Back
अजमेर में NRआई के अपहरण के प्रयास का वीडियो वायरल, बदमाश फरार
ADAbhijeet Dave
Mar 28, 2026 07:15:33
Ajmer, Rajasthan
अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में एक एनआरआई के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एनआरआई गंगाधर को उनके ही घर से तीन बदमाशों ने किडनैप करने की कोशिश की। पीड़ित के अनुसार बदमाशों के पास हथियार भी थे और वे खुद को पुलिस बताते हुए गिरफ्तारी वारंट का हवाला दे रहे थे। गंगाधर ने बताया कि वे हाल ही में जयपुर से अपने बच्चों के साथ घर लौटे थे और घर के अंदर चाय बना रहे थे। इसी दौरान तीन युवक कार में सवार होकर पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें साथ चलने को कहा। जब गंगाधर ने उनसे वारंट दिखाने और अपने वकील से बात करने की बात कही, तो बदमाशों ने जबरन उन्हें कार में बैठाने की कोशिश की। स्थिति भांपते हुए गंगाधर ने अपने बच्चों से बदमाशों का वीडियो बनाने को कहा। जैसे ही बच्चों ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू की, आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए। वायरल हो रहे वीडियो में एक बदमाश के हाथ में रिवॉल्वर जैसा हथियार भी नजर आ रहा है, जिससे पूरे घटनाक्रम की गंभीरता और बढ़ गई है। गंगाधर ने बताया कि वे मूल रूप से कनाडा में रहते हैं और करीब डेढ़ साल से भारत में हैं। वे अपने बीमार भाई के इलाज के लिए अजमेर आए हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, जिससे यह घटना और रहस्यमयी बन गई है। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगंज थाना पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी अरविंद चारण मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 28, 2026 08:32:320
Report
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 28, 2026 08:32:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 28, 2026 08:31:450
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 28, 2026 08:31:300
Report
KSKashish Singh
FollowMar 28, 2026 08:31:14Noida, Uttar Pradesh:महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखना लेक पर एयरशो देखते हुए.
0
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 28, 2026 08:31:010
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 28, 2026 08:30:490
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 28, 2026 08:30:380
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 08:30:290
Report
333
Report
387
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 28, 2026 08:25:58362
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 08:25:40396
Report