icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरकारी कर्मचारियों को केवल एक बार ही प्रतियोगी परीक्षा देने का मौका मिलेगा

Patna, Bihar:सरकारी कर्मचारियों को अब प्रतियोगी परीक्षाओं में केवल एक बार शामिल होने की अनुमति होगी। पूरी सेवा अवधि में उन्हें सिर्फ एक ही अवसर दिया जाएगा। एक से अधिक बार परीक्षा देने के लिए कर्मचारियों को नौकरी छोड़नी होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके पूर्व में कई बार छात्रों के द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया है। छात्रों ने आंदोलन के जरिए सरकार से मांग की थी; जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं उन्हें कई तरह के लाभ मिलते हैं और उनका सिलेक्शन जल्दी होता है; बाकी छात्र लगातार कई वर्षों से तैयारी कर रहे हैं और पूर्व के अधिकारियों को दूसरा किसी सुविधा देने से वह छात्र वंचित हो जाते हैं।
0
0
Report

अलवर के रैणी जंगल में पेड़ से लटका युवक, SI भर्ती परीक्षा में था

Alwar, Rajasthan:रैणी के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, SI भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था मृतक\n\nअलवर जिले के रैणी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह शव करणपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित रामपुरा के जंगल में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।\n\nमृतक की पहचान भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के नारोली गांव निवासी पिंटू जाटव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।\n\nबताया जा रहा है कि पिंटू हाल ही में SI भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

मथुरा में AAP की पदयात्रा का जोरदार स्वागत, संजय सिंह ने बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय पर साधा निशाना

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollowJust now
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में AAP की पदयात्रा का जोरदार स्वागत, संजय सिंह ने बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय पर साधा निशाना मथुरा। आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के चौथे दिन हाथरस से मथुरा तक भारी जनसैलाब उमड़ा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा का मथुरा में प्रवेश पर जगह-जगह फूलमालाओं, नारों और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। युवाओं, महिलाओं, वकीलों और आम लोगों की बड़ी भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया। पदयात्रा सोमवार सुबह सादाबाद से शुरू होकर बिसावर के रास्ते मथुरा पहुंची। यहां संजय सिंह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी गंभीर समस्या बन चुकी है और लाखों पद खाली होने के बावजूद भर्तियां लंबित या विवादों में घिरी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और धांधली से युवा निराश हो रहे हैं। संजय सिंह ने कहा, “या तो सरकार रोजगार दे, या युवाओं को 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दे। हम युवाओं का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे।” उन्होंने मथुरा में संविदा और आउटसोर्सिंग के बढ़ते चलन पर भी सवाल उठाए और इसे स्थायी नौकरियों के खत्म होने की वजह बताया। सामाजिक न्याय के मुद्दे पर उन्होंने दलित उत्पीड़न की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश में कमजोर वर्गों को न्याय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल रोजगार की नहीं बल्कि सम्मान और अधिकारों की भी है। पदयात्रा के दौरान शिक्षामित्र, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कर्मियों और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने अपनी समस्याएं रखीं और रोजगार की मांग उठाई। इस मौके पर आप नेताओं दिलीप पाण्डेय, अनिल झा, डॉ. हृदेश चौधरी और विशेष रवि ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए इसे युवाओं, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई बताया। बाईट : संजय सिंह राज्य सभा सांसद आप
0
0
Report
Advertisement

नाला सफाई के अभाव में उफना कर गंगा में जा रहा दूषित जल

Netua Grameen, Uttar Pradesh:शुक्लागंज। नगर पालिका परिषद गंगाघाट की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सीताराम कॉलोनी मोहल्ले में पुराने गंगापुल और रेलवे पुल के बीच बीती रात हुई बारिश के बाद नाला उफान पर आ गया। नाले में जमा कचरे और समय पर सफाई न होने के कारण दूषित पानी सीधे गंगा में बहने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले की नियमित सफाई न होने से कचरा ऊपर तक भर गया है, जिससे हल्की बारिश में ही जलभराव और ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है। जबकि नगर पालिका परिषद गंगाघाट द्वारा नाला सफाई के लिए अलग से सफाई कर्मियों की टीम गठित होने का दावा किया जाता है, जिसका उद्देश्य शहर में जलभराव रोकना और बड़े नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करना है। नगर पालिका यह भी दावा करती है कि शहर के सभी प्रमुख नालों को टैप कर दिया गया है, ताकि दूषित जल सीधे गंगा में न जाए और उसे एसटीपी प्लांट के माध्यम से शुद्ध किया जा सके। लेकिन मौजूदा हालात इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय-समय पर नालों की सफाई कराई जाए, तो इस तरह नालों के उफनने और गंगा में गंदा पानी जाने की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका परिषद गंगाघाट इस गंभीर समस्या पर क्या कार्रवाई करती है और शहरवासियों को जलभराव व गंदगी से कब राहत मिलती है
0
0
Report

राज्य सरकार ने राशन डीलरों और परिवहनकर्ताओं के बकाए भुगतान से वितरण व्यवस्था मजबूत की

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राशन डीलरों और परिवहनकर्ताओं के लंबित भुगतान जारी कर दिए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि राशन विक्रेताओं को दिसंबर से 15 मार्च तक का कमीशन और परिवहनकर्ताओं को 31 मार्च तक के बिलों का पूरा भुगतान कर दिया गया है। यह पहली बार है जब मार्च माह का कमीशन और परिवहन बिल उसी महीने में जारी किए गए हैं। इससे पहले हर साल करीब चार महीने तक भुगतान लंबित रहता था, जिससे डीलरों और परिवहनकर्ताओं को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अप्रैल माह के कमीशन और परिवहन बिलों के भुगतान को भी मंजूरी दे दी है। इससे राशन वितरण व्यवस्था में निरंतरता बनी रहेगी और करोड़ों खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों को समय पर अनाज मिल सकेगा। इधर मंत्री सुमित गोदारा ने रबी विपणन सीजन 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध हो, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर टाइम स्लॉट बुकिंग व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जाए और केवल पंजीकृत किसान या जनाधार में दर्ज परिवार के सदस्य ही गेहूं बेच सकें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अधिक उत्पादन वाले जिलों पर विशेष फोकस रखा जाए और सभी केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध रहे। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन को प्रभावी ढंग से लागू कर फर्जीवाड़े पर रोक लगाने को कहा गया। मंत्री ने ज्यादा आवक वाले केंद्रों पर एक से अधिक एजेंसियों को लगाने और निगरानी के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ काम करते हुए किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने पर जोर दिया।
0
0
Report

केपी-3 चीते की चाल बारां में जारी, अन्ता मुंडली माइनर में देखा गया

Baran, Rajasthan:चीता केपी-3 का मूवमेंट जारी, अंता क्षेत्र में मुंडली माइनर के पास दिखा सक्रिय बारां जिले में वन्यजीव गतिविधियों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कूनो नेशनल पार्क से छोड़े गए चीतों में शामिल केपी-3 का मूवमेंट लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, आज यह चीता अंता क्षेत्र में मुंडली माइनर के आसपास विचरण करता हुआ देखा गया। वन विभाग की टीम लगातार जीपीएस कॉलर के माध्यम से चीते की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के मुताबिक, केपी-3 पूरी तरह स्वस्थ है और अपने स्वाभाविक व्यवहार के अनुसार नए क्षेत्र में मूवमेंट कर रहा है। यह उसका प्राकृतिक स्वभाव है कि वह बड़े क्षेत्र में घूमकर अपने लिए उपयुक्त आवास तलाशता है।
0
0
Report
Advertisement

शिकोहाबाद में आग लगने के बाद मकान में हुआ धमाका, आधा दर्जन घायल

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow2m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में एटा तिराहे के निकट शौकीराम पेट्रोल पंप के सामने स्थित मस्जिद के बराबर बाली गली में अंदर एक मकान में आग लग गई, जिससे आग पूरे मकान में फैल गई। इस दौरान आसपास के लोग बुझाने के लिए पहुंचे, इसी दौरान तेज धमाका के दौरान दीवार फट गई, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए। जिनको जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है। इधर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। मकान के अंदर रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया। शिकोहाबाद में पेट्रोल पंप के सामने वाली गली ने मोहम्मद रसीद और फरीद दोनों भाई रहते हैं। दोनों भाई बिरयानी का ठेला लगाते हैं। आज सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर में आग लग गई, उसी समय कमरे में रखा कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम या बैटरी फट गया। अचानक आग लगने तथा विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय परिवार के लोग किसी शादी समारोह में सिकंदराराऊ जिला हाथरस गए हुए थे। वहीं कुछ लोग फिरोजाबाद गए थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
0
0
Report

फ़िरोज़ाबाद के जिला अस्पताल परिसर में एक एम्बुलेंस में भीषण आग

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow3m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फ़िरोज़ाबाद के जिला अस्पताल परिसर में एक एम्बुलेंस में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धुआं फैल गया सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया .इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो‌ गई जानकारी के अनुसार, आग लगने वाली एम्बुलेंस पहले से ही कबाड़ की हालत में खड़ी थी घटना की जानकारी होते ही सीएमएस डॉक्टर नवीन कुमार जैन मौके पर पहुंच गए करीब 1 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका गनीमत रही की टीम ने समय रहते आग को बुझा लिया अन्यथा जिस एंबुलेंस में आग लगी थी उसके पास एक दूसरी एंबुलेंस भी खड़ी हुई थी उसमें भी आग लग सकती थी आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी या किसी अन्य कारण से
0
0
Report

अमेठी – रेलवे स्टेशन के बाहर लगी विवादित होर्डिंग, सियासी माहौल गरम

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी कस्बे में रेलवे स्टेशन के बाहर एक विवादित होर्डिंग लगाए जाने से स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस होर्डिंग में लिखा गया है— "आपको क्या चाहिए धुरंधर काम या अखिलेश का ल्यारी राज"। यहां “ल्यारी” का संदर्भ पाकिस्तान के कराची शहर के उस इलाके से जोड़ा गया है, जो कभी गैंगवार और हिंसा के लिए कुख्यात रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “धुरंधर” में भी इस इलाके का उल्लेख किया गया है, जिससे इस शब्द को लेकर और अधिक चर्चा हो रही है। होर्डिंग में एक ओर अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान हुई कथित हिंसा और दंगों का जिक्र किया गया है, जबकि दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ सरकार में माफिया और अपराधियों पर हुई कार्रवाई को दर्शाया गया है। इस होर्डिंग पर “यूथ अगेंस्ट माफिया” नामक संगठन का नाम भी प्रमुखता से अंकित है, साथ ही संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष, महामंत्री और प्रतापगढ़ प्रभारी के नाम व फोटो भी लगाए गए हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की राजनीतिक संदेश वाली होर्डिंग लगाए जाने से क्षेत्र में सियासी हलचल बढ़ गई है और यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

बरकट्ठा में वैक्सीन के बाद तीन महीने की बच्ची की मौत, परिजन जांच चाहते

Hazaribagh, Jharkhand:बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी निवासी आरती देवी और उनके पति राजेश यादव के लिए एक खुशी का पल अचानक दुःख में बदल गया। उनकी तीन महीने की पुत्री रिद्धि कुमारी को आंगनबाड़ी केंद्र यादव टोला में एएनएम पूनम कुमारी ने वैक्सीन देने के लिए बुलाया था। परिवार के अनुसार, वैक्सीन देने के कुछ समय बाद ही बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रात करीब 11 बजे उसे बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद बरही अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों ने रिद्धि को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रविवार को बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, एएनएम पूनम कुमारी का कहना है कि बच्ची को चार वैक्सीन में दो सुई और दो ड्रॉप दी गई थी। उन्होंने बताया कि अन्य बच्चों को वही वैक्सीन दी गई थी और उन्हें कोई समस्या नहीं हुई। पूनम कुमारी ने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है, और रिद्धि की अचानक मौत उनके लिए भी समझ से परे है। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता और सनसनी पैदा कर दी है। वही बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंदुरिया ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी
0
0
Report

लोनी गैस गोदाम चोरी के मामले में पुलिस पर सवाल, 90 हजार का नुकसान

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिरोड़ी-बंछला रोड स्थित “प्रधान एचपी गैस सर्विस” के गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 14 गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। इससे पहले भी 12 सिलेंडर चोरी हो चुके हैं। इस तरह अब तक 26 सिलेंडर चोरी हो चुके हैं, जिससे करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम के मैनेजर अनुराग प्रधान ने बताया कि यह गोदाम पिछले 8-10 वर्षों से संचालित हो रहा है और पहली बार इस तरह की वारदात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक न कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता के चलते उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति जारी रखी जा रही है, लेकिन गोदाम की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
0
0
Report
Advertisement

11 साल के बच्चे ने मामूली बात पर आत्महत्या की, गांव में सन्नाटा

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुर्दीकला में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहाँ महज 11 साल के एक बच्चे ने मामूली बात पर अपनी जान दे दी। मूल रूप से बलौदाबाजार निवासी गौकरण केंवट अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते थे। सुबह जब उनकी बड़ी बहन पड़ोस की महिला के साथ नदी नहाने जा रही थी, तब छोटा भाई शुभम भी साथ जाने की जिद करने लगा। सुरक्षा के लिहाज़ से बहन ने उसे डांटकर घर वापस भेज दिया, लेकिन यह डांट मासूम के मन को इस कदर चुभ गई कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। जब बहन करीब एक घंटे बाद वापस लौटी, तो उसने अपने छोटे भाई को झोपड़ी की लकड़ी से फंदे पर लटका पाया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना ने एक हंसते-खेलते मजदूर परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

गर्मी में उज्जैन के मटके बन रहे देशी फ्रिज, कीमत 30 से 700 तक

Ujjain, Madhya Pradesh:गर्मी में ‘देशी फ्रिज’ का सहारा..... गर्मी बढ़ते ही मटकों का सजा बाजार , ₹30 से ₹700 तक मिल रहे डिजाइनर घड़े फ्रिज के बजाय मटके के पानी को तरजीह, काले और गुजरात के मटकों की ज्यादा मांग उज्जैन गर्मी बढ़ते ही उज्जैन में देशी फ्रिज यानी मटकों की डिमांड बढ़ने लगी है। हर साल की तरह इस बार भी बाजार में अलग-अलग डिजाइन के मटके लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जैसे-जैसे गर्मी का असर तेज होता जा रहा है, वैसे-वैसे शहर में पारंपरिक मिट्टी के मटकों की मांग भी बढ़ने लगी है। उज्जैन के अलग-अलग चौराहों और बाजारों में इन दिनों मटकों की दुकानें सज गई हैं और ग्राहकों की आवाजाही भी देखने को मिल रही है। बाजार में इस बार गुजरात और राजस्थान से आए अलग-अलग वैरायटी के मटके उपलब्ध हैं। इनमें रेत वाली मिट्टी के मटके, पीली मिट्टी के मटके और डिजाइनर टंकी आकार के मटके खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कीमत की बात करें तो ₹30 से लेकर ₹700 तक के मटके बाजार में मिल रहे हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि अभी बाजार में बिक्री सामान्य है, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी तेज होगी, वैसे-वैसे मटकों की डिमांड भी बढ़ेगी। दुकानदार ने बताया की हर तरह के मटके हमारे पास हैं—गुजरात के, रेत वाले, पीली मिट्टी के। ₹100 से लेकर ₹700 तक के मटके हैं। अभी ग्राहक आ तो रहे हैं, लेकिन गर्मी बढ़ेगी तो बिक्री और बढ़ेगी। लोगों को जैसा पसंद आता है, वैसा मटका ले जाते हैं। दुकानदारों के मुताबिक ठंडा पानी रखने के लिए रेत वाले मटके ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, हालांकि ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग मटके खरीद रहे हैं। एक ग्राहक ने बताया की फ्रिज का पानी नुकसान करता है, मटके का पानी अच्छा और सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। गांव में आज भी हम मटके का पानी ही पीते हैं, इसलिए मैंने काला मटका लिया है, जो ज्यादा ठंडा रहता है। कुल मिलाकर, हर साल की तरह इस बार भी गर्मी बढ़ने के साथ मटकों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में बाजार में और ज्यादा रौनक देखने को मिल सकती है। बाइट – दुकानदार कौशल्या प्रजापत बाइट – दुकानदार शारदा प्रजापत बाइट - ग्राहक दीपक पंवार
0
0
Report

ग्रामीण युवक ने भ्रूण लिंग परीक्षण कर रहे गिरोह को पकड़ा, आरोपी फरार

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में भ्रूण परीक्षण करते हुए गिरोह को ग्रामीण युवक ने पकड़ा जान पर खेल कर पुलिस के हवाले किया गया। बागचीनी क्षेत्र के हंडवासी में एक झोपड़ी में भ्रूण लिंग परीक्षण कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ एक राहगीर युवक ने किया। युवक ने पहल झोपड़ी में परीक्षण का वीडियो बनाया, फिर बाइक से पीछा कर उस वैन को पकड़ा, जिसमें महिलाएं सवार होकर जांच के लिए आती थीं। हालांकि परीक्षण करने वाला आरोपी संजय पचौरी और दलाल विक्रम भागने में कामयाब रहे। संजय पचौरी को 6 महीने पहले प्रेम नगर में परीक्षण करते पकड़ा गया था। वह स्कूल बिलगांव में चपरासी था, जिसे 2024 में सस्पेंड कर दिया गया था। संजय तीसरी बार इस तरह के मामले में आरोपी बना है। इससे पहले वह अक्टूबर 2024 में भी भ्रूण लिंग परीक्षण करते पकड़ा गया था। सांटा निवासी विकास शर्मा दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर हंडवासी व नहर के बीच के रास्ते से गुजर रहा था। इस बीच हंडवासी में उन्होंने एक झोपड़ी से बाहर आती महिलाओं को देखा। शक होने पर अंदर जाकर वीडियो बनाया। झोपड़ी के अंदर आरोपी संजय पचौरी भ्रूण लिंग परीक्षण कर रहा था, जबकि छोटू उर्फ विक्रम ने अपना चेहरा छिपा लिया। विकास ने झोपड़ी की कुंडी लगाई और अपने दोस्त को कॉल किया। इस दौरान आरोपी संजय व विक्रम छप्पर फाड़कर भाग निकले। वहीं ड्राइवर राकेश प्रजापति ने सारी महिलाओं को वैन में बैठाया और मुरैना की तरफ भागा। मुंगावली पेट्रोल पंप पर राकेश ने महिलाओं को नीचे उतारा। यहाँ पर विकास व उसके दोस्त ने ड्राइवर को पकड़ा और गाड़ी को शाम 4.30 पर थाने ले गए। शाम साढ़े 6 बजे यह मामला पीसीपीएनडीटी कमेटी को पता लगा। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top