Back
अलवर में मुंगस्का जनता कॉलोनी की 200 मीटर सड़क के लिए निगम-यूआईटी के खिलाफ प्रदर्शन
JGJugal Gandhi
Jan 29, 2026 11:07:25
Alwar, Rajasthan
मुंगस्का जनता कॉलोनी में 200 मीटर सड़क के लिए प्रदर्शन, निगम–यूआईटी पर जिम्मेदारी टालने का आरोप
अलवर。
अलवर शहर की मुंगस्का जनता कॉलोनी में सड़क निर्माण नहीं होने से परेशान कॉलोनीवासियों ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और शहरी सुधार न्यास (यूआईटी) दोनों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया。
कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब वे सड़क निर्माण की शिकायत नगर निगम में करते हैं तो उन्हें यूआईटी भेज दिया जाता है, वहीं यूआईटी में शिकायत करने पर उन्हें वापस नगर निगम भेज दिया जाता है। इस तरह दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर वर्षों से मामले को टालते आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी के चारों ओर की सभी सड़कें बन चुकी हैं, लेकिन जनता कॉलोनी का करीब 200 मीटर का रास्ता आज तक अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क नहीं होने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनीवासी एवं आर्मी से सेवानिवृत्त कैप्टन प्रदीप सिंह ने बताया कि हल्की सी बारिश होते ही सड़क की हालत कच्ची बस्ती से भी बदतर हो जाती है। सड़क पर पानी भर जाने से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है और लोग घरों से बाहर निकलने में असहाय हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि कॉलोनी में करीब 15 आर्मी से रिटायर्ड जवान अपने परिवारों के साथ निवास कर रहे हैं, लेकिन बदहाल हालात के कारण लोग मजबूरी में अपने मकान बेचने तक की सोच रहे हैं।
कॉलोनीवासियों ने कहा कि शहर में रहने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द केवल 200 मीटर की सड़क का निर्माण कर राहत देने की मांग की है।
बाइट: स्थानीय निवासी
बाइट: स्थानीय निवासी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 29, 2026 12:18:470
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 29, 2026 12:18:310
Report
0
Report
SPSomi Prakash Bhuveta
FollowJan 29, 2026 12:18:180
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 29, 2026 12:17:570
Report
PKPravesh Kumar
FollowJan 29, 2026 12:17:430
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 29, 2026 12:17:060
Report
VSVishnu Sharma
FollowJan 29, 2026 12:16:570
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 29, 2026 12:16:420
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 29, 2026 12:15:540
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 29, 2026 12:15:140
Report
0
Report
0
Report