नंगल के अड्डा मार्केट में आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
Anandpur Sahib, Punjab:नंगल के अड्डा मार्केट में स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलने के बाद नंगल बीबीएमबी फायर ब्रिगेड, नगर परिषद और एनएफएल अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान जताया जा रहा है। यह बाजार एक भीड़भाड़ वाला और रिहायशी इलाका है लेकिन गनीमत यह रही कि आग पड़ोस की दुकानों तक पहुंचने से पहले ही बुझा दी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
