icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

न्यू मेडिकल कॉलेज में रेखा देवी मौत के बाद अस्पताल पर हंगामा, धरना जारी

Kota, Rajasthan:न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। रोते-बिलखते परिजनों से मिलने पहुंचीं महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम अस्पताल के गेट नंबर 4 के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर पहले भी इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।
0
0
Report

भागलपुर में बाढ़ राहत: आदर्श आनंद ने राशन-चूल्हा वितरण शुरू किया

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा और कोसी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ चुका है, लेकिन निचले इलाके अभी भी जलमग्न हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ शिक्षक एवं इंफ्लूएंसर भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. कॉमेडियन और इंफ्लुएंसर आदर्श आनंद ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राशन, गैस चूल्हा का वितरण किया. आदर्श आनंद ने अपनी टीम के साथ सुदूर इलाकों में राहत सामग्री बांटी है; उन्होंने बताया कि यह कार्य अभी जारी रहेगा. साथ ही बिहार सरकार की सराहना करते हुए आदर्श आनंद ने बिहार में अब बाढ़ प्रबंधन को लेकर मजबूत कदम उठाए जाने के लिए आग्रह किया है.
0
0
Report
Advertisement

चक्रधर समारोह की पांचवीं संध्या में रामविचार नेताम ने दीप प्रज्वलन और स्मृति चिन्ह प्रदान किया

Darogapara, Chhattisgarh:उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री नेताम ने कहा कि चक्रधर समारोह कला के माध्यम से पीढ़ियों को जोड़ने वाला मंच है। रायगढ़ के कला प्रेमियों की कला के प्रति निरंतर रुचि और समर्पण समारोह की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना ने रायगढ़ घराने को देश-दुनिया में पहचान दिलाई और समारोह उनकी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहा है। इस दौरान मंत्री नेताम ने पांचवें दिन प्रस्तुति देने वालों कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कला प्रेमियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे。
0
0
Report

कलेक्टर ने महाराजपुर में स्कूलों की पढ़ाई में कमियों पर नाराजगी जताकर नोटिस जारी किया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर कलेक्टर ने महाराजपुर क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों और स्कूल का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट हैंडओवर में लेटलतीफी और प्राथमिक शाला में कलेक्टर बच्चो को पढाते नजर आये, बच्चों के लर्निंग लेवल पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया। फाउंडेशन लेवल लर्निंग की जांच में पाया गया कि बच्चों का जोड़, घटाव और वाक्य पढ़ने का स्तर ठीक नहीं है। इस पर कलेक्टर ने प्राचार्य और प्रभारी को नोटिस जारी किया है। DPC और DEO को निर्देशित किया गया है कि सभी शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों में मूलभूत दक्षता बढ़ाने के लिए अभियान चलाएं।
0
0
Report
Advertisement

NH-719 पर भिड़ंत: एक की मौत, 5 घायल, ग्वालियर रेफर

Bhind, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार में सवार विनय कुमार शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई। विनय कुमार उमरी के पूर्व सरपंच राम भरोसे शाक्य के बेटे थे और एक निजी कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह ग्वालियर से अपने घर उमरी लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। दूसरी कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही गोहद चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जिन्हें पुलिस ने जेसीबी की मदद से हटवाया。 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोहद अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

दुर्ग पुलिस ने BSP स्क्रैप केस में दो और गिरफ्तार, कुल 21 तक गिरफ्तारी

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लोहा चोरी मामले में दुर्ग पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है इस तरह अब तक बीएसपी से स्क्रैप चोरी मामले में अब तक 21 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है दोनो ही आरोपी रायपुर पावर एवं स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है. 26 मई 2026 को भिलाई के अकलोरडीह में से भारी मात्रा में बीएसपी से चोरी किया गया स्क्रैप बरामद हुआ था इस मामले में विवेचना के दौरान अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी इसी बीच गिरफ्तार किए गए आरोपियों के निशान देहि और तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण करने पर भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में खपाने का महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है वहीं अब तक मामले में 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
0
0
Report
Advertisement

एमडीआर लागू पर भाजपा नेता का दावा: विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - एमडीआर विरोध मामले पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा , जेएमएम और कांग्रेस की राजनीति, विकास पर कोई ध्यान नहीं। एमडीआर यानि मर्चेंट डिस्काउंट रेट देशभर में लागू हो रहा है। जिसपर कांग्रेस और जेएमएम विरोध करता रहा है। जिसपर झारखण्ड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुण्डा ने कहा कि एमडीआर अच्छा है। लेकिन कांग्रेस और झामुमो को अपनी राजनीति करनी है। इसलिए वह लोग कुछ भी बोल सकते हैं विकास पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं है आज झारखंड में कहीं पर भी विकास नहीं हो रहा है। विगत 10 वर्षों से केवल जनता ठगते आ रहे हैं। जिन्होंने राज की जनता को ठगने का काम किया है। तो इन लोगों के बारे में ज्यादा कहना बेकार है इसे जनता देख रही है।
0
0
Report
Advertisement

रांची समाहरणालय में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

Ranchi, Jharkhand:रांची समाहरणालय में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक-बी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाहरणालय कर्मियों ने पारंपरिक पगड़ी और शॉल भेंट कर अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद कर्मियों ने करमा गीत और पारंपरिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसने पूरे सभागार को उत्साह और सांस्कृतिक रंग से भर दिया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि करमा प्रकृति और परंपरा से जुड़ा पर्व है। उन्होंने झारखंड की संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान, नृत्य और विशेष रूप से पेड़-पौधों एवं प्रकृति के प्रति लोगों के लगाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलना जरूरी है और झारखंड की परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त और एसएसपी ने स्वयं मांदर बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया, जिसके बाद सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा। समारोह में जिले के कई वरीय अधिकारी और समाहरणालय के कर्मी मौजूद रहे। करमा पूर्व संध्या का यह आयोजन झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति गहरे जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया।
0
0
Report

आरा नवादा में 6 लाख कीमत की विदेशी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना क्षेत्र में 6 लाख की शराब बरामद, मकान सील, 2 गिरफ्तार. बिहार में शराब माफियाओं और सरकारी तंत्र के बीच चूहा बिल्ली का खेल चल रहा है और पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में विभाग ने आरा नवादा थाना क्षेत्र के शिवपुरी कतीरा मोहल्ला स्थित एक मकान में छापेमारी कर 6 लाख रुपये मूल्य की 438 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और संबंधित मकान को सील कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को स्कूटी से शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. हिरासत में लिए गए तस्कर से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई और घर के भीतर छिपाकर रखी गई 438 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई. गिरफ्तार तस्करों में मुन्ना कुमार और रामबाबू शाह शामिल हैं. मकान को सील कर दिया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उत्पाद विभाग ने मामले पर कैमरे पर अधिक चर्चा न करने की बात कही.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top