अपनी जान जोखिम में डाल नहर में नहा रहे नौजवान
Tarapur, Punjab:नवरात्रों के चलते श्रद्धालु पूरे पंजाब से ही नहीं पूरे भारत से माता नैना देवी दरबार में नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं आनंदपुर साहिब से माता नैना देवी जाते हुए भाखड़ा नहर पर नौजवान अपनी जान जोखिम में डाल नहर में छलांग लगा नहा रहे हैं, हालांकि प्रशासन द्वारा नहर में नहाने की पाबंदी जारी की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कचनोंदा कला के किसानों ने फसल की क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन
Lalitpur, Uttar Pradesh:कचनोंदा कला के करीब 1300 किसानों को अब तक नहीं मिला खरीफ में बोई उड़द की फसल की क्षतिपूर्ति का मुआवजा संबंधित लेखपाल के पास समस्त दस्तावेज जमा करने के बाद भी दर-दर भटक रहे है किसान गांव के किसानों का आरोप कि लेखपाल की लापरवाही से गांव के सिर्फ 20 किसानों को ही मिल पाई है धनराशि किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि दिलाने की उठाई मांग विकासखंड बिरधा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कचनौला कला का मामलामिर्ज़ापुर: SP ने खुद चलाया रात में सघन चेकिंग अभियान
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर: SP ने खुद की रात में सघन चेकिंग पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर मिर्ज़ापुर में रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने खुद थाना कोतवाली कटरा, कोतवाली शहर और चिल्ह क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।जयपुर में भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान: पदयात्रा 5 नवंबर तय
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। बीजेपी का “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान। अभियान को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक। जयपुर शहर और देहात जिले की बैठक। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हो रही है बैठक। जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, अभियान के संयोजक रामलाल शर्मा विधायक कालीचरण सराफ और विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद। अभियान के तहत 5 नवंबर को जयपुर में होगी पदयात्रा। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर हो रही है बैठक। पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे शामिल।अमित शाह ने एक्स पोस्ट से कसा तंज, कांग्रेस ने कितनी सीट जीती?
Noida, Uttar Pradesh:अमित शाह ने एक्स पोस्ट के जरिए कसा तंज कांग्रेस ने 28 में से कितनी सीटें जीती Ballot Box इस्तीफ़ा दोकरवा चौथ की रौनक: बाजारों में छा गया उत्साह, ब्राइट कलर और मेहंदी
Hisar, Haryana:हिसार: करवा चौथ के त्यौहार को लेकर आज बाजारों में जबरदस्त रौनक और महिलाओं में भारी क्रेज नजर आया, जहां महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई और बताया कि पहले पुराने समय में करवा चौथ वाले दिन केवल लाल और पिंक कलर को ही प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन अब महिलाएं और लोग अलग-अलग तरह के ब्राइट कलर्स पहनने लगे हैं; महिलाओं ने यह भी साझा किया कि शादी को चाहे एक साल हुआ हो या दस साल, इस पर्व का उत्साह और इसका खास अहसास हमेशा बना रहता है, हालांकि यह भी माना कि अब यह त्यौहार थोड़ा कमर्शियल हो गया है और इस पर बॉलीवुड फिल्मों का असर भी साफ दिखने लगा है, फिर भी रात चाहे 10 बजे चांद निकले या 12 बजे, हर किसी को बेसब्री से चांद का इंतजार रहता है।चक्रवात अर्नब: केंद्र ने चार राज्यों को मदद की भरोसा दे दिया
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- चक्रवात 'अर्नब' पर केंद्र सरकार अलर्ट, छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों को हरसंभव मदद का भरोसा. आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की बात. आपदा से निपटने के लिए हरसंभव सहायता का दिया भरोसा. NDRF और SDRF की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं. नुकसान का आकलन करने जल्द पहुंचेगी IMCT की टीमें. केंद्र सरकार का भरोसा - आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है भारत सरकार......दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब, AQI 225; ग्रेप वन लागू
New Delhi, Delhi:दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है, दिल्ली में ओवरऑल AQI 225 है, वहीं दिल्ली के अलीपुर में 255, आनंद विहार में 226, बवाना में 251 है। प्रदूषण को कम करने में सरकार जुटी है; ग्रेप वन लागू किया गया है; सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है; दिल्ली में एक नवंबर से और भी ज़्यादा सख्ती देखने मिलेगी।करवा चौथ के मद्दे नजर बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल, मेहंदी की दुकानों में भीड़
New Delhi, Delhi:त्यौहार का दिन और बाजारों में सुबह से ही हलचल देखी जा सकती है करवा चौथ का दिन है इसके लिए मेहंदी की दुकान पर खास तौर पर ज्यादा भीड़ है क्योंकि महिलाएं सजती सावर्ती हैं मेहंदी लगाते हैं महिलाओं में उत्साह है अपने पार्टनर के लिए व्रत करती हैं शाम में पूजा करती हैं तो उसके लिए सुबह ही मार्केट में हलचल है ताकि पूजा से पहले मेहंदी लगाकर तैयार हो जाएं ग्रीन पार्क की मार्केट से विजुअ, bite और वॉकथ्रूकरवा चौथ के मौके पर दिल्ली की मेहंदी बाजारों में भीड़ बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:त्योहार का दिन और बाजारों में सुबह से ही हलचल देखी जा सकती है, करवा चौथ का दिन है। इसके लिए मेहंदी की दुकान पर खास तौर पर ज्यादा भीड़ है क्योंकि महिलाएं सजती-संवारती हैं, मेहंदी लगाते हैं। महिलाओं में उत्साह है क्योंकि वे अपने पार्टनर के लिए व्रत करती हैं और शाम में पूजा करती हैं। पूजा से पहले मेहंदी लगाकर तैयार हो जाएं, इस उद्देश्य से सुबह ही मार्केट में हलचल है। ग्रीन पार्क की मार्केट से विजुअ, bite और वॉकथ्रूनिम्बाहेड़ा में 200 MVA ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति सुधरेगी
Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या से राहत दिलाने के लिए विद्युत व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक श्रीचंद कृपलानी की पहल पर निम्बाहेड़ा के 220 केवी जीएसएस पर 160 एमवीए के स्थान पर 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना और चार्जिंग का कार्य पूरा हो चुका है तथा आगामी दो दिनों में इसे चालू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से वार्ता के बाद यह कदम उठाया गया। इससे पांच जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।हापुड़ में रील के लिए जानलेवा स्टंट, कार की छत पर नोटों की बारिश
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ से रीलबाजी का खतरनाक वीडियो सामने आया है, जहां युवक चलती कार की छत पर खड़ा होकर नोट उड़ा रहा है, पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी है। गढ़मुक्तेश्वर के सरूरपुर गांव का बताया जा रहा ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। तस्वीरों में एक युवक काली स्कॉर्पियो की छत पर खड़ा होकर नोट लुटा रहा है, वहीं कार से आतिशबाजी भी हो रही है और नीचे बच्चों की भीड़ नोट बटोर रही है। तंग गली में ये स्टंट बड़े हादसे को न्योता दे रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने गाड़ी को सीज कर स्टंटबाज युवकों की तलाश शुरू कर दी है।GPS ट्रैकर की मदद से रायगढ़ पुलिस ने पकड़ा चावल-शक्कर चोर गिरोह, 5 गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र में शासकीय राशन दुकानों में लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस ने हाईटेक तरीके से नकेल कसी। पुलिस की सलाह पर दुकानदारों ने शक्कर की बोरी में GPS ट्रैकर छिपाया था। 25-26 अक्टूबर की रात कोतमरा राशन दुकान से ट्रैकर लगी बोरी चोरी होते ही पुलिस ने सिग्नल ट्रेस कर पत्थलगांव में दबिश दी। पुलिस ने 4 चोरों और 1 खरीददार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 115 बोरी चावल, 2 बोरी शक्कर और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा व इनोवा कार सहित कुल ₹38.60 लाख की संपत्ति जब्त की गई।
