Back
बांसवाड़ा में एफसीएम इंजेक्शन से मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधर, हीमोग्लोबिन बढ़ा
AOAjay Ojha
Dec 05, 2025 05:20:25
Banswara Rural, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
एंकर- राज्य सरकार द्वारा आमजन को निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे एफसीएम (फेरिक कार्बाेक्सी माल्टोज़) इंजेक्शन का असर अब धरातल पर साफ दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों और जिला प्रशासन की सक्रिय मॉनिटरिंग से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है। जिले के छोटी सरवन क्षेत्र के ये ताज़ा उदाहरण बताते हैं कि एफसीएम इंजेक्शन देने, नियमित मॉनिटरिंग और पौष्टिक भोजन पर विशेष ध्यान देने से गर्भवती महिलाओं में तेजी से हीमोग्लोबिन बढ़ा है और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हो रहे हैं:
पहला मामला बबीता पत्नी परमेश्वर, खुटाडिया गांव, छोटी सरवन है,गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन 6.8 ग्राम था। एफसीएम इंजेक्शन के बाद यह बढ़कर 11.0 ग्राम हो गया। शिशु का जन्म वजन 3720 ग्राम रहा।
दूसरा मामला सुनीता पत्नी अनिल, डेरी गांव, छोटी सरवन
इनका हीमोग्लोबिन 6.9 ग्राम था, जो एफसीएम इंजेक्शन के बाद बढ़कर 10.5 ग्राम हो गया। प्रसव के समय बच्चे का वजन 2830 ग्राम दर्ज हुआ।
तीसरा मामला मनीषा पत्नी विकास, डेरी गांव, छोटी सरवन
गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लिन 7.2 ग्राम था। इंजेक्शन के बाद यह स्तर बढ़कर 10.4 ग्राम हो गया। नियमित फॉलोअप से स्वास्थ्य में स्पष्ट सुधार देखने को मिला।
ये उदाहरण इस बात का प्रमाण हैं कि एफसीएम इंजेक्शन, नियमित मॉनिटरिंग और संतुलित खानपान पर विशेष ध्यान देने से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हो रहे हैं। राज्य सरकार का स्वास्थ्य सेवा में यह बेहतर कदम है।इस दिशा में जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की विशेष भूमिका रही है। उन्होंने छोटी सरवन को मॉडल ब्लॉक के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर बैठकें लीं, चिकित्सा विभाग के स्टाफ को प्रेरित किया और स्वयं प्रोटोकॉल पर प्रशिक्षण तक दिया। गर्भवती महिलाओं में एनीमिया मुक्त अभियान को लेकर उनके प्रयास सराहनीय हैं। हालांकि अब पूरे जिले में इस इंजेक्शन का उपयोग किया जा रहा है।जिला कलेक्टर के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़, आरसीएचओ डॉ. दिनेश कुमार भाबोर, बीसीएमओ डॉ. मुकेश मईड़ा तथा जपाइगो सीआईएफएफ के लोकेश शर्मा द्वारा घर-घर विजिट, एमसीएचएन डे पर विशेष मॉनिटरिंग और लगातार फॉलोअप कार्य किए गए। टीम ने छोटी सरवन ब्लॉक में ब्लॉक व सेक्टर मीटिंग में सीएचओ, एएनएम और आशा का समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।इस समन्वित प्रयास का परिणाम है कि छोटी सरवन क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में ठोस उपलब्धि दर्ज की गई है।
पौष्टिक आहार पर फोकस.. गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक भोजन लेने के लिए काउंसलिंग दी गई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के निर्देशन में जपाइगो ने तकनीकी मदद भी की। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर महिलाओं और उनके परिवारजनों को एनीमिया से बचाव एवं प्रसव पूर्व देखभाल के महत्व के बारे में समझाया।स्टाफ ने समय-समय पर फोन पर संपर्क कर लाभार्थियों की स्थिति जानी और दवा/इंजेक्शन लेने की जानकारी ली। एमसीएचएन डे पर लाभार्थियों की नियमित जांच कर रिपोर्ट दर्ज की गई। जिला कलेक्टर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग और जपाइगो टीम ने समन्वय से कार्य कर एनीमिया नियंत्रण की दिशा में ठोस परिणाम दिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NPNavratan Prajapat
FollowMar 03, 2026 01:45:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 01:45:32Noida, Uttar Pradesh:चंद्र ग्रहण से पहले आज सुबह 6:20 बजे सूतक काल शुरू होने के कारण श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं।
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 03, 2026 01:45:080
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 01:31:070
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 03, 2026 01:30:510
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 03, 2026 01:30:350
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 03, 2026 01:15:210
Report
MJManoj Jain
FollowMar 03, 2026 01:15:140
Report
KRKishore Roy
FollowMar 03, 2026 01:01:590
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 03, 2026 01:01:470
Report
ABATISH BHOIR
FollowMar 03, 2026 01:01:240
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 03, 2026 01:01:120
Report
1
Report
118
Report
0
Report
