttar Pradesh:when out of thick fog on a chilly winter morning, the tigress emerged like a ghost. She walked head on with super confidence, going about doing her usual. This is magical terai !
78
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 13, 2026 14:03:57Noida, Uttar Pradesh:A WOMEN started showing a young boy her slipper after a dispute in train Boy beats woman in train after she shows him a slipper and uses abusive language.
65
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 13, 2026 14:03:2390
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 13, 2026 14:01:5535
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 13, 2026 14:01:4019
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 13, 2026 14:01:12112
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 13, 2026 14:00:5245
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 13, 2026 14:00:2372
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:52:0756
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 13, 2026 13:51:4715
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 13:51:11103
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 13, 2026 13:50:5935
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 13, 2026 13:50:4235
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:50:1279
Report