icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा ने 7 जिला परिषद और 3 लाडपुरा वार्ड के लिए नामांकन दाखिल किया

Jaipur, Rajasthan:मंत्री मदन दिलावर का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, जिला परिषद के 7 और लाडपुरा पंचायत समिति के 3 वार्डों में उतारे उम्मीदवारकोटा पंचायतीय राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रामगंजमंडी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने चुनावी मैदान में उतरते हुए दावेदारी पेश की। मंत्री मदन दिलावर का आशीर्वाद लेने के बाद भाजपा के 10 प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। भाजपा की ओर से जिला परिषद के 7 वार्डों और पंचायत समिति लाडपुरा के 3 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। नामांकन दाखिल करने के साथ ही प्रत्याशी ने चुनावी प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होने लगी हैं। अब प्रत्याशियों का जनसंपर्क और चुनाव प्रचार आगामी दिनों में चुनावी माहौल को और सक्रिय करेगा। बाइट मदन दिलावर शिक्षा एंव पंचायतराज मंत्री
0
0
Report
Advertisement

सनातन हिन्दू रथ यात्रा पन्ना से अमानगंज की ओर, दमोह के लिए रवाना

Panna, Madhya Pradesh:सनातन हिन्दू यात्रा का दूसरा दिन पन्ना में अमानगंज और पवई में विश्राम के बाद आज शाम दमोह जिला में पहुंचेगी यात्रा इस यात्रा का प्रारम्भ छतरपुर जिले से हुआ था और पन्ना में भ्रमण करती हुई अमानगंज की ओर रवाना हुई। स्थानीय रघु लीला पैलेस में इस यात्रा का विश्राम था और आज सुबह से धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करवाकर यात्रा का पुनः आरম্ভ किया गया। पन्ना नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई यह यात्रा अमानगंज के लिए रवाना हुई, अमानगंज में थोड़ा देर विश्राम करने के बाद यह यात्रा पवई के लिए प्रस्थान होगी, और शाम को यह यात्रा दमोह जिले के हटा में पहुंचेगी। इस यात्रा में धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायि विशेष रूप से सम्मिलित हुए हैं, और डीजे, नगाड़े और फूलवर्षा के साथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया है। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही है, और इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू बेटियों पर होने वाले अत्याचारों को रोकना, सनातनी हिंदुओं को एकत्र करना और जातिवाद को मिटाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।
0
0
Report

पारड़ी स्कूल प्रिंसिपल पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, गिरफ्तार

Valsad, Gujarat:एंकर: गुजरात के वलसाड जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारडी शहर के एक स्कूल प्रिंसिपल ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। छात्रा को IAS और IPS बनाने का झांसा देकर स्कूल के ही प्रिंसिपल ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे पूरे शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। पारडी पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? देखिए इस रिपोर्ट में... वीओ 1: वलसाड जिले के पारडी इलाके के एक स्कूल के दरिंदे प्रिंसिपल पर अपनी ही स्कूल की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस शर्मनाक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता द्वारा हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस हिरासत में सख्ती से हुई पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी प्रिंसिपल नाबालिग छात्रा की मासूमियत का फायदा उठाकर उसे यूपीएससी परीक्षा पास कराने और आईएएस अधिकारी बनाने का लालच देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। बाइट 1: ए. के. वर्मा (एसपी, वलसाड) वीओ 2: जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रिंसिपल स्कूल खत्म होने के बाद एक्स्ट्रा क्लास के बहाने या फिर लेबोरेटरी और स्पोर्ट्स रूम में किसी काम के बहाने छात्रा को रोकता था और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी करता था। इस लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते पीड़िता बेहद सहम गई और गहरे डिप्रेशन में चली गई। आखिरकार, बच्ची की मानसिक स्थिति और स्कूल में घटी संदिग्ध बातों की भनक लगने पर परिजन पारडी पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को धर दबोचा। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस आरोपी ने पहले भी किसी अन्य छात्रा को अपना शिकार बनाया है। बाइट 2: ए. के. वर्मा (एसपी, वलसाड) वीओ 3: पारडी की इस घटना को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षा विभाग स्कूल की अन्य छात्राओं की काउंसलिंग भी करवा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने किसी और बच्ची के साथ ऐसी हरकत तो नहीं की। अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षकों और प्रिंसिपल के भरोसे स्कूल भेजते हैं, और जिस प्रिंसिपल पर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसी की यह घिनौनी करतूत सभ्य समाज पर एक काला धब्बा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ बीएनएस (BNS) की गंभीर धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैला हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर: भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, प्रो. अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, प्रो. बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग रागिनी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की उठाई आवाज जौनपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को सिहीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्त‍ा ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने छात्राओं की ओर से लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर कांग्रेस पार्टी तथा संबंधित सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि छात्राओं की शिकायतों के मामले में कांग्रेस नेतृत्व का रुख स्पष्ट नहीं है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए और जांच प्रक्रिया में पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं
0
0
Report

NIA ने श्रीनगर में LeT आतंकी ठिकाने के लिए इस्तेमाल हुई संपत्ति अटैच की

Srinagar, Uttarakhand:Jammu, 12th October 2026 The National Investigation Agency (NIA) has attached a residential property at Khasra No. 315, Village Danihama, Hazratbal, Srinagar, belonging to accused Ghulam Mohammad Mir @ Mama Gas, in case RC-02/2026/NIA/JMU, which relates to a cross-border terrorist conspiracy involving the proscribed terrorist organisation Lashkar-e-Taiba (LeT). The property was attached under Section 25 of the UA (P) Act, 1967, after obtaining the requisite prior approval of the Director General, NIA. The investigation has established a direct nexus between the property and the terrorist conspiracy, as the premises were allegedly used for harbouring Pakistani terrorists and concealing incriminating material connected with the terror network. The case was originally registered as FIR No. 24/2026 dated 31st March 2026 at Police Station Zakoora, Srinagar, and was subsequently taken over and re-registered by NIA. The investigation has exposed a network of local Over Ground Workers (OGWs) allegedly working in coordination with Pakistan-based LeT handlers to facilitate the infiltration, movement, shelter and logistical support of Pakistani terrorists for carrying out attacks against Government establishments, security forces and civilians. A search conducted on 6th April 2026 at the residential premises of Ghulam Mohammad Mir at Danihama, Hazratbal, Srinagar, led to the detection of two suspected Pakistani terrorists, identified as Abu Huraira and Khubaib, who were allegedly associated with LeT. An explosive-like substance, digital devices and other incriminating material were also recovered and seized from the premises. The investigation further revealed that the accused had knowingly provided his residential premises as a safe haven for the terrorists and had allowed the property to be used for facilitating their activities. The investigation is continuing to identify and expose the complete terror-support network, including other OGWs, facilitators and persons linked to the Pakistan-based handlers.
0
0
Report
Advertisement

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा गौतमबुद्धनगर में 12 अक्टूबर को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिलने की सूचना सामने आते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। एहतियात के तौर पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कूलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते, एंटी सबोटाज (A.S.) चेकिंग टीम और डॉग स्क्वॉड को जांच में लगाया गया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में बारीकी से तलाशी ली, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या प्रतिकूल तथ्य सामने नहीं आया है। धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम तकनीकी जांच में जुटी है। पुलिस ई-मेल के स्रोत और धमकी भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

हरीनगर में पल्सर चोरी: CCTV से दो आरोपी इंद्रपुरी से गिरफ्तार

Delhi, Delhi:हरीनगर इलाके में घर के बाहर खड़ी पल्सर बाईक चोरी. इलाके में लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो आरोपी को इंद्रपुरी इलाके से किया गिरफ्तार. हरीनगर चौकी की पुलिस ने चोरी की गई बाईक को भी किया बरामद. पश्चिमी जिला के हरी नगर चौकी की पुलिस ने हरी नगर इलाके से घर के बाहर से चोरी हुई पल्सर बाइक को इलाके में कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार दोनों वाहन चोरों को इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से चोरी की गई पल्सर बाइक भी बरामद कर ली है। इन पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह, और सरवन कुमार दुले के रूप में हुई है। दोनों जेेजे कॉलोनी, इंदर पुरी, नई दिल्ली के रहने वाले है। पश्चिमी जिला डीसीपी हररेश्वर वी स्वामी के अनुसा, हरि नगर पुलिस में एक PCR कॉल आई जिसमें बजाज पल्सर 160 NS मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी गई। इसके बाद हरीनगर थाने में U/s 305(b) BNS दर्ज किया गया। चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने और उसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए टीम ने हरीनगर से लेकर इंद्रपुरी तक कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार दोनों आरोपियों को इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया और चोरी की गई पल्सर बाईक को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top