147105
पातड़ां में किसान संगठनों ने डीएसपी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
Patran, Punjab:किसान संगठनों ने पातड़ां थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने की मांग को लेकर डीएसपी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। क्रांतिकारी किसान यूनियन, किरती किसान यूनियन और कुल हिंद किसान सभा के नेताओं ने कहा है कि थाना प्रभारी यशपाल शर्मा ने गांव दुताल के एक युवक और किसान नेता रघवीर सिंह नयाल समेत अन्य लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस मामले में पहले भी धरना दिया गया था। अब जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अहमदाबाद (गुजरात): डिप्टी CM हर्ष संघवी रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए कालुपुर दरवाजा पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:AHMEDABAD (GUJARAT): DY CM HARSH SANGHVI TAKES STOCK OF RATH YATRA PREPARATIONS AT KALUPUR DARWAJA0
0
Report
खंडवा कोर्ट परिसर में बेटी की अभिरक्षा को लेकर विवाद, वीडियो वायरल
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा कोर्ट परिसर में 9 साल की बेटी की अभिरक्षा को लेकर भिड़े दोनो परिवार... चीखती रही बच्ची, वकीलों ने कराया बीच-बचाव... खंडवा जिला न्यायालय परिसर बुधवार शाम जमकर हंगामा हुआ। 9 वर्षीय बेटी की अभिरक्षा को लेकर पति-पत्नी और उनके परिजन आमने-सामने आ गए। मासूम बच्ची को दोनों पक्ष अपनी ओर खींचते रहे, कोई हाथ से तो कोई पैर पकड़कर अपनी ओर खींचने लगा, इस دوران बच्ची रोती-बिलखती रही। करीब आधे घंटे तक चले विवाद के दौरान न्यायालय परिसर में हंगामे का माहौल बना रहा। मौजूद वकीलों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। हंगामे का यह वीडियो वायरल हो गया। जिला न्यायालय परिसर में बेटी की अभिरक्षा को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। घटना बुधवार शाम बताई जा रही है। बुरहानपुर निवासी युवक अपनी 9 वर्षीय बेटी और परिजनों के साथ कोर्ट पहुंचा था। उसकी पत्नी, जो खंडवा की रहने वाली है, वह भी अपने परिजनों के साथ न्यायालय आई थी। इस दौरान 9 वर्षीय बेटी की अभिरक्षा को लेकर पति-पत्नी और उनके परिजन आमने-सामने आ गए। विवाद बड़ा तो वह मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आखिर बेटी पिता के साथ चली गई। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पति पक्ष के वकील ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी बच्ची के लिए सर्च कैस लगाया था। लड़की अपने पिता के साथ मुंबई से खंडवा न्यायालय में आई थी। बच्ची की अभिरक्षा को लेकर न्यायालय के समक्ष कार्यवाही शुरू होती उससे पहले ही लड़की की मां और उसके परिजनों ने लड़की को अपने साथ जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की लेकिन लड़की अपने पिता के साथ जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में झूम झटकी करने लगे।0
0
Report
बीहाली रिज़र्व फॉरेस्ट के नुकसान पर जयन्त मल्ल बरुआ ने समीक्षा, कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:BISWANATH (ASSAM): FOREST MINISTER JAYANTA MALLA BARUAH REVIEWS BEHALI RESERVE FOREST DAMAGE, ORDERS STRICT ACTION AGAINST ENCROACHMENT0
0
Report
Advertisement
मंडला में स्कूली बच्चियों की ऑटो और सवारी ऑटो भिड़ंत, कई घायल
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला में स्कूली बच्चियों से भरी ऑटो और सवारी ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कई बच्चियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीओ - मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के मानादेई का है, जहां स्कूली बच्चियों से भरी ऑटो और एक सवारी ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूली बच्चियों वाली ऑटो सड़क पर पलट गई। हादसे में कई बच्चियां घायल हो गईं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में घायल बच्चियों का इलाज जारी है। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों کا पता लगाया जा रहा है। एंकर - फिलहाल सभी घायल बच्चियां जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, रेस्क्यू टीम बचाने में जुटी
Gaya, Bihar:खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, जिंदगी बचाने की जंग में जुटी रेस्क्यू टीम गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गुरपा थाना क्षेत्र के रंगून नगर में खेलते समय तीन वर्षीय मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। करीब 30 फीट गहरे बोरवेल में फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन, पुलिस और बचाव दल युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और बेचैनी का माहौल है।जानकारी के अनुसार, गुरपा थाना क्षेत्र के रंगून नगर में तीन वर्षीय बच्चा पीयूष कुमार जो दिनेश मांझी का पुत्र है। घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह खुले पड़े बोरवेल के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और प्रशासन को जानकारी दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मासूम के बोरवेल में गिरने की खबर पूरे इलाके में फैलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गुरपा थाना पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव टीम बोरवेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लगातार प्रयास कर रही है। बच्चे तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है, ताकि रेस्क्यू के दौरान उसे सांस लेने में कोई परेशानी न हो। घटना के बाद बच्चे के माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू टीम की हरसंभव मदद कर रहे हैं। सभी की निगाहें इस उम्मीद पर टिकी हैं कि मासूम जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है, ताकि बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। पुलिस भी मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे थे। प्रशासन ने कहा है कि प्राथमिकता बच्चे की सुरक्षित जान बचाना है और इसके लिए सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।0
0
Report
125 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा: कोरबा में लाखों श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण कराया
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के दादरखुर्द में 125 साल पुरानी ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। इस मौके पर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को लाखों श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण कराया। इसे 'छोटा पुरी' भी कहा जाता है और यह क्षेत्र की सबसे पुरानी परंपराओं में से एक है।0
0
Report
Advertisement
श्योपुर अस्पताल में डॉक्टरों की मारपीट VIDEO वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिला अस्पताल श्योपुर में डॉक्टरों की गुंडागर्दी, इलाज के लिए आए मरीज की जमकर मारपीट; वीडियो वायरल. श्योपुर जिला अस्पताल का वीडियो बताया जा रहा है. इमरजेंसी वार्ड में मारपीट की जा रही है. संबंधित व्यक्ति पर अस्पताल द्वारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर दी गई.0
0
Report
दतिया उपचुनाव से पहले अवैध शराब के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई, 3300 लीटर जब्त
Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव से पहले अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3300 लीटर कच्ची शराब जब्त संक्षिप्त समाचार: दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम झड़िया कंजर डेरा क्षेत्र से 3300 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने मौके पर 25 ड्रमों में भरे करीब 5000 लीटर महुआ, गुड़ एवं लहान को भी नष्ट कर दिया। जब्त शराब की कीमत लगभग ₹3.30 लाख और नष्ट किए गए लहान की कीमत करीब ₹2.50 लाख बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी वैभव कुमार गुप्ता एवं पुलिस टीम ने की।0
0
Report
टीकमगढ़ के किसानों के लिए धसान डायवर्सन से जल-सिंचाई का बड़ा लाभ
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के किसानों के लिए भाजपा के पूर्व विधायक के.के. श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर धसान डायवर्सन योजना को जल्द मंजूरी देने की मांग की है, उन्होंने कहा की कल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ आ रहे हैं, उनका कहना है की यदि धसान नदी का पानी लिफ्ट और पाइपलाइन प्रणाली के जरिए जामनी नदी की ओर डायवर्ट किया जाता है, तो टीकमगढ़ जिले के हजारों किसानों को सिंचाई और पेयजल का बड़ा लाभ मिल सकता है, मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा की टीकमगढ़ जिला लंबे समय से जल संकट से जूझ रहा है, यहाँ भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है और अधिकांश क्षेत्र सतही जल स्रोतों पर निर्भर है, उन्होंने ने पत्र में चंदेलकालीन तालाबों का उल्लेख करते हुए कहा गया की कभी इस क्षेत्र में लगभग 1100 तालाब बनाए गए थे, जिनमें से आज भी सैकड़ों तालाब मौजूद हैं, पत्र में बान सुजारा बांध परियोजना और केन बेतवा लिंक परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की इन योजनाओं से जिले के सीमित हिस्से को ही लाभ मिला है, जिन किसानों की जमीन बांध में डूबी, उन्हें अपेक्षित सिंचाई सुविधा नहीं मिल सकी है, उन्होंने ने मुख्यमंत्री से मांग की गई है की धसान डायवर्सन योजना (ककरवाहा पिकअप परियोजना) को नर्मदा क्षिप्रा लिंक परियोजना की तर्ज पर स्वीकृति दी जाए, जिससे धसान नदी का पानी लिफ्ट और पाइपलाइन प्रणाली के माध्यम से जामनी नदी तक पहुंचाया जाए, जिससे टीकमगढ़, बड़ागांव और बल्देवगढ़ क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा मिल सके, इस परियोजना के लागू होने से लगभग 80 छोटे बड़े तालाब भरे जा सकते हैं और 15 से 20 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकती है, इसके अलावा क्षेत्र में पेयजल संकट को भी काफी हद तक दूर करने में मदद मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के राजेंद्र नगर में नौकरी के नाम पर लड़कियों को बंधक बनाने का आरोप
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पे चौका देने वाला मामला सामने आया है. गुरुवार को कुछ लड़कियां राजेंद्र नगर पुलिस थाने पहुंची जहां उन्होंने पुलिस के सामने अपनी आप बीती बताते हुए यह आरोप लगाया कि उन्हें इसी थाना क्षेत्र में मौजूद एक स्थान पर बंधक बना कर रखा गया था परिवार वालों से बातचीत नहीं करने दी जाती थी और अगर परिवार वालों की तरफ से कॉल आता था तब निगरानी में बातचीत की जाती थी लडकियां ने आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि उन्हें बाहर तक नहीं जाने दिया जाता था अगर परिवार वालों से बातचीत होती या बाहर जाने की कोशिश भी करती तो उन्हें जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी वही मीडिया से चर्चा में लड़कियों ने दावा किया हैं कि 25 लड़कियां वहां अभी और हो सकती हैं यह सभी लड़कियां रतलाम ओर सैलाना क्षेत्र की हे लड़कियों ने आगे आरोप लगाया की नौकरी का झांसा देकर उन्हें रतलाम से इंदौर बुलाया गया वहीं कुछ लड़कियों ने जिन लोगों ने बंधक बनाया था उन्हें बातचीत करते हुए सुन लिया जिसमें उनको पता चला कि उन्हें इंदौर से अहमदाबाद और फिर दुबई भेजने की तैयारी थी. नौकरी पर रखने के लिए लड़कियों को बुलाया गया था और उन्होंने कहा गया था पढ़ाई की आवश्यकता नहीं है और हर लड़की को तीन लड़कियों को लाने की बात कही गई. यही नहीं लड़कियों ने आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि उनके साथ कई नाबालिक लड़कियां भी इसमें शामिल है. इतना ही नहीं लड़कियों ओर उनके साथ आए लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार अलग-अलग लड़कों को भी उनके साथ जबरजस्ती करने भी भेजा जाता रहा इसके बाद मौका पाकर चकमा देकर वहां से निकल कर कुछ लड़कियां रेलवे स्टेशन पहुंची ओर उसके बाद अपने गांव जाकर परिजनों को बताया फिलहाल यह पूरा मामला अब राजेंद्र नगर पुलिस के पास पहुंचा है जहां मीडिया से चर्चा में पुलिस ने बताया महादेव एंटरप्राइजेज कंपनी के नाम से इन लड़कियों को रतलाम से इंदौर बुलाया गया था जिसमें आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स बेचने की बात सामने आई हे. एडिशनल डीसीपी सुमित केरकटा ने बताया फिलहाल इस ममले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है.0
0
Report
मूंग MSP खरीदी पर फड़फड़ाए किसान, मध्यप्रदेश में आंदोलन तेज, भोपाल की चेतावनी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। नर्मदापुरम के पीपल चौक पर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना पिछले 13 दिनों से जारी है। गुरुवार को नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल के किसानों ने कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि सीमित खरीदी और प्रति एकड़ खरीदी की सीमा के कारण उन्हें अपनी उपज कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है। मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने भोपाल में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान संगठनों का आरोप है कि मूंग की कुल उपज का केवल 25 प्रतिशत हिस्सा ही MSP पर खरीदा जा रहा है, जबकि प्रति एकड़ 1 क्विंटल 20 किलो खरीदी की सीमा तय है। किसानों का कहना है कि मूंग का समर्थन मूल्य 8,768 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन मंडियों में केवल 6 से 6.5 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिल रहा है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने कमिश्नर श्रीकांत भनोट को ज्ञापन सौंपकर खरीदी नीति में बदलाव की मांग की। कमिश्नर ने मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान इससे संतुष्ट नहीं हैं। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सभी उपज MSP पर खरीदने का निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाते हुए भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।0
0
Report
दतिया उपचुनाव के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो से 21.19 लाख नकद बरामद किया
Datia, Madhya Pradesh:हेडलाइन: दतिया उपचुनाव: पुलिस चेकिंग में स्कॉर्पियो से 21.19 लाख रुपये नकद बरामद समाचार: दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है。 इसी क्रम में गोराघाट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एमपी 09 ZD 9082 नंबर की स्कॉर्पियो से 21 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गोराघाट चेकिंग प्वाइंट पर की गई。 फिलहाल पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में लेकर वाहन मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी नकदी कहां से लाई जा रही थी और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस की सघन जांच अभियान लगातार जारी है।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली तेंदूपत्ता भुगतान अब तक बैंक खाते में नहीं पहुँचा
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में बैंको की मनमानी के चलते परेशान तेंदू पत्ता संग्राहक.... 68 करोड़ जारी... फिर भी मजदूरों के खाते खाली!.... 43 दिन से बैंकों के चक्कर काट रहे तेंदूपत्ता संग्राहक... तेंदूपत्ता संग्रहण में प्रदेश में नंबर-1 बना सिंगरौली, फिर भी भुगतान में फिसड्डी निकले बैंक... धान की बुवाई पर संकट, बच्चों की फीस के लिए भटक रहे मजदूर... एक्सिस, यूनियन और HDFC बैंक सहित कई बैंकों पर भुगतान रोकने के आरोप... कलेक्ट्रेट पहुंचे संग्राहक, बोले- आश्वासन नहीं, अब चाहिए पैसा... वन विभाग का दावा- डेढ़ महीने पहले भेज दी गई राशि... बैंकों की सुस्ती से 2.95 लाख संग्राहक परेशान.... सिंगरौली जिले में तेंदूपत्ता संग्राहकों का गुस्सा अब सड़क से लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया है। चूड़ीपाठ, डोंगरी, सरईझर, हटका, तियारा, पडरीखूंटा टोला, छतौली, बिंदुल और लगाढोल क्षेत्र के सैकड़ों संग्राहक भुगतान नहीं मिलने से नाराज होकर जनसुनवाई में पहुंच गए। संग्राहकों का कहना है कि तेंदूपत्ता सीजन-2026 का भुगतान कराने के लिए भुगतान सूची और चेक करीब 43 दिन पहले ही एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक और एचडीएफसी बैंक की बैढ़न शाखाओं में जमा करा दिए गए थे, लेकिन आज तक अधिकांश लोगों के खातों में राशि नहीं पहुंची। बैंक पहुंचने पर हर बार "आज मिलेगा, कल मिलेगा" कहकर वापस लौटा दिया जाता है। संग्राहकों ने बताया कि इस समय खेती-किसानी का सबसे महत्वपूर्ण दौर चल रहा है। धान की बुवाई के लिए खाद और बीज खरीदना है, बच्चों की स्कूल फीस जमा करनी है, लेकिन मेहनत की कमाई बैंक में अटक जाने से हजारों परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं। परेशान मजदूरों का कहना है कि अब वे सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत करने को मजबूर हैं, लेकिन फिर भी समाधान नहीं निकल रहा। तेंदूपत्ता संघ अध्यक्ष मोहम्मद इदरीस के नेतृत्व में पहुंचे संग्राहकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर भुगतान दिलाने की मांग की है। इधर वन विभाग ने साफ किया है कि भुगतान में विभाग की ओर से कोई देरी नहीं हुई है। डीएफओ अखिल बंसल के अनुसार इस वर्ष सिंगरौली ने मध्यप्रदेश में सबसे अधिक तेंदूपत्ता संग्रहण कर रिकॉर्ड बनाया है। जिले को 1 लाख 70 हजार बोरे का लक्ष्य मिला था, जबकि 104 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 1 लाख 80 हजार बोरे तेंदूपत्ता संग्रहित किया गया। इस कार्य से जुड़े 2 लाख 95 हजार संग्राहकों के लिए लगभग 68 करोड़ रुपये की राशि डेढ़ महीने पहले ही बैंकों को भेज दी गई थी। डीएफओ का कहना है कि अभी तक केवल करीब 25 प्रतिशत भुगतान ही खातों तक पहुंच पाया है। वन विभाग ने कई बार बैंकों को रिमाइंडर भेजकर तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है। अब सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये जारी हो चुके हैं तो आखिर संग्राहकों की मेहनत की कमाई बैंक खातों तक क्यों नहीं पहुंच रही?0
0
Report
समस्तीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर: चार बच्चों के पिता रोशन कुमार की मौत
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से चार बच्चों के पिता की मौत, साथी गम्भीर रूप से घायल । समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. उसका साथी गंभीर रुप से घायल है. यह घटना गंगापुर एनएच-28 के पास हुआ, जब एक चारपहिया गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बाजोपुर वार्ड संख्या-3 निवासी हरिलाल पासवान के 30 साल के बेटे रोशन कुमार के रूप में हुई है. घायल युवक गंगापुर वार्ड संख्या-2 निवासी शिवनाथ राय के 32 वर्षीय बेटा विकेश कुमार हैं, जिनका इलाज जारी है. परिजनों के अनुसार, रोशन कुमार अपने दोस्त विकेश कुमार के साथ बाइक से किसी काम से निकले थे. इसी दौरान गंगापुर एनएच-28 के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर ले जाया गया. यहाँ डॉक्टर ने रोशन कुमार को बचाने का प्रयास किया, ولكن इलाज के दौरान उनकी মৃত্যু हो गई.मृतक के पिता हरिलाल पासवान ने बताया कि बेटे के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर वे सदर अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मुसरीघरारी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाज के दौरान एक युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को सदर अस्पताल भेजा गया था. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा. मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
CM सम्राट चौधरी के थावे आगमन की तैयारी, हेलीकॉप्टर से पहुँचकर मंदिर पूजा संभव
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में सूबे के सीएम सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हेलीकॉप्टर बनाये जा रहे हैं, वही कार्यक्रम स्थल व सड़कों पर नगर परिषद की टीम सफाई कार्य में जुटी हुई है। आगामी 18 जुलाई शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी का थावे में कार्यक्रम संभावित है, जिसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सीएम हेलीकॉप्टर से थावे पहुँचेंगे जहाँ डीएवी स्कूल में हेलीपैड बनाया जा रहा है, वही हेलीपैड से सड़क मार्ग से सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर पहुँचेंगे जहाँ पूजा अर्चना करेंगे। सीएम कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी कर सकते हैं, जिसको लेकर भी तैयारी की जा रही है। वही थावे में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे चनावे में तैयारी की जा रही है; सड़कों पर ब्रेकेटिंग की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
