Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banswara327001

बांसवाड़ा में पैसे के विवाद में युवक की हत्या

AOAjay Ojha
Feb 02, 2026 07:15:28
Banswara, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर- बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कासली खोरा गांव में पैसे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक परवीन पिता हुरजी ने करीब दो वर्ष पूर्व अपने ससुराल में डीजे बेचा था, जिसकी बकाया राशि लेने के लिए वह बीती रात ससुराल गया था। इसी दौरान डीजे के पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर परवीन डीजे वाली पिकअप पर चढ़ा, तभी उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। आरोप है कि इसके बाद पिकअप चालक ने परवीन के ऊपर वाहन चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे हॉस्पिटल लेकर परिजन पहुचेजहा उसकी मौत हो गई, सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी गोपीचंद मीणा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विवाद में प्रयुक्त पिकअप को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल कासली खोरा में शांति है। शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस जांच में जुटी है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKShivam Kumar1
Feb 02, 2026 08:33:20
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 02, 2026 08:31:44
Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर थाना क्षेत्र अमरोहा में नकाबपोश बदमाशों ने फिजियोथैरेपिस्ट डॉ समरपाल सिंह के बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने मकान के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी और आभूषण समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान चोरी कर लिया. यह मामला कोतवाली हसनपुर नगर क्षेत्र के अमरोहा अड्डे का बताया जा रहा है. डॉ समरपाल सिंह और उनकी पत्नी जब घर पहुंचे तो ताले टूटे और घर का सामान बिखरा देख चोरी का पता चला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पीड़ित डॉ समरपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 02, 2026 08:31:30
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी भोजन माताएं रामनगर शहर रामनगर एंकर आपको बता दें कि सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भोजन माताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार पर अपनी उपेक्षा व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तो वही एक ज्ञापन SDM के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा। लखनपुर स्थित पार्क में भजन माता संगठन की हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकार से शीघ्र अपनी मांगे पूरी करने की बात कहीं तथा लखनपुर से तहसील परिसर तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। भजन माता संगठन की अध्यक्ष शारदा देवी ने बताया कि पूरे प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर संगठन द्वारा लंबे समय से धरना प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है लेकिन इसके باوجود आज तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि भोजन माताओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने के साथ स्कूलों में बच्चों की कम संख्या के बाद निकाली गई भजन माताओ को वापस लिया जाए तथा स्कूलों में बाहर से आ रहे भोजन को बंद करने के साथ ही सरकार द्वारा घोषित 5000 न्यूनतम वेतन को लागू करने के साथ ही 18000 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज 1 दिन की हड़ताल के बाद यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि आप भोजन माताएं अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगी। बाइट शारदा देवी अध्यक्ष भजन माता संगठन रामनगर
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Feb 02, 2026 08:31:00
Ranchi, Jharkhand:लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क के समीप में हुई हत्या के मामले को लेकर लालपुर थाना में पुलिस द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी की रात करीब 8 बजे आपसी कहासुनी के दौरान मारपीट हुई, जिसमें मधेशर सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 मिनट के भीतर एक अभियुक्त और आधे घंटे के अंदर सभी प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक नशे की हालत में था। बातचित के दौरान विवाद बढ़ा और मारपीट में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक और अभियुक्त आपस में पड़ोसी बताए जा रहे हैं। इस मामले में मुन्ना कश्यप और उनके दो पुत्रों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही, घटना के बाद किए गए सड़क जाम को अनुचित बताया और इसमें शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 02, 2026 08:30:40
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मंगरू चौक से है जहां एक फर्नीचर दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. जब तक आसपास की लोग और दमकल टीम पहुंचती तब तक फर्नीचर दुकान पूरी तरीके से चलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रयास में लग गई. बताया जाता है कि आज पर काबू पाने में करीब 4 घंटे की वक्त लग गई तब तक 50 लाख रुपए की सामान जलकर खाक हो गई. आग का तांडव ऐसा था कि सामान निकालना या आग पर काबू पाना लोगों की बस की बात नहीं थी. दुकानदार मलिक मोहम्मद नईम ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया. आग लगने 50 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. दुकानदार ने स्थानीय प्रशासन और सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि इस घड़ी में सरकार और प्रशासन हमारी मदद करें हमारे पास अब कुछ बचा नहीं है.
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 08:23:58
Kunda, Uttar Pradesh:बेंती गांव में अवैध कोयला भट्ठी संचालन का आरोप, वीडियो में धुएं के साथ चलता दिखा भट्ठी का कार्य कुंडा तहसील के हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव में अवैध रूप से कोयला भट्ठी संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। यह भट्ठी बेंती समिति के पास संचालित बताई जा रही है, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार भट्ठी संचालन से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से भट्ठी के चालू होने और उससे लगातार धुआं निकलने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भट्ठी के सक्रिय संचालन के संकेत मिलने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोयला भट्ठी बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक पर्यावरणीय मानकों के संचालित की जा रही है। भट्ठी से निकलने वाला धुआं न केवल आसपास के वातावरण को प्रभावित कर रहा है, बल्कि मानव स्वास्थ्य, खेतों और हरियाली के लिए भी नुकसानदायक माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि भट्ठी संचालकों की गतिविधियां पर्यावरण संरक्षण के दावों पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही हैं और हरे-भरे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। हथिगवां थाना क्षेत्र में यह भट्ठी लंबे समय से संचालित बताई जा रही है, ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहे हैं कि थाना क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि की जानकारी संबंधित पुलिस को कब और किस हद तक रही। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को सूचित करना चाहिए था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। लोगों की मांग है कि हथिगवां थाना पुलिस, तहसील प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग संयुक्त रूप से जांच करें और सामने आए वीडियो साक्ष्य के आधार पर भट्ठी की वैधता की पुष्टि की जाए। यदि जांच में भट्ठी अवैध पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई कर क्षेत्र को प्रदूषण से राहत दिलाई जाए। अब यह देखना अहम होगा कि खबर प्रकाश में आने के बाद हथिगवां थाना पुलिस और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जनहित से जुड़े इस विषय पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 08:23:44
Sultanpur, Uttar Pradesh:जौनपुर पहुंचे डॉ. भीमराव अंबेडकर के पौत्र के हालिया बयान ने एक बार फिर सामाजिक न्याय और संविधान की अहमियत को सामने रखा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना केवल संविधान तक सीमित नहीं था, बल्कि एक ऐसे समाज की कल्पना थी जहाँ हर नागरिक को समान अधिकार, शिक्षा और सम्मान मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि आज जरूरत है संविधान के मूल विचारों को सही मायनों में समझने और अपनाने की। पौत्र ने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहेब के विचारों को केवल भाषणों तक न रखें, बल्कि अपने जीवन में उतारें। यह बयान न सिर्फ विचार व्यक्त करता है, बल्कि समाज के लिए एक स्पष्ट संदेश भी देता है।”
1
comment0
Report

SKShivam Kumar1
Feb 02, 2026 08:20:21
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SKShivam Kumar1
Feb 02, 2026 08:20:11
Noida, Uttar Pradesh:Ray Mysterio is on Fire
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top