icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow14 Apr 2025, 09:13 am

Patiala - सड़क की जर्जर हालत से राहगीर हुए परेशान

Patran, Punjab:घंग्गा से ब्राह्मण माजरा होते हुए खेड़ी निगाहियां और अन्य गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें बरसाती पानी भरा होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से इस सड़क की मरम्मत की मांग की है। खेड़ी निगाहियां निवासी राज बहादुर सिंह, जीत सिंह, गुरदेव सिंह, हरबंस सिंह, गुरप्यार सिंह, करण सिंह और अमरीक सिंह ने बताया कि घंग्गा से बुजरक गांव तक की सड़क बेहद खराब हालत में है। गड्ढों में पानी और बिखरी बजरी के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बरसात के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब पानी से भरे गड्ढों में चलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ब्लैक मैजिक के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई: समाज कहाँ जा रहा है?

Noida, Uttar Pradesh:Elderly Woman Tortured Over Allegations of Black Magic Tied to a Tree and Beaten in the Name of Superstition… Where Is Society Heading? A disturbing incident has come to light from Jinkalagudem village in Burgampadu Mandal of Bhadradri Kothagudem district, where an elderly woman was allegedly subjected to severe torture by villagers on suspicion that she had performed black magic. According to local reports, some villagers attacked the elderly woman, SK Sakina Bee, suspecting her of practicing black magic. It is alleged that the woman was beaten with ropes and that nails were hammered into a tree before she was tied and lifted onto it. Videos of the incident have surfaced, causing widespread shock and outrage in the local area. Does Black Magic Really Exist? Although the Telangana High Court observed in a 2025 judgment that there is no specific law in Telangana that exclusively punishes black magic, the Court made it clear that causing injuries to a person in the name of black magic can amount to punishable offences under existing laws. There is no scientific evidence to prove that black magic can cause another person to fall ill, meet with an accident, or lose their life. Illnesses, family problems, financial difficulties, and other unexpected incidents should be examined from medical, scientific, and social perspectives. However, violence carried out in the name of black magic is a very real danger. In the past too, incidents have been reported in Telangana where women were branded as practitioners of black magic and subjected to harassment and violence. Witch-hunting has also been recognized as a form of violence against women by the Telangana Department of Women and Child Welfare. Where Is Society Heading? At a time when the world is progressing rapidly in terms of technology and science, tying an elderly woman to a tree and torturing her merely on suspicion of practicing black magic raises serious questions about the way our society thinks. A superstition may be a belief, but no one has the right to harm another person in the name of that belief. If any suspicious incident occurs, people should approach the police, doctors, and concerned authorities instead of taking the law into their own hands, beating or humiliating individuals, or delivering their own verdict. The solution is not violence… it is finding the truth. B-Alert News Message to the Public Do not suspect anyone in the name of black magic. Do not accuse anyone based on superstition. Most importantly, do not target or assault women or elderly people. Question. Investigate. Think scientifically. Do not punish someone based merely on suspicion. A society that is meant to protect people should never reach a point where it begins torturing them in the name of superstition. Fighting superstition does not mean insulting anyone's beliefs. It means ensuring that no human being is harmed in the name of those beliefs. That is the true responsibility of a responsible society.
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद में भाजपा का ऐतिहासिक जीत: तीन निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने गए

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में भाजपा का जश्न, पाँच निकायों में से तीन निकायों में अध्यक्ष-सभापति और उपाध्यक्ष-उपसभापति भाजपा के, विधायक दीप्ति माहेश्वरी बोलीं- यह जनता की जीत राजसमंद राजसमंद जिले के पाँच में से तीन निकायों में भाजपा के बोर्ड बनने के बाद आज भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर जश्न मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया. इस दौरान भाजपा कार्यालय में राजसमंद नगर परिषद और नाथद्वारा नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपसभापति और पार्षदों का अभिनंदन किया गया. राजसमंद नगर परिषद की सभापति अनिता पालीवाल, नाथद्वारा नगरपालिका के अध्यक्ष परेश सोनी और राजसमंद नगर परिषद के उपसभापति मोहन कुमावत, नाथद्वारा उपाध्यक्ष सीपी जोशी सहित दोनों निकायों के पार्षद भाजपा कार्यालय पहुंचे. यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को जनता की जीत बताया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी.
0
0
Report

सरदारशहर कच्चे बस स्टैंड पर फिर से आंदोलन; निजी बस ऑपरेटरों ने धरना शुरू किया

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर स्थानीय-संवाददाता- आईटी- नगर परिषद के आगे निजी बस ऑपरेटरों और व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, खुले आसमान और मच्छरों के बीच रात में सोने को मजबूर बस ऑपरेटर सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड से हाथ ठेलों को हटाकर निजी बसों के लिए बस स्टैंड बहाल करने की मांग को लेकर निजी बस ऑपरेटरों और व्यापारियों ने एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। इस बार धरना कच्चा बस स्टैंड पर नहीं, बल्कि नगर परिषद कार्यालय के आगे शुरू किया गया है। मंगलवार देर शाम से शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने में बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर और व्यापारी शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निजी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले निजी बसों का 11 दिन तक अनिश्चितकालीन चक्का जाम और 7 दिन का आमरण अनशन किया गया था। उस दौरान प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा था, जिसके बाद अस्थाई बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। लेकिन करीब एक महीने बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि 5 दिन पहले प्रशासन को निजी बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई थी। प्रशासन द्वारा समय मांगे जाने पर 7 दिन का समय दिया गया, लेकिन अब 5 दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बस ऑपरेटर राजेंद्र कुमार सारण ने नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को हमारी एक ही मांग है—“हमें हमारा बस स्टैंड वापस चाहिए।” उन्होंने कहा कि हाथ ठेला संचालकों को भी बेरोजगार करना उद्देश्य नहीं है, लेकिन उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित किया जाए, ताकि बस स्टैंड पर यातायात सुचारू हो सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके। राजेंद्र कुमार सारण ने कहा कि अस्थाई बस स्टैंड पर पिछले एक महीने से अधिक समय से बसों का संचालन होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण झाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है。 बस ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीण यात्रियों से संभावित परेशानी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि यदि निजी बसों का संचालन बंद होता है तो इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की होगी。 रात में खुले आसमान के नीचे डटे रहे आंदोलनकारी धरने की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आंदोलनकारी रात में भी धरना स्थल पर ही खुले आसमान के नीचे और मच्छरों के बीच सोते नजर आए। वहीं कच्चा बस स्टैंड के व्यापारियों ने भी निजी बस ऑपरेटरों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। व्यापारियों ने कहा कि यदि निजी बसों की हड़ताल होती है तो कच्चा बस स्टैंड का व्यापार भी पूरी तरह बंद रहेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर परिषद और प्रशासन इस बार आंदोलनकारियों की मांग पर कोई ठोस कदम उठाएगा या कच्चा बस स्टैंड का विवाद एक बार फिर बड़े आंदोलन का रूप लेगा?
0
0
Report
Advertisement

सुमेरपुर-तखतगढ़ में भाजपा का लगातार पांचवां बोर्ड, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचित

Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में पांचवीं तो तखतगढ़ में तीसरी बार भाजपा का बोर्ड, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों भाजपा के मंत्री जोराराम कुमावत का बड़ा बयान: सुमेरपुर-तखतगढ़ में जनता ने भाजपा पर जताया विश्वास, विकास में नहीं रखेंगे कोई कमी निकाय चुनाव 2026 में सुमेरपुर और तखतगढ़ नगरपालिकाओं में भाजपा ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमाया। सुमेरपुर में जय श्री नामा अध्यक्ष और वीणा देवड़ा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उपाध्यक्ष चुनाव में वीणा देवड़ा को 23 और कांग्रेस की मंजू देवी को 12 मत मिले। वीणा 11 मतों से जीतीं। इसके साथ सुमेरपुर में लगातार पांचवीं बार भाजपा का बोर्ड बना。 तखतगढ़ में जय श्री नामा अध्यक्ष और रमेश कुमार घांची उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। घांची को 15, रामचंद्र जीनगर को 9 और भरत कुमार सोनी को 1 मत मिला। घांची 6 मतों से विजयी रहे। यहां लगातार तीसरी बार भाजपा का बोर्ड बना。 मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। दोनों नगरों में विकास को प्राथमिकता दी जाएगी。
0
0
Report

डीएम तरनजोत सिंह ने औचक निरीक्षण में जीएमसीएच की कुव्यवस्था पर कार्रवाई की चेतावनी दी

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बेतिया जीएमसीएच का डीएम तरनजोत सिंह ने औचक निरीक्षण किया जिससे जीएमसीएच में हड़कंप मच गया अस्पताल के कुव्यवस्था पर डीएम तरनजोत सिंह ने अधीक्षक और उपाधीक्षक को फटकार लगाई है अस्पताल के कई वार्डों में सफाई नहीं होने से डीएम तरनजोत सिंह भड़क गए जीएमसीएच अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि शीशा सफाई के लिए रोगी कल्याण समिति की तो जरूरत नहीं है इसकी सफाई क्यों नहीं हुई है डीएम अस्पताल के कई वार्डों में निरीक्षण किया मरीजों से बात की अस्पताल में कई कमियां उजागर हुई है डीएम ने अधीक्षक को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है तमाम कमियों को सात दिन में दुरुस्त किया जाय नहीं तो जिला प्रशासन संबंधित लोगों पर कार्रवाई करेगा डीएम तरनजोत सिंह साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे काम करे इसके लिए निर्देश जारी किया सर्जरी ओपीडी मेडिसिन ओपीडी आईसीयू मेल फिमेल मेडिसिन वार्ड का डीएम ने जायजा लिया डीएम ने जीएमसीएच अधीक्षक को निर्देश दिया कि दवाओं और मरीजो की सुविधाओं में कोई कमी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने मरीजों के परिजनों से बात की उनकी समस्याओं को सुन डॉक्टरों को फटकार लगाई है। जीएमसीएच के डीएम तरनजोत सिंह औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
Advertisement

रंका-चिनियां रोड पर तेज बाइक ने पैदल युवक को कुचला, महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के रंका-चिनियां मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रंका थाना क्षेत्र के माझीगांवा गांव के मेन रोड की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रंका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है की महेंद्र चंद्रवंशी माझीगांवा गांव से पैदल अपने घर रंका खुर्द के देशहवा टोला जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेंद्र चंद्रवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रंका खुर्द के देशहवा टोला निवासी 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी, पिता बालगोबिंद राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रंका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेते हुए मामले की छानबीन मे जुट गई है। स्थानीय लोगो ने बताया की मृतक पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।।
0
0
Report

इनेलो के अभय चौटाला ने धान MSP खरीद में देरी पर सरकार को निशाना बनाया

Chandigarh, Chandigarh:आज तक धान की खरीद शुरू नहीं की है जिसके कारण किसानों को अपनी फसल मजबूरी में सस्ते दामों पर बेचनी पड़ रही है चंडीगढ़, 22 सितंबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की मंडियों में धान की सरकारी खरीद को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार किसानों से एमएसपी पर धान खरीदने के दावे तो करती है, लेकिन जब किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहा है तो उसे खरीद व्यवस्था और उचित भाव के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 22 सितंबर हो गई लेकिन आज तक धान की खरीद शुरू नहीं की है जिसके कारण किसानों को अपनी फसल मजबूरी में सस्ते दामों पर बेचनी पड़ रही है। इतनी कम कीमत पर लागत भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रही है। बारदाना की कमी और खरीद प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर भी नाराजगी जताई। किसानों की फसल मंडियों में पड़ी है और उन्हें इंतज़ार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसानों ने इस देश को भूखमरी से बाहर निकाला है और आज पूरे देश के लोगों का पेट भर रहे हैं लेकिन उसी अन्नदाता को बीजेपी सरकार प्रताडि़त कर रही है। सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है। सरकार की नीयत ठीक नहीं है। पिछले वर्ष धान की खरीद 22 सितंबर से शुरू की गई थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि हर मंडी में तत्काल प्रभावी खरीद शुरू की जाए, एमएसपी से नीचे खरीद पर पूरी तरह रोक लगे, उठान और भुगतान में देरी न हो तथा किसानों को अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर न किया जाए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदना सरकार की जिम्मेदारी है। किसानों के हक के साथ किसी भी तरह का समझौता इनेलो बर्दाश्त नहीं करेगा और इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा।
0
0
Report

ग्वालियर: विजय ट्रैवल्स दफ्तर में बदमाशों का उत्पात, बच्चों सहित दहशत

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर विजय ट्रैवल्स के ऑफिस में अज्ञात बदमाशों ने मचाया भारी उत्पात。 देर रात दफ्तर में घुसकर की गई तोड़फोड़, हमले के दौरान ऑफिस में मौजूद मासूम बच्चे घायल होने से बाल-बाल बचे。 अन्य ट्रैवल्स संचालकों पर रंगदारी और डराने-धमकाने का लगाया गया गंभीर आरोप。 पीड़ित पक्ष का दावा गाड़ियां न चलाने देने के लिए लगातार बनाया जा रहा दबाव。 बीते दिन भी विजय ट्रैवल्स की बसों को निशाना बनाकर की गई थी तोड़फोड़。 लगातार हो रही गुंडागर्दी से शहर के कारोबारियों में भारी रोष और दहशत का माहौल。 पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की。 घटनाक्रम का CCTV वीडियो आया सामने, झाँसी रोड थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में देर रात गोलीकांड: ब्रिज पर युवक की मौत, CCTV से पहचान

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। LNIPE कॉलेज के सामने बने ब्रिज पर स्कूटी से जा रहे एक युवक पर 2 से 3 हमलावरों ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटू राजावत के रूप में बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। फायरिंग की वजह और हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

रायगढ़ चक्रधर समारोह: कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार शानू की अंतिम प्रस्तुति

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, आज चक्रधर समारोह के अंतिम दिन सुरों की महफिल सजाएंगी कविता कृष्णमूर्ति, जान कुमार शानू भी देंगे प्रस्तुति 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के अंतिम दिन 23 सितंबर को मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम अपनी पूरी म्यूजिशियन टीम के साथ रायगढ़ पहुंचेंगी। कविता कृष्णमूर्ति ने संदेश जारी कर कहा कि उन्हें खुशी है कि वे जान कुमार शानू के साथ रामलीला मैदान में प्रस्तुति देने आ रही हैं। उन्होंने रायगढ़वासियों से 23 सितंबर को रामलीला मैदान में मुलाकात की अपील की है।। समारोह के अंतिम दिन कविता कृष्णमूर्ति और जान कुमार शानू की प्रस्तुति को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है。
0
0
Report

रायसेन में देर रात युवक की हत्या: आरोपी गिरफ्तार

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी में देर रात युवक की हत्या से सनसनी फेल गई जहाँ चाकूओ से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई...आपसी पैसों के लेनदेन में चाकुओं से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है ...घटना के तुरंत बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. गज्जू पिपलिया मार्ग पर रेलवे लाइन ओवर ब्रिज के नीचे की घटना है मृतक की पहचान 32 वर्षीय जगदीश लोधी के रूप में हुई उदयपुरा के ग्राम भाड़ेर निवासी मृतक जगदीश मजदूरी का काम करता था मंडीदीप पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है....पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी और दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top