Back
कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा, दिल्ली से बिहार जा रही डबलडेकर बस डिवाइडर से टकराई
Feb 12, 2026 10:10:47
Kannauj, Uttar Pradesh
यूपी के कन्नौज जिले में आज सुबह लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में सवारियों से भरी एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में कुल 80 सवारियां थी, जिसमें करीब 36 यात्री घायल हो गए जिनका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस दिल्ली से बिहार जा रही थी, हादसे का कारण ओवर स्पीड के साथ ही ड्राइवर को नींद आना बताया जा रहा है बाकी सभी बिंदुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
घटना कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की है । जहां सुबह सुबह बस चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हुई होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई । बस में सवार लगभग 36 यात्री घायल बताए जा रहे है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल ने राहत बचाव शुरू करके सभी घायलों को सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । बस में सवार बिहार निवासी घायल प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि बस में लगभग 70 यात्री सवार थे । जिसमें से करीब 50 यात्रियों को इलाज के लिए ले जाया गया । जहां उनका इलाज चल रहा है । घायल प्रदुम्न ने बताया कि बस चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में लगभग 80 यात्री सवार थे ।
पुलिस ने दी हादसे की अहम जानकारी
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि देखिए आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के 144 किलोमीटर पर मधवनी बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें करीब 80 लोग सवार थे, जिसमें कुल 36 लोग घायल हो गए थे, जिसमंें कोई गंभीर रूप से घायल नही था। 36 में से 21 लोगों को सीएचसी सौरिख ले जाया गया था, जहां भर्ती कराकर प्राथमिकी उपचार के बाद सभी लोग चुके हैं। इसी तरह शेष लोगों को सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया था, वहाॅं से भी जानकारी की गई तो सभी लोग सुरक्षित है, कोई गंभीर नही है। बस को जो बीचोंबीच पलट गई थी, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई थी उसको क्रेन से हटवा दिया गया है, यातायात सुचार कर दिया गया है और बांकी विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हादसे का यह रहा कारण
हादसे का कारण पूछने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि देखिए ओवर स्पीड, नींद से ही अनियंत्रित होना प्रथम दृष्टया पाया जा रहा है और शेष उसके सम्बन्ध में टेक्निकल आगे की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 12, 2026 11:41:370
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 12, 2026 11:41:260
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 12, 2026 11:41:010
Report
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 12, 2026 11:40:430
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 12, 2026 11:39:030
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 12, 2026 11:38:420
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 12, 2026 11:38:180
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 12, 2026 11:37:370
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 12, 2026 11:37:24Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
गीतांजलि कॉम्प्लेक्स कमला नगर क्षेत्र मल्टी में लगी आग
दिए की बाती से पूरा घर जलकर हुआ खाक
फायर ब्रिगेड और नगर निगम के टैंकर द्वारा आग पर पाया गया काबू
बड़ा हादसा होने से टला
0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 12, 2026 11:37:030
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 12, 2026 11:36:400
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 12, 2026 11:36:280
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowFeb 12, 2026 11:36:160
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 12, 2026 11:35:540
Report