Back
पातड़ां में गणतंत्र दिवस की तैयारी तेज, स्कूलों की रिहर्सल 15-21 जनवरी
SGSatpal Garg
Jan 07, 2026 13:02:45
Patran, Punjab
गणतंत्रता दिवस को लेकर पातड़ां उपमंडल स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में एसडीएम पातड़ां अशोक कुमार की अध्यक्षता में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों तथा सरकारी व निजी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अशोक कुमार ने गणतंत्रता दिवस समारोह को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की और विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि संस्कृति समागम के तहत कार्यक्रम में भाग लेने वाले करीब एक दर्जन स्कूलों के बच्चों की रिहर्सल 15, 19 और 21 जनवरी को महावीर धर्मशाला में करवाई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह अनाज मंडी पातड़ां में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, चुनावों में उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों तथा समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों और स्कूल प्रबंधन से आपसी तालमेल के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 04, 2026 16:45:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 04, 2026 16:45:250
Report
1
Report
0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 04, 2026 16:31:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 04, 2026 16:31:470
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 04, 2026 16:31:320
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 04, 2026 16:31:230
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 04, 2026 16:31:070
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 04, 2026 16:30:51Raipur, Chhattisgarh:नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने फूलोदेवी नेताम को दी बधाई.
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 04, 2026 16:30:370
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 04, 2026 16:30:280
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 04, 2026 16:30:090
Report
0
Report
1
Report
