Back
अलवर में साइबर ठग गिरफ्तार: बंगाल पुलिस अधिकारी नाम से फर्जी ID से ठगी
JGJugal Gandhi
Mar 09, 2026 15:46:32
Alwar, Rajasthan
अलवर से साइबर ठग गिरफ्तार: बंगाल के एसपी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लाखों की ठगी
अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के पुलिस अधीक्षक के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर रहा था।
थानाधिकारी अजीत बड़सरा ने बताया कि अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘साइबर संग्राम’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव में रहने वाला युवक सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठग रहा है
सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना और स्थानीय इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोटा खुर्द गांव से आरोपी तालीम खान (22) पुत्र इस्माइल खान को गिरफ्तार कर लिया
जांच में सामने आया कि आरोपी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक मितुन कुमार दे के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे ऐंठे और लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया
पश्चिम बंगाल पुलिस के एसआई सोहोम बासु ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ठगी के कई मामलों की जांच चल रही है और अन्य वारदातों में भी उसके शामिल होने की आशंका है। फिलहाल रामगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है
बाइट: सोहोम बासु, एसआई, पश्चिम बंगाल पुलिस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 09, 2026 17:04:000
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 09, 2026 17:03:400
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 09, 2026 17:03:270
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 09, 2026 17:03:000
Report
RZRajnish zee
FollowMar 09, 2026 17:02:500
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 09, 2026 17:02:320
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 09, 2026 17:02:180
Report
ADAnup Das
FollowMar 09, 2026 17:00:460
Report
EGE GOPI
FollowMar 09, 2026 17:00:350
Report
0
Report
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 09, 2026 16:46:340
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 09, 2026 16:46:150
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 09, 2026 16:45:390
Report