147105
नयाल में जन सुविधा कैंप, विधायक कुलवंत सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Patran, Punjab:तहसील पातड़ां के नयाल गांव में 'आप दी सरकार आप दे दूर' मुहिम के तहत जन सुविधा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में शुतराणा के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनका समाधान किया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस तरह के शिविर हर सप्ताह आयोजित कर रही है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और तत्काल समाधान प्रदान करते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 5 हजार नेताओं के दिल्ली प्रदर्शन के लिए बस-ट्रेन से रवाना
Raipur, Chhattisgarh:दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में जाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ी तैयारी की है. स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने की वजह से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को बसों और ट्रेनों से दिल्ली भेजने का फैसला किया है. इसके लिए ट्रेनों में भी टिकट कटाई गई है और 16 बसें भी बुक की गई है. इन बसों को कल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से दिल्ली रवाना की जाएगी. ट्रेन से भी नेता कल ही रवाना होंगे. वहीं कई नेताओं और पदाधिकारियों ने फ्लाइट की टिकट भी बुक कराई है जिससे वो दिल्ली जाएंगे. इन 16 बसों के अलावा भी अलग-अलग जिलों से जिला कांग्रेस कमेटी भी बस से कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही है. प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से कमसे कम 5 हजार नेता-कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं. वहीं अपने-अपने साधन से भी नेता जा रहे हैं. गैन्दू ने कहा कि अगर रास्ते में रोका गया तो कांग्रेस नेता वहीं धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे0
0
Report
जोधपुर में करवा चौथ की धूम, मेहंदी से सजी महिलाओं में उत्साह
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में करवा चौथ का पर्व महिलाओं ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ महिलाओं ने व्रत रखा। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। खास तौर पर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं के सोलह शृंगार में मेहंदी का विशेष महत्व माना जाता है। इसी के चलते जोधपुर के सरदारपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। बाजारों और गलियों में मेहंदी लगाने वालों के पास महिलाएं अपनी पसंद के आकर्षक डिजाइन बनवाती नजर आईं। किसी ने पारंपरिक डिजाइन पसंद किए तो किसी ने हाथों पर खूबसूरत और बारीक कलाकृतियां बनवाईं। जी मीडिया से बातचीत में महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ का व्रत वे अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक करती हैं। सोलह शृंगार कर शाम को करवा चौथ माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। इससे पहले मेहंदी लगवाना पर्व की तैयारियों का अहम हिस्सा है। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में रची मेहंदी और चेहरों पर खुशी ने पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया। आस्था, प्रेम और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा यह त्योहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।0
0
Report
द्रव्यवती नदी के बफर जोन की चौड़ाई तय करने पर JDA ने महाधिवक्ता से मार्गदर्शन मांगा
Jaipur, Rajasthan:2910ZRJ_jpr_river_pkg_r removed जयपुर शहर की द्रव्यवती नदी को लेकर बड़ी खबर। जेडीए ने राज्य के महाधिवक्ता को लिखा पत्र ताकि द्रव्यवती नदी के दोनों तरफ बफर जोन की चौड़ाई निर्धारित की जा सके। महाधविक्ता की विधिक राय के अनुसार बफर जोन का निर्धारण होगा। टाउनशिप नीति व जोनल डवलपमेंट प्लान में अलग-अलग प्रावधान हैं, इसलिए बफर जोन की चौड़ाई को लेकर असमंजस बना रहा। नदी के दोनों तरफ बफर जोन निर्धारित होने से क्षेत्रीय नियोजन और राजस्व प्राप्ति संबंधी मसले स्पष्ट होंगे। मास्टर प्लान 2025 के अनुसार नदी के दोनों तरफ 30 मीटर बफर जोन दिखाया गया है और नींव/आउट प्लान में खेल-कूद, मनोरंजन आदि गतिविधियों हेतु भूमि चिन्हित की जा रही है। विभिन्न विधिक राय में भिन्नता के कारण जेडीए ने मार्गदर्शन के लिए महाधिवक्ता को पत्र भेजने की प्रक्रिया अपनाई है ताकि आगे की कदम स्पष्ट हों।0
0
Report
Advertisement
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के कारण दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
New Delhi, Delhi:दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा दिलजीत दोसांझ का लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट। दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू हो सकते हैं। JLN स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यात्रा से पहले रूट प्लान करने की सलाह दी। जाम से बचने के लिए प्रभावित सड़कों से दूर रहने और दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील है। वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों व डायवर्जन संकेतों का पालन करने की अपील।0
0
Report
वाराणसी MLC स्नातक चुनाव: आशुतोष सिन्हा की ऐतिहासिक जीत, BJP प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को हराया
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी खंड स्नातक MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को हराकर चुनाव जीत लिया है। मतगणना शुरू होने से ही आशुतोष सिन्हा बढ़त बनाए हुए थे। अंत में उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की। बीजेपी प्रत्याशी ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। जीत के बाद सपा खेमे में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे शिक्षा और युवाओं की जीत बताया।0
0
Report
1 नवंबर की दिल्ली रैली इतिहास बन जाएगी: कांग्रेस के नेता जुटेंगे
Noida, Uttar Pradesh:Rajendra Pal Gautam IV — ये नेशनल से ड्रैग करें Slug- Sumant RP Gautam IV 1 नवंबर को होने वाली रैली ऐतिहासिक होने जा रही है देश भर से बड़ी तादाद में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वोट जोड़ी के खिलाफ दिल्ली चलो रैली में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंच रहे हैं कार्यकर्ता सड़क मार्ग से, रेल मार्ग से और हवाई मार्ग से तीनों ही मार्ग से दिल्ली पहुंच रहे हैं कार्यकर्ताओं के ठहरने का इंतजाम पार्टी की ओर से भी किया जा रहा है और कार्यकर्ता अपनी ओर से भी प्रयास कर रहे हैं कई जगह से इस तरह की खबरें आ रही हैं कि रैली में आने वाले लोगों को रोका जा रहा है बीजेपी से हम कहना चाहते हैं कि ऐसी गलती ना करें देश बदलाव चाहता है.. बदलाव के बयार, राहुल गांधी के नेतृत्व में बहने लगी है.. जितनी जल्दी बीजेपी इस बात को स्वीकार कर ले उतना बेहतर है।0
0
Report
Advertisement
कोटा में बुलेट मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखा-जैसी आवाज़ पर पुलिस एक्शन
Kota, Rajasthan:शिक्षा नगरी कोटा में बुलेट के पटाखों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 दिन में 80 बाइक जब्त; स्टूडेंट्स की पढ़ाई में डाल रहे थे खलल शिक्षा नगरी कोटा में जहां हजारों विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात पढ़ाई में जुटे हैं, वहीं सड़कों पर बुलेट से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाले वाहन चालक उनके पढ़ाई के माहौल में खलल डाल रहे हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाके करने और सड़क पर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ कोटा सिटी ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। विशेष अभियान के तहत महज तीन दिन में 80 बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि जब्त बाइक अब सीधे थाने से नहीं, बल्कि न्यायालय के आदेश के बाद ही रिलीज होंगी। कोटा की पहचान देशभर में कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रमुख केंद्र के रूप में है। यहाँ बड़ी संख्या में विद्यार्थी शांत माहौल में पढ़ाई करने के लिए आते हैं। ऐसे में सड़कों पर बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली पटाखों जैसी आवाज न केवल आमजन, बल्कि पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी परेशानी का कारण बनती है। अचानक होने वाले तेज धमाकों से आसपास के लोगों और विद्यार्थियों का ध्यान भटकता है। इसी समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आईजी और एसपी के निर्देशन में शहर के करीब एक दर्जन स्थानों पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी यातायात शक्ति दायमा के नेतृत्व में पुलिस टीमें स्कूलों, कॉलेजों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैं। अभियान में निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाली बुलेट के साथ अनधिकृत प्रेशर हॉर्न, नियम विरुद्ध बीम लाइट और जरूरी दस्तावेजों के अभाव में चलने वाले वाहनों को भी निशाने पर लिया जा रहा है। दरअसल, कई बाइक चालक मॉडिफाइड साइलेंसर के जरिए अचानक पटाखों जैसी आवाज निकालते हैं। इससे सड़क पर चल रहे लोगों को परेशानी होती है और आसपास के शांत माहौल में भी व्यवधान पैदा होता है। कोटा जैसे शहर में, जहाँ विद्यार्थी लंबे समय तक पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में जुटे रहते हैं, ऐसी गतिविधियां उनके लिए अतिरिक्त परेशानी बन सकती हैं। पुलिस का मकसद ऐसे वाहन चालकों पर लगाम लगाना और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक गोबरीलाल मीणा ने वाहन चालकों के साथ अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की बाइक पर नजर रखें। मोटरसाइकिल में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर और हॉर्न का इस्तेमाल करें तथा गैरकानूनी मॉडिफिकेशन से बचें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई बुलेट मोटरसाइकिलों की नियमानुसार जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन वाहनों को न्यायालय के आदेश पर ही रिलीज किया जाएगा। बाइक छोड़ने की प्रक्रिया में अनधिकृत साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और नियम विरुद्ध बीम लाइट हटवाने की कार्रवाई भी की जाएगी। कोटा ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शिक्षा नगरी की सड़कों पर तेज धमाके कर आमजन और विद्यार्थियों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।0
0
Report
किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू तोमर 4 नवंबर को लखनऊ में करेगी महापंचायत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं और 36 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर आगामी 4 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत आयोजित करेगी। इसे लेकर मुजफ्फरनगर स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महापंचायत की तैयारियों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। बिजनौर में किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में महापंचायत की जाएगी। यह महापंचायत महाराणा प्रताप मार्ग स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय के पास आयोजित करने की योजना है। महापंचायत के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। संगठन की प्रमुख मांगों में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करना, मुजफ्फरनगर में एम्स की स्थापना, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करना और कोरोना काल के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को समाप्त करना शामिल है। इसके अलावा 7 सितंबर को बिजनौर में किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, किसानों को बिजली, खाद और बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग भी उठाई जाएगी। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लखनऊ पहुंचते समय संयम और शालीनता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार का हुड़दंग न करें। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के ठहरने और खाने-पीने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर महापंचायत को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से भी कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महापंचायत की तैयारियों में जुटे हैं। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने किसानों की 36 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से इनके समाधान की मांग की है।0
0
Report
भदोही मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक संम्पन्न।
Sadawpur, Pali, Uttar Pradesh:भदोही मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक बैठक हुई, जिसमें खाद बीज की समीक्षा की गई बैठक में समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध होने की बात कही गई है।मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि जनपद के किसान अधिक से अधिक अलसी (तीसी )की खेती करें।गेहूं की बुवाई का समय है विभाग के पास प्रयाप्त मात्रा में गेहूं का बीज व खाद उपलब्ध है। बैठक में उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मस्जिद की मीनार पर आकाशीय बिजली गिरी।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कस्बा गंगोह के मोहल्ला गुजरान स्थित बड़ी मस्जिद के मीनार पर गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से इलाके में हलचल मच गई। बिजली गिरने से मस्जिद के मीनार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका मलबा टूटकर कई फुट दूर जा गिरा। घटना में मस्जिद के विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों के घरों में भी टीवी समेत अन्य विद्युत उपकरण खराब होने की जानकारी सामने आई है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अचानक हुए जोरदार धमाके से लोग सहम गए और घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे। मस्जिद के साथ-साथ आसपास के मकानों में भी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ घरों में टीवी सहित अन्य बिजली के उपकरण खराब हो गए। इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, नुकसान की कुल राशि का अभी आकलन नहीं हुआ है।0
0
Report
झारखंड के राजस्व मजबूत बनाने हेतु MOUs और GST एनालिसिस पर जोर
Ranchi, Jharkhand:रांची में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की उपस्थिति में वाणिज्यकर विभाग की CTMIS परियोजना के तहत नया सिस्टम इंटीग्रेटर का इक़रारनामा किया गया। Choice Consultancy Services Private Limited के साथ MOUs किया गया। इसके द्वारा राजस्व संवर्धन बेहतर होगा। राज्य में State GST पर मुख्य रूप से रियल टैक्स एनालिसिस होगा। भारत सरकार की गलत आर्थिक नीति के कारण झारखंड पर पिछले दो साल से कटौतियाँ हो रहीं, जिससे राज्य आर्थिक नुकसान का सामना कर रहा है। अनुदान की राशि में पिछले 10 साल से कटौती हो रही है। सीधे तौर पर 22 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री से भी कहा उत्पादन वाले राज्य झारखंड को नुकसान हो रहा है। एमएमडीआर एक्ट के लागू होने से 14 हजार करोड़ का झारखंड को नुकसान हो रहा है। इस लिए राज्य के अपने रेवेन्यू सिस्टम को मजबूत करना होगा, जो भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। लीकेज, जीएसटी के फेक रजिस्ट्रेशन को रोकना होगा, गलत ट्रांसपोर्टेशन को रोकना होगा। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया आज MOUs सम्पन्न हुआ है, हमारा रेवेन्यू सिस्टम कैसे मजबूत हो इसको लेकर हमने कदम बढ़ा कर रखा है, राज्य में बहुत सारे प्राइवेट एजेंसी के साथ ऐसे एग्रीमेंट होते हैं। झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण है, पर हमारे राजस्व प्रणाली को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसके पीछे राजनैतिक कारण भी दिखता है कि हम अपने राज्य के रेवेन्यू को और कितना मजबूत कर सकते हैं। राज्य का अपना राजस्व कर 46 हजार करोड़ प्रति वर्ष अनुमानित है, गैर स्व कर 20 हजार करोड़ यानि 66 हजार करोड़ प्राप्त होता है, बाकी भारत सरकार से मिलने की उम्मीद होती है। उससे पूरे बजट की राशि पूर्ण होती है।0
0
Report
पत्नी को कुल्हाड़ी मरने के मामले में परिजन का घटना की जानकारी देते हुए वीडियो आया सामने
Lalitpur, Uttar Pradesh:बुजुर्ग दादा ने जानकारी देते हुए बताया है कि नाती ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी मार दी उसका मन घूम रहा है रात भर बस्ती में घुमा बहू भी उसके साथ नंगे पैर रही गांव भर में उसने हल्ला किया घर पर उसने पत्नी को कुल्हाड़ी मार द उस समय वहां पर कोई नहीं था वह घर पर आया और पत्नी से चाय बनाने के लिए बोला, पत्नी चाय बनाने के लिए लककियां वगैरा इकट्ठी करने लगी तभी उसने पत्नी में कुल्हाड़ी मार दी । जिस की बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।अभी शादी को 2 वर्ष हुए हैं और महिला गर्भवती है महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
महिलाओं के साथ की मारपीट का आरोप, कोतवाली पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच में जुटी पुलिस
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत महिलाओं ने ललितपुर के सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर की थी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले में एनसीआर दर्ज करनी है पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र का मामला।0
0
Report
शाहजहांपुर में इंटर तक के छात्र-छात्राओं को दी जाएगी संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्य की जानकारी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अब कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर शाहजहांपुर आज संविधान संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के शिक्षकों को संवैधानिक जानकारी के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और यूनिवर्सिटी के कानून के प्रोफेसर शामिल हुए। स्कूली छात्र और छात्राओं को संविधान मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए 2 नवंबर से 26 नवंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपई ऑडिटोरियम सभागार में हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आयोजित संविधान संवाद कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के टीचर शामिल हुए, जिन्हें संविधान, संवैधानिक मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद 2 नवंबर से 26 नवंबर तक जिले भर के स्कूलों में बच्चों को संविधान के अधिकारों का कर्तव्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग देने के लिए खासतौर पर यूनिवर्सिटी के कानून के प्रोफेसरो ने टीचरों को प्रशिक्षित कियाm जिला बैठक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जरूरी है कि आज हर आम नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। जिसमें इसकी शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं से की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बाइट - अपेक्षा सिंह, सचिव,0
0
Report
थाना मड़ावरा द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा मु.अ.सं. 225/2026 धारा 352/108 BNS में वांछित अभिुयक्तगण1.सरुवा पुत्र दरऊ उर्फ दरुवा उम्र करीब 70 वर्ष व 2.दौलतराम पुत्र सरुवा उम्र करीब 41 वर्ष निवासीगण ग्राम हंसरी थाना मड़ावरा जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
