Back
बारां के किशनगंज-शाहबाद टीएसपी नहीं घोषित: सहरिया विरोध में ज्ञापन
RMRam Mehta
Mar 05, 2026 10:02:46
Baran, Rajasthan
बारां जिले के शाहाबाद किशनगंज क्षेत्र को टीएसपी क्षेत्र घोषित करने की उठ रही मांग के बीच यहां के स्थानीय सहरिया आदिवासियों ने इस मांग का विरोध किया है , उन्होंने बारां जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर शाहाबाद क्षेत्र को टीएसपी क्षेत्र घोषित नहीं करने की मांग उठाई है । सहरिया समाज चौरासी विकास समिति ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल को ज्ञापन सौंपकर बारां जिले की किशनगंज और शाहबाद तहसीलों को टीएसपी क्षेत्र घोषित न करने की पुरजोर मांग की है। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में सहरिया आदिम जनजाति को सरकारी नौकरियों में जो 25% पृथक आरक्षण मिल रहा है, टीएसपी क्षेत्र घोषित होने पर वह समाप्त हो जाएगा। इससे सहरिया युवाओं को अन्य विकसित जनजातियों जैसे भील, मीणा के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी, जिससे वे पिछड़ जाएंगे। समाज का कहना है कि कुछ गैर-आदिवासी संगठनों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा टीएसपी की मांग की जा रही है, जो सहरिया हितों के खिलाफ है। सहरिया समाज आर्थिक और शैक्षणिक रूप से अभी भी बेहद कमजोर है, इसलिए उन्हें वर्तमान 'सहरिया विकास परियोजना' के तहत ही लाभ मिलते रहना चाहिए। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इस क्षेत्र को टीएसपी घोषित किया गया, तो आदिम जनजाति का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में शाहाबाद किशनगंज क्षेत्र के सहरिया समाजों के प्रमुख लोग मौजूद थे ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 05, 2026 11:21:140
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 05, 2026 11:21:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 05, 2026 11:20:190
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 11:19:380
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 05, 2026 11:19:150
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 05, 2026 11:19:000
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 05, 2026 11:18:470
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 05, 2026 11:18:180
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 05, 2026 11:18:010
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 05, 2026 11:17:450
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 05, 2026 11:17:310
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 05, 2026 11:15:260
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 05, 2026 11:15:150
Report
0
Report