Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

हसनपुर में नकाबपोश बदमाशों ने डॉ समरपाल सिंह के घर से लाखों की चोरी

VAVINEET AGARWAL
Feb 02, 2026 08:31:44
Amroha, Uttar Pradesh
हसनपुर थाना क्षेत्र अमरोहा में नकाबपोश बदमाशों ने फिजियोथैरेपिस्ट डॉ समरपाल सिंह के बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने मकान के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी और आभूषण समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान चोरी कर लिया. यह मामला कोतवाली हसनपुर नगर क्षेत्र के अमरोहा अड्डे का बताया जा रहा है. डॉ समरपाल सिंह और उनकी पत्नी जब घर पहुंचे तो ताले टूटे और घर का सामान बिखरा देख चोरी का पता चला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पीड़ित डॉ समरपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Feb 02, 2026 09:50:49
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के चर्चित सिंह मेंशन पर रविवार देर रात बम फेंके जाने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. घटना के समय पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने परिवार के साथ आवास के बाहर बैठे थे. गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित अंदर चले गए जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. सोमवार को मीडिया से बातचीत में संजीव सिंह ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे वे परिवार के साथ बाहर बैठे थे. कुछ देर बाद जैसे ही वे घर के अंदर गए उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिसर की ओर विस्फोटक फेंक दिया. अचानक तेज रोशनी के साथ धूलनुमा पदार्थ फैल गया. बाद में जानकारी मिली कि यह बम था. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तत्काल जिले के एसएसपी को दी गई. सूचना मिलते ही सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और साक्ष्य जुटाए. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित चिट्ठी को लेकर संजीव सिंह ने कहा कि घटना के 15 सेकेंड के भीतर ही परिवार के सभी सदस्य गेट के बाहर आ गए थे लेकिन वहां किसी प्रकार की कोई चिट्ठी नहीं मिली. उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल लेटर की कोई पुष्टि नहीं है और पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बमबाजी अब सिर्फ एक घर की नहीं बल्कि पूरे धनबाद जिले की समस्या बनती जा रही है. आए दिन इस तरह की घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है. उन्होंने कहा कि बमबाजी कर डराने की कोशिश करने वालों की साजिश कभी सफल नहीं होगी. जनहित में काम करने वालों को इस तरह की हरकतों से रोका नहीं जा सकता. रागिनी सिंह ने यह भी कहा कि लंबे समय बाद संजीव सिंह धनबाद के मुद्दों पर सक्रिय हुए हैं संभव है यह कुछ लोगों को खटक रहा हो. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की. रागिनी सिंह झरिया विधायक संजीव सिंह पूर्व विधायक झरिया धनबाद के सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात करीब 11:45 बजे सिंह मेंशन में अज्ञात अपराधियों द्वारा दो देशी बम फेंका गया एक आवास के बाहर और एक आवास के अंदर. प्रथम दृष्टया मामला दहशत फैलाने का प्रतीत होता है. उन्होंने कहा यदि जानमाल को नुकसान पहुंचाने की मंशा होती तो विस्फोटक में और घातक सामग्री होती. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अलग-अलग स्थानों पर जांच की जा रही है. वहीं उन्होंने वायरल लेटर को लेकर कहा कि अप्रमाणित पत्र को अधिक तवज्जो देने की जरूरत नहीं है. यदि उसमें कोई सच्चाई होगी तो जांच में सामने आ जाएगी. मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी. घटना के बाद से सिंह मेंशन और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है. ऋतिक श्रीवास्तव , सिटी एसपी धनबाद
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 02, 2026 09:50:09
Mandla, Madhya Pradesh:जादू-टोना के शक पर बुज़ुर्ग महिला की कुल्हााड़ी से हत्या । पड़ोस में रहने वाले युवक ने की हत्या । हत्याार युवक गिरफ्तार । मंडला - जिले बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम सहजपुरी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां जादू-टोना के शक पर एक बुज़ुर्ग महिला की जान ले ली । मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम सहजपुरी में आज सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई जंहा 55 वर्षीय फूलकली बैगा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई । बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दिलीप यादव, जो उसी गांव का निवासी है और मृतका के बेटे का दोस्त बताया जा रहा है उसने जादू-टोना के शक पर फूलकली बैगा पर हमला कर दिया । हत्यारे युवक को शंका थी कि फूलकली जादू टोना करके उसे परेशान कर रही है यही वजह थी कि युवक ने महिला की हत्या कर दी । हमले के दौरान आरोपी ने महिला के सिर और चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, गंभीर चोटों के चलते फूलकली बैगा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुँचि । शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला जादू-टोना के संदेह में की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है । वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है । फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है । बात दें कि आदिवासी बहुल मण्डला जिले में अन्धविश्वास कई जड़ें आज भी गहरी है जिसके कारण लोग अब भी जादू टोने जैसे अंधविश्वास को मानते है ।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 02, 2026 09:49:05
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शहर के मध्य एक अनाज गोदाम में अवैध रूप से संचालित एमडी फैक्ट्री का खुलासा किया गया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ, केमिकल्स और ड्रग निर्माण में प्रयुक्त पूरा सेटअप जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदitya के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। एसपी बी आदित्य ने बताया कि 1 फरवरी की देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र को सूचना प्राप्त हुई कि प्रशटर रोड स्थित पानी की टंकी के पास एक किराना एवं अनाज के गोदाम में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ एमडी बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाकोडा किराना एंड जनरल स्टोर तथा उसके पीछे बने गोदाम पर दबिश दी गई। गोदाम की तलाशी के दौरान सामने की ओर बने एक कमरे में प्रवेश करते ही आंखों में जलन होने लगी और केमिकल की तीव्र बदबू महसूस हुई। कमरे की तलाशी लेने पर एक लोहे के ड्रम के ऊपर सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक थैली रखी मिली, जिसमें मटमैले रंग का पदार्थ भरा हुआ था। परीक्षण करने पर उक्त पदार्थ मादक पदार्थ एमडी पाया गया। वजन करने पर एमडी की मात्रा 106 ग्राम पाई गई। इसके अतिरिक्त गोदाम से एमडी निर्माण में प्रयुक्त 7 प्लास्टिक के जरीकेन मिले, जिनमें कुल 114 किलो 750 ग्राम तरल केमिकल भरा हुआ पाया गया। मौके से एमडी बनाने का पूरा सेटअप भी बरामद किया गया, जिसमें एक बड़ा नीले रंग का खाली ड्रम, एक नीले रंग का खाली केन, एक नीले रंग का छोटा ड्रम, एक नीले रंग की छोटी केन, एक इलेक्ट्रॉनिक हीटर, एक इंडक्शन हीटर, काले रंग का गर्म हवा फेंकने वाला हीटर, एक छोटी बिलोने की मशीन, एक लंबी एंगल वाली बिलोने की मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर, दो जोड़ी लाल रंग के रबर के ग्लव्स, तीन छोटी पारदर्शी प्लास्टिक की बाल्टियां, चार हेलोजन लाइट, 10 प्लास्टिक की खाली बोतलें, दो प्लास्टिक के टब, एक लोहे की छलनी, एक छोटा कीमा एवं एक चीनी मिट्टी का बर्तन, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, चार कांच के प्रयोगशाला फ्लास्क, एक बड़ा कांच का जार, दो प्लास्टिक की ट्रे तथा चार लोहे की ट्रे शामिल हैं। सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि अब तक एमडी फैक्ट्रियों पर निगरानी मुख्य रूप से जंगलों और दूरदराज इलाकों में केंद्रित रही है, लेकिन यह पहली बार सामने आया है कि शहर के बीच व्यापारिक क्षेत्र में किराना दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में बड़े स्तर पर एमडी बनाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में जैसे ही आरोपी गिरफ्तार होंगे, उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जाएगी। फिलहाल संदिग्ध आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वे मौके से फरार पाए गए। थाना प्रतापगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले का अनुसंधान जारी है। बाइट- बी आदित्य, एसपी प्रतापगढ़
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 02, 2026 09:47:25
Dungarpur, Rajasthan:आईटी कर्मचारी संघ ने प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन, विभिन्न विभागों में आईटी कैडर के नए पद सृजित करने की मांग डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराडी आज डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे | प्रभारी मंत्री के दौरे के दौरान सर्किट हाउस में आईटी कर्मचारी संघ ने डूंगरपुर जिले के टीएडी विभाग सहित अन्य विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कार्मिकों की कमी से सरकारी कामकाज प्रभावित होने की समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी को ज्ञापन सौपा है | ज्ञापन में विभिन्न विभागों में आईटी कैडर के नए पद सृजित करने की मांग की है । आईटी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ध्रुव कुमार साद ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग (TAD), कलेक्ट्रेट और मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों में आईटी कैडर का अभाव है । आईटी स्टाफ न होने के कारण इन कार्यालयों में सरकारी पोर्टल और वेबसाइटों के संचालन में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में भी तकनीकी स्टाफ की कमी के कारण बाधा उत्पन्न हो रही है । इन विभागों में 'एनालिस्ट कम प्रोग्रामर', 'प्रोग्रामर', 'सहायक प्रोग्रामर' और 'सूचना सहायक' के पदों का सृजन करने की मांग प्रदेश के टीएडी व डूंगरपुर जिला प्रभारी मंत्री से की गई है | ताकि प्रशासनिक कार्य और जनहित की योजनाएं प्रभावित न हों । इसके साथ संघ ने टीएसपी क्षेत्र में सुचना सहायक व सहायक प्रोग्रामर केडर में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की भी मांग की गई है ।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Feb 02, 2026 09:46:57
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां होम-स्टे पोर्टल http://homestay.hp.gov.in का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे ही होम-स्टे का पंजीकरण किया जा सकेगा। पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यन्त सरल एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होम-स्टे संचालकों और होटल मालिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उनके व्यवसाय पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि ऑब्जेक्शन के नाम पर होटल कारोबारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के कारण होम-स्टे के पंजीकरण के रिन्यूअल को रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को ऐसे होटलों को प्रोविजनल पंजीकरण प्रदान करने को कहा, ताकि उनका व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित होता रहे। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत ‘पर्यतन से स्वरोजगार’ अर्जित करने के लिए होम-स्टे योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि होम-स्टे योजना का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना तथा पर्यटकों को अनछुए पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजस्व में भी पर्यटन क्षेत्र का अधिक योगदान है इसलिए वर्तमान सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें शहरी क्षेत्रों को भी शामिल किया है ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अधिकतम छह कमरे की सुविधा का होम-स्टे पंजीकृत किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम-स्टे संचालन से पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मिलने के साथ-साथ मकान मालिकों को घर पर ही अच्छी कमाई प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों को परोसने से होम-स्टे मालिकों की कमाई और भी बढ़ेगी क्योंकि पर्यटक स्थानीय व्यंजनों को काफी पंसद करते हैं तथा उन्हें घर जैसा अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि गांव में बने पुरातन शैली के घर पर्यटकों खासकर विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 02, 2026 09:46:05
Jaipur, Rajasthan:चौमूं पहुंचने पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत. डॉ श्रवण बराला के नेतृत्व में किया गया स्वागत. वसुंधरा राजे को चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान. चौमूं में बीसलपुर पानी व मेट्रो सुविधा को लेकर डॉ. श्रवण बराला ने पूर्व CM से बीसलपुर पेयजल योजना एवं मेट्रो सुविधा को चौमूं तक विस्तार देने की मांग रखी. समारोह में पूर्व मंत्री यूनुस खान भी रहे मौजूद. स्वाभिमान ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. श्रवण बराला के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व सीएम को 51 किलो की विशाल माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर एवं भगवान गणेश जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वसुंधरा राजे ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं. पूर्व सीएम ने मांगे गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया.
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Feb 02, 2026 09:45:42
Jaipur, Rajasthan:Anchor:::जब दुनिया सो रही होती है…तब कुछ जगहें जागती रहती हैं…और जयपुर के दिल मे एक ऐसा मंदिर है…जो बीते हुए भगवान के लिए नहीं, आने वाले भगवान के लिए बना है…हवामहल के सामने राजमहल द्वार के ठीक सामने तीन सौ साल पुरानी एक इमारत खड़ी है…ये मंदिर किसी स्मृति के लिए नहीं बना…ये मंदिर एक भविष्यवाणी है…यहां भगवान विराजमान हैं…सिंहासन सजा हुआ है…पूजा रोज़ होती है…लेकिन जिनके लिए ये सब हैं। वो अभी आने वाले हैं…जयपुर का ये कल्कि मंदिर…ना सिर्फ आस्था है…ये कलियुग के अंत का अलार्म है…आज हम आपको लेकर चलेंगे…दुनिया के इकलौते ‘भविष्य के मंदिर’ में…जहां समय ठहरा हुआ है…और इंतज़ार… एक अवतार का है…
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 02, 2026 09:45:31
Udaipur, Rajasthan:महानरेगा योजना का नाम बदलने के साथ ही उसमें किए गए बदलाव के बाद कांग्रेस पार्टी का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। पीसीसी के निर्देश पर आज उदयपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकरियो ने राष्ट्रपति के नाम संभागीय को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने केंद्र सरकार पर योजनाओ के नाम बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा योजना को खत्म करना चाहती है। जहां कांग्रेस सरकार ने इस योजना में ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को रोजगार की गारंटी दी थी। जिसे केंद्र सरकार खत्म करने पर आतुर है। उन्होंने कहा कि समय रहते अगर महानरेगा योजना को मूर्त रूप में नही लाया गया तो उग्र आन्दोल किया जाएगा।
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 09:44:42
Dhanaura, Uttar Pradesh:आसमानी आफत ने बढ़ाई किसानों की चिंता, भारी ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान एंकर: अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र में कुदरत का कहर बरपा है। शनिवार आधी रात के बाद हुई भारी ओलावृष्टि ने पूरे इलाके को सफेद चादर से ढक दिया। कांच की गोली से भी बड़े आकार के ओलों ने गेहूं और सरसों की लहलहाती फसलों को मलबे में तब्दील कर दिया है। V/O अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। रात करीब 2 बजे शुरू हुई ओलावृष्टि लगभग 20 मिनट तक तांडव मचाती रही। सड़क, छत और आंगन... जहां तक नजर गई, सिर्फ ओले ही ओले नजर आए। ग्रामीणों को अपने घरों के आंगन से टब भर-भरकर ओले हटाने पड़े। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। गेहूं का पौधा डंठल पर होने के कारण ओलों के प्रहार से टूटकर जमीन पर बिछ गया है, वहीं सरसों की फसल भी पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर है। रविवार सुबह तक हो रही बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फिलहाल पीड़ित किसान ईश्वर से केवल इतनी प्रार्थना कर रहे हैं कि अब और ओले न गिरें।
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 09:43:57
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का आम बजट में पश्चिमी यूपी में एम्स को घोषणा को लेकर बड़ा बयान दिया है , शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बयान देकर कहा है ,पश्चिमी यूपी में एम्स की स्थापना चंदौसी ( संभल जनपद ) में किए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द मुलाकात करेंगी ,पश्चिमी यूपी में एम्स के लिए चंदोसी (संभल जनपद ) सबसे अधिक उपयुक्त .. पश्चिमी यूपी के चंदौसी में एम्स की स्थापना से यूपी के लाखों लोगों को इलाज में मदद मिलेगी, चंदौसी रेलवे जंक्शन और संभल के गंगा एक्सप्रेस वे + NH- 509 . से जुड़े .मेरठ ,अलीगढ़ ,बरेली , बदायूं ,हाथरस सहित कई जिलों के लोगों को जल्द इलाज मिल सकेगा .
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 09:38:29
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में 7वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम रिपोर्ट-अखिलेश सिंह प्लेस-जालौन यूपी एंकर जालौन जिले के चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। रविवार की देर शाम गांव निवासी गोविंद सिंह की 14 वर्षीय पुत्री जानवी ने अपने ही घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब परिजन उसे देखने कमरे में पहुंचे, जहां जानवी का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतका के भाई प्रशांत सिंह ने बताया कि जानवी महेवा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। वह पढ़ाई में अच्छी
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 09:36:58
Rasra, Uttar Pradesh:रसड़ा (बलिया): जनपद बलिया के रसड़ा के प्रमुख समाजसेवी इकबाल अहमद ने आज एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए श्रीनाथ बाबा सेवा ट्रस्ट को 2 बॉडी डीप फ्रीजर भेंट किए। इस पुनीत कार्य के प्रेरणा स्रोत नगर पालिका रसड़ा के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी रहे, जिनकी प्रेरणा से प्रभावित होकर इकबाल अहमद ने यह सहयोग ट्रस्ट को समर्पित किया। इस अवसर पर श्रीनाथजी मठ के पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी महाराज ने इकबाल अहमद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महंत कौशलेंद्र गिरी महाराज और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा कार्य आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इकबाल अहमद जाति-धर्म से ऊपर उठकर सर्व समाज का सेवा भाव करते हैं
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top