Back
कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में बीजेपी पर गोमांस निर्यात कंपनियों से चंदा लेने का आरोप लगाते हुए हंग...
VSVishnu Sharma
Jan 29, 2026 12:16:57
Jaipur, Rajasthan
कांग्रेस विधायक का सदन में आरोप...गोमांस निर्यात कंपनियों से चंदा लेती है बीजेपी, सदन में शोरगुल, हंगामा राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और बीजेपी सदस्यों के बीच तीखी नोंक झोंक देखने को मिली। कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा के बीजेपी पर लगाए गए आरोपों के बाद सदन में शोरगुल, नारेबाजी और हंगामे की स्थिति बन गई। चर्चा के दौरान हरिमोहन शर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी खुद को गौ-भक्त बताती है, लेकिन गोमांस निर्यात करने वाली कंपनियों से चंदा लेकर चुनाव लड़ती है। उनके इस बयान पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित सत्ता पक्ष के सदस्य खड़े हो गए और कड़ा विरोध जताया। भाजपा विधायकों ने आरोप को निराधार बताते हुए सबूत पेश करने या माफी मांगने की मांग की। सदन में बढ़ते हंगामे के बीच हरिमोहन शर्मा अपने बयान पर कायम रहे और इसे “रिकॉर्ड फैक्ट” बताया। इसके बाद आसन पर मौजूद सभापति संदीप शर्मा ने विधायक के इस वक्तव्य को सदन की कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए। बावजूद इसके सत्ता पक्ष का हंगामा जारी रहा। गौशालाओं और गोवंश का मुद्दा भी उठाया गया है। हंगामे के बीच हरिमोहन शर्मा ने राज्य की गौशालाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजस्थान में 1671 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिनमें करीब 7 लाख 63 हजार गोवंश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पर गौशालाओं के करोड़ों रुपये बकाया हैं, जिससे गोवंश सड़कों पर आ रहा है और भूखा मर रहा है। विधायक ने भाजपा पर केवल दिखावटी गौ-भक्ति का आरोप लगाया। निकाय-पंचायत चुनाव नहीं कराने का आरोप इस से पहले कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर निकाय और पंचायत चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को हार का डर सता रहा है। उन्होंने दावा किया कि उपचूनावों में जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को अपने कार्यकाल पर आत्ममंथन करने की सला दी। गोडसे की विचारधारा का आरोप, फिर बढ़ा विवाद मनरेगा को लेकर बोलते हुए हरिमोहन शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर नाथूराम गोडसे की विचारधारा से प्रभावित होने का आरोप लगाया। इस टिप्पणी पर भाजपा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित कई विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि महात्मा गांधी का जितना सम्मान भाजपा ने किया, उतना कांग्रेस ने कभी नहीं किया। कांग्रेस विधायक ने भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर दी गई गारंटियों को अब तक पूरा नहीं किया गया है और राज्यपाल से असत्य कथन पढ़वाए गए हैं। बीजेपी विधायक ने गिनाईं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की खामियां इससे पहले बहस की शुरुआत करते हुए बाली से भाजपा विधायक पुष्पेंद्र सिंह ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना की और मौजूदा सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि “राइजिंग राजस्थान” के तहत देश-विदेश से 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं और राज्य की प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गैस सब्सिडी जैसी योजनाएं बंद नहीं कीं, जबकि कांग्रेस सरकार ने भामाशाह और राजश्री जैसी योजनाएं बंद की थीं। उन्होंने मनरेगा को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को भी निराधार बताया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
रेउसा में सड़क हादसा, साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, तीन युवक घायल रेउसा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 29, 2026 13:18:280
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 29, 2026 13:18:130
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 29, 2026 13:17:540
Report
VMVimlesh Mishra
FollowJan 29, 2026 13:16:530
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowJan 29, 2026 13:16:410
Report
ADArjun Devda
FollowJan 29, 2026 13:16:290
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 29, 2026 13:16:150
Report
MJManoj Jain
FollowJan 29, 2026 13:15:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 29, 2026 13:15:40Chittorgarh, Rajasthan:गेस्ट 6:30 PM
डॉ एसके त्रिपाठी, रिटायर्ड प्रिंसिपल (ज़ूम)
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowJan 29, 2026 13:15:180
Report