Back
अरावली संरक्षण पर डोटासरा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, विरोध तेज होगा
ADAbhijeet Dave
Dec 22, 2025 12:16:07
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी
अभिजीत दवे
एंकर - अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि अरावली सिर्फ पहाड़ों की श्रृंखला नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और जीवन का आधार है। इसे खोदकर अवैध खनन के जरिए कुछ लोग अपना घर भरना चाहते हैं, जो प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए अरावली जीवनरेखा है, लेकिन सरकार की नीतियों के चलते इस पर हथौड़ा चलाने का काम किया जा रहा है।
डोटासरा ने आरोप लगाया कि खनन माफियाओं के दबाव में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अरावली मामले की सही पैरवी नहीं की, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाई तो कांग्रेस बड़े पैमाने पर प्रदेशभर में विरोध करेगी। डोटासरा ने कहा कि पार्टी के तमाम बड़े नेता इस मुद्दे पर खुलकर बोल रहे हैं और अरावली को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABDUL SATTAR
FollowDec 22, 2025 13:49:050
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 13:48:480
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 22, 2025 13:48:380
Report
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowDec 22, 2025 13:48:160
Report
SSSUNIL SINGH
FollowDec 22, 2025 13:47:120
Report
1
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 22, 2025 13:46:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 22, 2025 13:46:140
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 22, 2025 13:46:000
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 22, 2025 13:45:200
Report
0
Report
MIMohammad Imran
FollowDec 22, 2025 13:41:160
Report
0
Report