Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनी की हत्या के विरोध में भदरवाही में प्रदर्शन
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 02, 2026 04:19:19
Forest Block,
Anjuman-e-Islamia Bhaderwah holds a peaceful protest at the premises of the Markazi Jamia Masjid in Bhaderwah to condemn the reported killing of Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei after a joint United States and Israeli military strike on Iran. A large number of people participated in the demonstration, where protesters expressed strong condemnation of the attack by Israel and the US. Najar, speaking to the gathering, criticized what he described as aggression against Iran and voiced solidarity with the Iranian people and leadership. The protest was part of a broader wave of reactions in Jammu & Kashmir and across India following reports that Ayatollah Khamenei was killed in the strikes. Similar protests were held in Srinagar, Budgam, Bandipora and Ramban, where demonstrators carried portraits of the late leader, chanted anti-US and anti-Israel slogans, and expressed grievance over the developments. Locally, the gatherings remained peaceful and orderly, reflecting both mourning and political protest over the international incident. However, there is shutdown in Bhaderwah, Doda, Gandoh, Thathri and Kishtwar.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DPDharmendra Pathak
Mar 02, 2026 05:33:56
Chatra, Jharkhand:चतरा में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई के मरने की आशंका जताई जा रही है। चतरा में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गया से चतरा आ रही यात्रियों से भरी बस भुइयांडीह के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस पर सवार आधे दर्जन से अधिक यात्रियों के मरने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना सुबह 10 बजकर 15 मिनट की है। जानकारी मिलते ही चतरा पुलिस और सदर अस्पताल से एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पलटने वाली बस का नाम ‘बदन’ बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से मृतकों की पुष्टि नहीं की गई है।
0
comment0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
Mar 02, 2026 05:33:34
Kondagaon, Chhattisgarh:वन मंडल केशकाल के वन क्रमांक 1211 में बड़े पैमाने पर पेड़ो की अवैध कटाई पर वन विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। साल, करंज, जामुन और सेमल लकड़ी तस्करों के निशाने पर हैं और वन विभाग मौन है। मामला केशकाल के बड़ेडोंगर वन परिक्षेत्र का है जहां लकड़ी तस्करों की सक्रियता से वनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बड़गई ग्राम से लगे वन क्रमांक 1211 में साल प्रजाति सहित अन्य बहुमूल्य पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई सामने आई है। वन संरक्षण के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर नजर आ रही है। कटाई के नये नये तरीके अपनाये जा रहे हैं पूर्व में पेड़ों की गडलिंग कर पेड़ो को सुखाया जाता था अब हरे भरे पेड़ो को जलाया जा रहा है जिससे पेड़ जलकर गिर जाता है
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 02, 2026 05:33:20
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इसका मकसद लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देना था。 पुलिस अधीक्षक ने खुद माधव नगर और नानाखेड़ा क्षेत्र में फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान श्रीमती श्वेता गुप्ता भी मौजूद रहीं。 महाकाल क्षेत्र में भी पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में घूमकर आम लोगों से बातचीत की और सहयोग की अपील की。 फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और आरएएफ के जवान शामिल रहे। मुख्य सड़कों और चौराहों से निकले इस मार्च के जरिए असामाजिक तत्वों को साफ संदेश दिया गया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। अगर कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 02, 2026 05:33:11
Uttarkashi, Uttarakhand:जनपद उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में होली से पहले दिन अनूठी भस्मी होली खेली गई जहां शिव भक्तों ने एक दूसरे पर भस्म लगाकर नाचते-झूमते दिखे। भस्म होली का आयोजन करीब 10 सालों से प्रतिवर्ष किया जा रहा है। मंदिर में वर्षभर होने वाले यज्ञों की भस्म स्थानीय निवासी एक दूसरे पर लगाते हैं और प्रसाद के रूप में घर भी लेते हैं। विदेशी श्रद्धालुओं ने भी भस्मी होली में भाग लिया। सुबह की आरती के बाद स्वयं भू शिवलिंग पर हवन कुंड व धुनी को भस्म लगाकर आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद मंदिर महंत के निर्देश पर हवा में भस्म उड़कर भस्मी होली की शुरुआत हुई। उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर भस्म की होली खेली गई और श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर भस्म लगाकर होली मनाई। ढोल-नगाड़ों पर नृत्य और बाबा भोलेनाथ के भजनों से भक्तों ने भस्मी होली का आनंद लिया। लोग अपने दुख-तकलीफ दूर करने के लिए आहुतियां देते हैं और राख को भगवान के प्रसाद के रूप में लगाकर होली खेली जाती है, जिससे प्राकृतिक होली को भी बढ़ावा मिलता है।
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 02, 2026 05:32:54
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में होली त्योहार को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर अवैध शराब ठिकानों पर लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही है। टीम ने इसी अभियान के तहत अवैध शराब ठिकानों पर छापेमार कार्यवाही करते हुये 395 लीटर कच्ची शराब सहित 14 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं 5000 लीटर लहन भी नष्ट किया गया है, सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चीरा कबूतरा डेरा, मऊमाफी और घटवार कबूतरा डेरों पर छापेमार कार्यवाही की गई है। टीम ने मौके पर भट्टियों को नष्ट करते हुये जमीन के नीचे प्लास्टिक के ड्रमों में छुपाई गयी कच्ची शराब को बरामद किया गया।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 02, 2026 05:32:40
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ विजयनगर स्थित कुमावत छात्रावास में सूर्यवंशी कुमावत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के संरक्षक भंवरलाल कुमावत, बगदी राम कुमावत और पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दुर्गा नारायण कुमावत और विकास अधिकारी रामनारायण कुमावत भी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने समाज की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए एकजुटता और समय की पाबंदी को आवश्यक बताया। उन्होंने समाजजनों से आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की। इसके बाद युवा जिला अध्यक्ष आनंद कुमावत ने कहा कि समाज के हर कार्यक्रम में समय पर उपस्थित रहना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने 27 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को बड़े स्तर पर करने की घोषणा की। साथ ही वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। बैठक का सबसे अहम निर्णय मेवाड़ और मालवीय कुमावत समाज के एकीकरण को लेकर रहा। सभी की सहमति से यह तय किया गया कि अब दोनों समाज एक होकर सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित करेंगे। समाज की एकता को मजबूत करने के लिए आपसी संबंधों को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। संयुक्त समाज द्वारा इस वर्ष प्रतापगढ़ नगर में एक विशाल वाहन रैली निकालने का निर्णय लिया गया, जिसमें 5000 से 10,000 समाजजनों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निमंत्रण वितरण हेतु अलग-अलग टीमें भी बनाई गईं। अंत में जिला अध्यक्ष किशनलाल ने सभी अतिथियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिले के विभिन्न गाँवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 02, 2026 05:32:23
Pratapgarh, Rajasthan:छोटी सादड़ी नगर के भंवर माता रोड स्थित हरीश अंजाना महाविद्यालय के सामने देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। रात करीब 11 बजे कॉलोनी निवासी लोकेश जायसवाल की नजर मगरमच्छ पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। रिहायशी इलाके में मगरमच्छ मिलने से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। वन अधिकारी प्रताप सिंह चुंडावत ने बताया कि पास के तालाबों में गर्मी के कारण पानी कम हो जाने से जंगली जानवर अक्सर पानी की तलाश में बाहर निकल आते हैं। उन्होंने कॉलोनीवासियों से सतर्क रहने और ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की। रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग के अधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह, पारसमल धाकड़, अनिल कुमार मीणा (सहायक वनपाल), सुरेश मेघवाल, सुरेश चंद मीणा, अंगराज सिंह (वनरक्षक), कल्याणसिंह और लालूराम सहित वन्यजीव प्रेमियों ने सहयोग किया।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 02, 2026 05:32:07
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के भवानीमंडी-भानपुरा मार्ग पर रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। भवानी मंडी पुलिस ने बताया कि मेघवालों का खेड़ा गांव निवासी ईश्वर और अरविंद मजदूरी का काम करते हैं। रविवार रात वे मजदूरी कर भवानीमंडी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने ईश्वर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरविंद का उपचार जारी है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 02, 2026 05:31:58
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ रतनगढ़ में निकली अनोखी बंदोरी चूरू। जिले के रतनगढ़ में आयोजित रंगरूड़ौ फाग उच्छब के अंतर्गत होली की बंदोरी निकाली गई। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत, संस्थान के अध्यक्ष किशोरीलाल बील ने हरी झंडी दिखाकर बंदौरी को रवाना किया। अनौखी बंदौरी में लुहार-लुहारी, महामंडलेश्वर, किन्नर अखाड़ा, नागिन डांस, व्यासपीठ पर अनुरूद्राचार्य महाराज, बाबा बालक नाथ, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, दूध वाले गुर्जर, बाईकों पर डांस करती बालाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बंदौरी में चंग मंडली की धमालों के बीच गोगा निशान यात्रा, लव जिहाद झांकी, गणगौर पूजती कन्याएं, ड्रम काउंड, राम दरबार, नाचते बंदर जैसी अनेकों झांकियां सजाई गई। होली की बंदौरी को देखने के लिए बाजारों में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी तथा इसमें शामिल लोग डीजे की धून व चंग व बांसुरी की रिदम पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। शहर के प्रमुख बाजारों से निकली बंदौरी का कई लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। बंदौरी में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
0
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Mar 02, 2026 05:30:57
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी शहर में नगर पालिका ने मेडिकल कॉलेज के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली इस कार्रवाई में 25 से 30 दुकानों और दर्जनों घरों के बाहर किए गए कच्चे-पक्के अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।​टीम ने सीएम राइज स्कूल के पास भी घरों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पालिका ने कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।​यह कार्रवाई प्रशासन को मिली उन शिकायतों के आधार पर की गई है, जिनमें बताया गया था कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निर्माण के बाद कई रहवासियों ने अपने आवासों का मूल स्वरूप ही बदल दिया था। लोगों ने नियमों के विरुद्ध जाकर मकानों के पिछले हिस्से में दुकानों का निर्माण कर लिया था।​कच्चे-पक्के निर्माण से आम रास्ता हो रहा था बाधित​ रहवासियों ने न केवल अवैध रूप से दुकानें बना ली थीं, बल्कि इन दुकानों के सामने भी कच्चा और पक्का निर्माण कर लिया था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी और आवाजाही में परेशानी हो रही थी।
0
comment0
Report
Mar 02, 2026 05:22:32
Goverdhan Brahmnan, Govardhan, Uttar Pradesh:स्लग एमपी के गिरी भक्तों ने मचाई गिरिराज जी मेंधूम एंकर ब्रज की होली यानी राधा कृष्ण के प्रेम की होली का आनंद लेने के लिए गोवर्धन पहुंचे मध्य प्रदेश के गिरी भक्ति जहां उन्होंने ढोल की ताल पर नृत्य करते हुए आये उनके इस भक्ति भाव को देख सभी श्रद्धालु भी उनके साथ ठुमकते हुए नजर आ रहे थे सभी गिरी भक्तों ने गिर्राज महाराज की परिक्रमा में बड़ी भक्ति भाव के साथ गिरिराज जी एवं परिक्रमा दे रहे सभी श्रद्धालुओं के साथ प्रेम पूर्वक होली खेली वही मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की टोली के सदस्य ने बताया कि वह 15 साल से प्रतिवर्ष होली पर गोवर्धन गिरिराज जी पहुंचते हैं तथा गिरिराज जी को गुलाल अर्पित कर वह अपनी होली की शुरुआत करते हैं उनको गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज जी के साथ होली खेलना बहुत ही अच्छा लगता है बाईट श्रद्धालु
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top