Back
ओडेला खनन हादसा: सात दिन बाद भी चालक का पता नहीं, रेस्क्यू जारी
JGJugal Gandhi
Feb 12, 2026 14:47:12
Ramgarh, Alwar, Rajasthan
रामगढ़/अलवर
ओडेला खनन हादसा: सातवें दिन भी रेस्क्यू जारी, एडीएम-एडिशनल एसपी ने लिया जायजा, चालक का अब तक नहीं मिला सुराग
रामगढ़ थाना क्षेत्र के ओडेला गांव स्थित खनन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन पोकलेन मशीन चालक रामानंद का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है, मगर पानी से भरी गहरी खाई बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बनी हुई है।
हादसे के बाद से ही प्रशासनिक अमला दिन-रात मौके पर डटा हुआ है। खदान में भरे पानी को निकालने के लिए पहले छोटे पंपों की मदद से करीब दो फीट पानी बाहर निकाला गया। इसके बाद भीलवाड़ा से मंगाए गए 250 एचपी क्षमता के बड़े वाटर पंप से लगभग 10 फीट पानी निकालकर आसपास के खेतों में छोड़ा गया। हालांकि खेत अब पानी से लबालब भर चुके हैं, जिससे हालात और जटिल हो गए हैं।
गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर और ग्रामीण एडिशनल एसपी प्रियंका सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने SDM बाबूलाल वर्मा, DSP पिंटू कुमार तथा NDRF- SDRF टीम के साथ खदान में नीचे उतरकर रेस्क्यू कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बुधवार को पानी में तैरता हुआ रामानंद का एक जूता मिला था। इसके अलावा पोकलेन मशीन से उसका कंबल भी बरामद हुआ है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। चालक के परिजन पिछले सात दिनों से खदान मार्ग पर ही डेरा डाले हुए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है।
उल्लेखनीय है कि खनन कार्य के दौरान अचानक पहाड़ दरकने से पोकलेन मशीन सहित चालक करीब 150 फुट गहरी पानी से भरी खाई में समा गया था। खाई में पानी की वास्तविक गहराई का अभी तक सही अनुमान नहीं लग पाया है। एनडीआरएफ की टीम विशेष कैमरों की सहायता से पानी के भीतर तलाश कर रही है, लेकिन सफलता अब भी दूर है।
सात दिन बीत जाने के बाद भी उम्मीदें कायम हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक चालक का पता नहीं चलता, रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowFeb 12, 2026 16:17:560
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 12, 2026 16:17:370
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 12, 2026 16:17:190
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 12, 2026 16:16:540
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 12, 2026 16:16:360
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 12, 2026 16:16:140
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 12, 2026 16:15:410
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 16:15:240
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 12, 2026 16:03:080
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 12, 2026 16:02:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 12, 2026 16:02:370
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 12, 2026 16:02:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 16:01:480
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 12, 2026 16:01:340
Report