Back
नौजवानों में नाच-गाने के बढ़ते शौक पर मौलाना इसहाक गोरा की गहरी चिंता
NJNEENA JAIN
Feb 12, 2026 16:02:37
Saharanpur, Uttar Pradesh
नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक़ समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी इसहाक़ गोरा जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने एक बार फिर वीडियो संदेश जारी कर समाज, विशेषकर युवाओं में बढ़ती नाच-गाने की प्रवृत्ति और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
मौलाना ने कहा कि एक समय था जब नाच-गाने को समाज में ऐब और शर्म की चीज़ समझा जाता था, लेकिन आज वही काम शोहरत, ताली और फॉलोअर्स हासिल करने का जरिया बन गया है। उन्होंने अफ़सोस जताते हुए कहा कि वक्त से ज़्यादा हमारी सोच बदली है, और यह बदलाव आत्ममंथन की मांग करता है।
उन्होंने कहा कि आज बड़ी तादाद में नौजवान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नाच-गाने के वीडियो और तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। कुछ मामलों में मज़हब और दीन से जुड़ी बातों को भी मज़ाक का हिस्सा बना दिया जाता है, जिसे लोग मनोरंजन समझकर देखते और साझा करते हैं। मौलाना ने इसे समाज की गिरती हुई मानसिकता करार देते हुए कहा कि जब पवित्र चीज़ें भी हंसी-मज़ाक का विषय बन जाएं तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने युवाओं से अपील की कि वे क्षणिक प्रसिद्धि के बजाय अपने चरित्र, शिक्षा और संस्कार को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि किसी भी कौम की असली पहचान उसके अख़लाक़, तहज़ीब और जिम्मेदाराना रवैये से होती है, न कि वायरल वीडियो और ताली की गूंज से। समाज को चाहिए कि वह नई पीढ़ी को सही दिशा देने में अपनी भूमिका निभाए, ताकि आने वाला वक्त बेहतर और संतुलित हो सके ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 12, 2026 18:46:320
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 12, 2026 18:46:040
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 12, 2026 18:45:500
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 18:45:29Noida, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव से पहले सरकार बनाएगी पिछड़ा वर्ग आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने हाईकोर्ट को अपने हलफनामों में जानकारी दी
0
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 12, 2026 18:45:210
Report
STSharad Tak
FollowFeb 12, 2026 18:32:110
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 12, 2026 18:31:540
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 12, 2026 18:31:430
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 18:31:220
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 12, 2026 18:31:090
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 12, 2026 18:30:430
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 12, 2026 18:30:220
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 12, 2026 18:17:260
Report
DMDURGESH MEHTA
FollowFeb 12, 2026 18:16:100
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 18:15:460
Report