पंजाब पंचायत चुनाव: सरपंच बनने की होड़ में उम्मीदवारों की बढ़ती गतिविधियां!
Patran, Punjab:पंजाब पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद गांवों में सरपंच व पंचायत सदस्य बनने की चाह रखने वालों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के लिए कागजी कार्रवाई में जुटे हुए हैं और NOC के लिए BDPO कार्यालय के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। BDPO पातड़ां बघेल सिंह ने बताया कि पातड़ां ब्लॉक के 57 गांवों की 105 पंचायतों के लिए नामांकन जमा करने के लिए 11 केंद्र स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि NOC लेने में किसी को भी कठिनाई नहीं हो रही है व सभी जरूरतमंद प्रबंध किए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
