Back
कांग्रेस अजमेर में निकाय चुनाव के लिए 80 वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, तैयारी तेज
ADAbhijeet Dave
Jan 25, 2026 10:48:23
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विधानसभा अजमेर
एंकर - आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत अजमेर नगर निगम के सभी 80 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने एक कार्यक्रम के दौरान सभी नव नियुक्त वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।
डॉ. जयपाल ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम हैं और इसके लिए अभी से रणनीतिक रूप से काम करने की जरूरत है। उन्होंने वार्ड अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही लॉटरी पद्धति के आधार पर संभावित पार्षद उम्मीदवारों की पहचान करने और योग्य दावेदारों को सामने लाने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है, ताकि पारदर्शी और मजबूत नेतृत्व तैयार किया जा सके।
उन्होंने बताया कि पिछले करीब 20 वर्षों से अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड रहा है, लेकिन इस बार कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और विश्वास पैदा कर कांग्रेस इतिहास बदलने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
बाइट - डॉ राजकुमार जयपाल, अध्यक्ष
बाइट - धर्मेन्द्र राठौड़, पूर्व rtdc अध्यक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYeswent Sinha
FollowJan 25, 2026 12:19:430
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 25, 2026 12:18:480
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 25, 2026 12:18:240
Report
AKAtul Kumar
FollowJan 25, 2026 12:18:090
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowJan 25, 2026 12:17:440
Report
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 25, 2026 12:17:330
Report
MMMohammad Muzammil
FollowJan 25, 2026 12:17:140
Report
AMAbhishek Mathur
FollowJan 25, 2026 12:17:010
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowJan 25, 2026 12:15:470
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 25, 2026 12:15:270
Report
0
Report
53
Report
43
Report