Back
मार्बल फैक्ट्री में केमिकल ब्लास्ट, मजदूर गंभीर रूप से झुलसा, हालत नाजुक—हत्या नहीं, सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
ADAbhijeet Dave
Oct 25, 2025 10:41:33
Ajmer, Rajasthan
मार्बल फैक्ट्री में केमिकल ब्लास्ट से बड़ा हादसा — मजदूर गंभीर रूप से झुलसा, हालत नाजुक किशनगढ़। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक मार्बल फैक्ट्री में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर मुडलाव निवासी हिम्मत सिंह केमिकल का ड्रम खोलते समय गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि ड्रम खोलते ही अचानक तेज रिएक्शन हुआ और केमिकल उछलकर हिम्मत सिंह के ऊपर जा गिरा, जिससे उसका आधा से ज्यादा शरीर बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों ने तुरंत उसे मार्बल सिटी अस्पताल, किशनगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल के बर्न वार्ड में रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार हिम्मत सिंह की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की है कि फैक्ट्रियों में सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच की जाए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
नक्सल नेता रुपेश को अपनी ही पार्टी का 'गद्दार' बुलावा, क्यों हुआ विचलित? Naxal Leader Rupesh Disturb
0
Report
अंबिकापुर में छठ पर्व से पहले सड़क की बदहाली, शंकर घाट जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग वायरल वीडियो
4
Report
Orai, Uttar Pradesh:जालौन के थाना कुठौन्द पुलिस द्वारा आवेदक/शिकायतकर्ता की फ्राड हुयी धनराशि वापस कराकर के चेहरे पर लौटाई मुस्कान ।
7
Report
6
Report
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र की है, जहाँ 24 अक्टूबर की अर्धरात्रि को रक्सा टोल प्लाज़ा पर चेन्नई - तमिलनाडु, की रहने वाली एक महिला प्रिया भटकती हुई मिली।
10
Report
5
Report
7
Report
SKSandeep Kumar
FollowOct 25, 2025 19:05:458
Report
AMALI MUKTA
FollowOct 25, 2025 19:05:349
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 25, 2025 19:05:160
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowOct 25, 2025 19:05:060
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowOct 25, 2025 19:02:580
Report
BSBidhan Sarkar
FollowOct 25, 2025 19:01:540
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowOct 25, 2025 19:00:440
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 25, 2025 18:48:294
Report
