Back
समेलिया में ट्रांसफॉर्मर तेल चोरी से किसानों की बुआई संकट, दो माह में फिर चोरी
MKMohammad Khan
Nov 08, 2025 10:34:48
Bhilwara, Rajasthan
लोकेशन - मांडल
जिला - भीलवाड़ा
विधानसभा- मांडल
Twitter:-
विधायक द्वारा गोद लिए गांव में किसानों की फसलों पर संकट, समेलिया में ट्रांसफॉर्मर ऑयल चोरी से किसानों की बुआई पर संकट, दो माह में दूसरी बार वारदात, दो गांवों में एक दर्जन चोरिया। मांडल#भीलवाड़ा क्षेत्र के समेलिया गांव में इन दिनों चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि किसान अपनी रबी की फसल बुआई के लिए चिंतित और परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार बीते डेढ़ से दो माह पहले विद्युत ट्रांसफॉर्मरों से ऑयल चोरी होने के बाद विभाग ने ट्रांसफॉर्मर दोबारा सुचारू किए ही थे कि बीती रात चोरों ने फिर से ट्रांसफॉर्मरों पर हाथ साफ कर दिया। दो माह में यह दूसरी बड़ी चोरी है, जिसके चलते गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और किसानों की बुआई पर संकट गहरा गया है。
स्थानीय किसान पपन सिंह का कहना है कि “हमारी फसल बुआई का यही समय है। एक बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद उसे शुरू कराने में हमें दो माह तक इंतजार करना पड़ा था। अगर यह स्थिति दोबारा बनी रही तो किसान भूखे मरने तक की नौबत आ जाएगी।”
ग्रामीणों ने बताया कि गांव को स्थानीय विधायक उदय लाल भडाणा ने गोद ले रखा है, इसके बावजूद ना तो विद्युत विभाग समय पर कार्रवाई कर रहा है और ना ही पुलिस चोरों को पकड़ पा रही है। समेलिया गांव में कुल 9 किसानों के ट्रांसफॉर्मरों से ऑयल चोरी हुई है, जिनमें भैरू लाल तेली, मोहन तेली, भंवर कंवर राजपूत, बक्शू लाल विश्नोई, हिरा विश्नोई, हरक चंद जैन, गोपाल कंवर और पन्ना राम, नानू माली शामिल हैं। वहीं दो ट्रांसफॉर्मरों से चोरी की वारदात मालीखेड़ा में भी हुई है। कुल क्षैत्र भर में एक दर्जन ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी हुआ है。
चोरों ने इस बार ऑयल चोरी के लिए ड्रिल मशीन का उपयोग किया। वे ट्रांसफॉर्मर के नीचे से पाइप जैसी जगह पर छेद कर सीधे ऑयल निकाल लेते हैं, जिससे न तो समय लगता है और न ही करंट का खतरा रहता है। इस वजह से खेतों में मौजूद किसानों को घटना का पता भी नहीं चल पाता。
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग और पुलिस की लापरवाही से चोरों के हौसले बुलंद हैं। विभागीय प्रक्रियाएं धीमी होने से ट्रांसफॉर्मर बदलने में लंबा समय लग जाता है, जिसका सबसे बड़ा खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है。
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowNov 08, 2025 13:24:390
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 08, 2025 13:24:29Noida, Uttar Pradesh:TARN TARAN (PUNJAB): REKHA GUPTA (DELHI CM) ON TARN TARAN BY-ELECTION
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowNov 08, 2025 13:24:210
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 08, 2025 13:23:260
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 08, 2025 13:23:010
Report
DSDM Seshagiri
FollowNov 08, 2025 13:22:210
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 08, 2025 13:21:590
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowNov 08, 2025 13:21:470
Report
NKNished Kumar
FollowNov 08, 2025 13:21:350
Report
MSManish Singh
FollowNov 08, 2025 13:21:250
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowNov 08, 2025 13:21:100
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 08, 2025 13:18:330
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 08, 2025 13:18:190
Report