Back
सरवाड़ में बच्चों के विवाद से तनाव, थाने के बाहर सैकड़ों लोग जुटे
ADAbhijeet Dave
Mar 02, 2026 02:45:24
Ajmer, Rajasthan
सरवाड़ में बच्चों की कहासुनी से बढ़ा तनाव, सैकड़ों लोग थाने के बाहर जुटे. सरवाड़ कस्बे के किले के चौक क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. देखते ही देखते मामला दो समुदायों के बीच तनाव में बदल गया और सैकड़ों लोग थाने के बाहर एकत्र हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार किले के चौक में दो समुदायों के बच्चे साइकिल चला रहे थे. इसी दौरान आपसी कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई. बच्चों के विवाद के बाद दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंच गए. आरोप-प्रत्यारोप के बीच महिलाओं में भी झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही सरवाड़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया. आक्रोशित होकर हिंदू समुदाय के सैकड़ों लोग थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. मौके पर एडीशनल एसपी राजेश कुमार मील और पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा सरवाड़ पहुंचे तथा आक्रोशित लोगों से वार्ता की. प्रदर्शनकारियों ने मारपीट में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी. पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित कीं और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया. इसके बावजूद देर रात तक लोगों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और रात करीब एक बजे तक सैकड़ों लोग थाने के बाहर डटे रहे. वार्ता का दौर देर रात तक चलता रहा. एहतियातन केकड़ी सदर थाना एवं केकड़ी शहर थाना से भी पुलिस जाब्ता बुलाया गया. सरवाड़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल पहले से तैनात था. तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने रातभर कस्बे में गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखी. police अधिकारियों ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. फिलहाल कस्बे में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 02, 2026 04:20:110
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 02, 2026 04:19:190
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 02, 2026 04:18:590
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 02, 2026 04:18:430
Report
VRVikash Raut
FollowMar 02, 2026 04:18:250
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 02, 2026 04:17:110
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 02, 2026 04:16:550
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 02, 2026 04:16:190
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 02, 2026 04:15:400
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 02, 2026 04:15:300
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 02, 2026 04:15:180
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 02, 2026 04:04:020
Report
