Back
प्लॉट विवाद हिंसक हो गया: अलवर देवखेड़ा में 8–10 घायल
JGJugal Gandhi
Jan 31, 2026 11:33:26
Alwar, Rajasthan
अलवर देवखेड़ा में प्लॉट विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों की मारपीट में 8–10 घायल
अलवर के देवखेड़ा क्षेत्र में शनिवार को प्लॉट को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। यह घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र की है, जहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और सरियों से मारपीट हुई। इस संघर्ष में 8 से 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित हारун खान ने बताया कि देवखेड़ा स्थित उनका एक प्लॉट है। आरोप है कि मुगसका निवासी मूवीन, सुबीन, मुबारक, समसू, शमशेर, साहिल, पप्पा, कासिम सहित अन्य लोग शनिवार सुबह करीब 11 बजे हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और जबरन प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक मारपीट में बदल गई।
झड़प में संवेदन मौजा निवासी शहजादा, गुलबुद्दीन सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी का जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को काबू में लिया और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की लिखित रिपोर्ट मिलते ही नामजद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowJan 31, 2026 14:22:110
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 31, 2026 14:21:340
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 31, 2026 14:19:440
Report
ASArvind Singh
FollowJan 31, 2026 14:19:290
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowJan 31, 2026 14:17:060
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJan 31, 2026 14:16:340
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 31, 2026 14:16:180
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowJan 31, 2026 14:16:020
Report
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 31, 2026 14:15:300
Report
1
Report