147105
पातडां में चिकित्सकों की हड़ताल खत्म, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में OPD शुरू
Patran, Punjab:पातडां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने हड़ताल समाप्त कर OPD सेवाएं शुरू कर दी हैं। पीसीएमएसए के निर्णय पर डॉक्टरों ने दोपहर 2 बजे तक OPD खोलने का फैसला किया। डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि वे संगठन के निर्णय का पालन कर रहे हैं और आशा है कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेगी। लगभग 100 मरीजों का चेकअप किया गया। मरीजों ने भी सरकार से डॉक्टरों की मांगें मानने की अपील की है। सरकार और चिकित्सकों के बीच वार्ता जारी है, जिससे मामले के जल्द सुलझने की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
IGC Lassipora में जब्त नशीली दवाओं का नष्टकरण, ईओडब्ल्यू-ANTF के सहयोग से
Srinagar, Uttarakhand:Crackdown on Narcotics Continues: Seized Drugs Destroyed at IGC Lassipora The Economic Offences Wing (EOW), Kashmir Crime Branch J&K, in collaboration with the Anti Narcotics Task Force (ANTF), Kashmir, today carried out the destruction of seized narcotic drugs and contraband substances at the incinerator facility at IGC Lassipora, Pulwama, in compliance with the orders of the Hon'ble Court. The destroyed contraband, comprising Charas, Ganja and psychotropic tablets, had been seized by the ANTF, Kashmir, during various anti-narcotics operations. The disposal was conducted through a scientific and environmentally compliant incineration process under the supervision of the Drug Disposal Committee. The destruction process was chaired by SSP Economic Offences Wing Kashmir and Chairman, Drug Disposal Committee, Abdul Waheed Shah. Among those present were Dy. SP ANTF Kubra Nazir, Sr. PO EOW Kashmir Abdul Bari, and other concerned officers, who ensured that the disposal was carried out in strict adherence to the prescribed legal procedures and court directions. The initiative also reinforces the Government's commitment to the Nasha Mukt Bharat Abhiyan, aimed at curbing drug abuse and dismantling the narcotics ecosystem. By ensuring the timely and lawful disposal of seized narcotic substances.0
0
Report
दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, महरौली-बदरपुर रोड का वीडियो सामने
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भारी बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों पर जलभराव हुआ। वीडियो महरौली-बदरपुर रोड से है।0
0
Report
सीतापुर: मन्नी चौराहे पर जलभराव की गंभीर समस्या, दो वर्षों से बदहाल हालात
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर नगर पालिका क्षेत्र के मन्नी चौराहे पर जलभराव की समस्या पिछले दो वर्षों से लगातार गंभीर बनी हुई है। हर वर्ष बरसात शुरू होते ही यहां की स्थिति और भी बदतर हो जाती है, लेकिन अब तक न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही नालों की समुचित सफाई व व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। हाल ही में हुई बारिश के बाद मन्नी चौराहे का हाल अत्यंत दयनीय हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और उनमें गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन और पैदल चलने वालों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है और गोला व लखीमपुर मार्ग को जोड़ता है, जिससे दिनभर भारी आवागमन बना रहता है। स्कूल खुलने के बाद स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। आसपास के दुकानदार, व्यापारी और आम नागरिक इस समस्या से काफी परेशान हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पूर्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नालों और सड़कों का निरीक्षण किया गया था, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए और नालों की सफाई, सड़क मरम्मत सहित आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द से जल्द दुरुस्त की जाएं, ताकि आम राहगीरों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु रूप से हो सके।0
0
Report
Advertisement
झमाझम बारिश के साथ मानसून की दमदार एंट्री, खेतों में लौटी रौनक; किसानों के चेहरे खिले
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:कैसरगंज, बहराइच करीब एक महीने के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार मानसून ने कैसरगंज क्षेत्र में जोरदार दस्तक दे दी। सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत पहुंचाई, वहीं किसानों के लिए यह बारिश किसी रहमत और अमृत वर्षा से कम नहीं साबित हुई। पानी की कमी से धान सहित खरीफ की फसलें प्रभावित होने लगी थीं और किसान आसमान की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे थे। जैसे ही बादल बरसे, खेतों में हरियाली की नई उम्मीद जाग उठी। किसानों के चेहरे खिल उठे और गांवों में खुशी का माहौल देखने को मिला। बारिश के बाद खेतों में पानी भरने लगा है, जिससे धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। यदि आने वाले दिनों में भी मानसून इसी तरह मेहरबान रहा तो इस वर्ष अच्छी पैदावार होने की पूरी संभावना है। वहीं दूसरी ओर, लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने भी राहत की सांस ली। मौसम सुहावना होने से बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक लौट आई। बच्चों ने बारिश का आनंद लिया तो बुजुर्गों ने भी मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया। कैसरगंज क्षेत्र में मानसून की इस शानदार शुरुआत ने किसानों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है। लोगों का मानना है कि यह बरसात केवल खेतों को ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके की खुशहाली का पैगाम लेकर आई है। अब किसानों की निगाहें आने वाले दिनों की बारिश पर टिकी हैं, ताकि मेहनत का पूरा फल उन्हें मिल सके।0
0
Report
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, हैदरपुर क्षेत्र से वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो हैदरपुर इलाके से है।0
0
Report
नोएडा में भारी बारिश से जलभराव, सेक्टर 115 क्षेत्र में स्थिति बिगड़ी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा: भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। वीडियो सेक्टर 115 से है।0
0
Report
Advertisement
बगहा के गांव ने खुद पुल बना कर दिखाया, व्यवस्था पर सवाल उठे
Bagaha, Bihar:बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड की सोनखर पंचायत के शिवपुर कॉलोनी में पहाड़ी नदी पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से 60 फीट लंबा लोहे का पुल बनाकर बना लिया है। ग्रामीणों ने बार-बार अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों से पुल की मांग की, लेकिन आधी सदी गुजरने के बाद भी स्थायी पुल नहीं बना। नतीजा यह रहा कि गांव के लोगों ने चंदा जुटाकर खुद पुल बना दिया और अब स्कूल जाने वाले बच्चे, खेतों तक पहुंचने वाले किसान, मरीज और महिलाएं नदी पार करने के डर के बिना bisa के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस पहल से यह कहानी सिर्फ एक पुल की नहीं, बल्कि प्रणाली की नाकामी की गवाही देती है। ग्रामीणों ने करीब 2.5 लाख रुपये का चंदा जमा किया, कुछ ने मजदूरी दी, कुछ ने लोहे और निर्माण सामग्री की व्यवस्था की। कहा जा रहा है कि बरसात में चचरी पुल बह जाते थे, जिससे लोगों की जिंदगी जोखिम में पड़ती थी। अब इस पुल के बन जाने से बच्चों की पढ़ाई, किसानों की खेती और गांव का संपर्क सरल हो गया है। यह पुल सिर्फ लोहे का ढांचा नहीं, बल्कि ग्रामीणों की एकता, आत्मनिर्भरता और जज्बे की पहचान बन गया है। यह घटना विकास के दावों और सरकारी योजनाओं पर सवाल उठाती है, कि क्या जनता को अपनी बुनियादी जरूरतें भी खुद पूरी करनी पड़ेंगी।0
0
Report
दिनदहाड़े झपटमारी: लसूडिया के अमृत पैलेस कॉलोनी में CCTV फुटेज जुटाने लगी पुलिस
Indore, Madhya Pradesh:लसूडिया थाना क्षेत्र की अमृत पैलेस कॉलोनी में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वीओ- लसूडिया थाना क्षेत्र की अमृत पैलेस कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई झपटमारी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाइक सवार बदमाश एक महिला को निशाना बनाते दिखाई दे रहे हैं। झपटमारी के दौरान महिला सड़क पर गिर जाती है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं वीडियो वायरल होने के बाद लसूडिया पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। इसके बावजूद पुलिस पीड़ित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है। बाइट - पराग सैनी एसीपी0
0
Report
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर युवक ट्रैक पर लेट गया; ट्रेन रूकी, जान बची
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ा एक यात्री अचानक रेल ट्रैक पर लेट गया। लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को रोक लिया गया जिससे युवक की जान बच गई। रात के करीब 10 बजे रायपुर से चलकर जबलपुर पहुंच रही अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर 6 पर इंटर कर रही थी, तभी एक युवक आचानक ही पटरी में जाकर लेट जाता है। मौके पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया तो लोको पायलट ने भी सावधानीपूर्वक ट्रेन को रोका। इसके बाद प्लेटफार्म में मौजूद आरपीएफ की टीम भी पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि युवक टीवी की बीमारी से परेशान था। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जब वह ठीक नहीं हुआ तो आत्महत्या करने के लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन आया था। आरपीएफ ने परिजनों को बुलाकर युवक उनको उनके हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी सं. 12854 अमरकंटक एक्स. जबलपुर स्टेशन पीएफ नं. 06 पर इन्टर हो रही थी तो एक व्यक्ति अचानक मेन गेट के सामने ट्रैक पर आकर लेट गया तो गाड़ी के चालक द्वारा धीमी गति से चल रही ट्रेन को रोका गया और आरक्षक पोस्ट जबलपुर के आरक्षक चन्द्रेश्वर सिंह के द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति को ट्रेन के आगे से हटाकर जान बचाई गई। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता मुकेश मेश्राम पिता भास्कर मेश्राम उम्र 30 वर्ष निवासी म.नं. 170ए, आजादनगर, सुभाष वार्ड, कटरा थाना अधारताल, जबलपुर जिला जबलपुर (म.प्र.) बताया और बताया कि वह काफी लम्बे समय से टी.बी. की बीमारी से परेशान है, काफी पैसे खर्च कर दिये है लेकिन ठीक नहीं हुआ और अपने आप में परेशान होकर मरना चाहता था जिसके कारण ट्रेन के आगे आ गया था। बाद इसकी सूचना उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा उसके परिजनों को दी गई। थोड़ी देर बाद मुकेश का भांजे रोहित सोनकर आरपीएफ पोस्ट पर उपस्थित जहां मुकेश को उसके सामान बैग व मोबाइल सहित सुपुर्द किया गया।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में भारी वाहन की चपेट में आकर मवेशी मजदूर की मौत
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर - सिउलीडांगा पथ के सुराईडीह क्रशर के निकट अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से मवेशी मजदूर की मौत हो गई है...मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीनगर गांव निवासी 50 वर्षीय सेराजुल शेख के रूप में हुई है...जिनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई है...घटना की जानकारी मिलते ही हिरणपूर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लोगो से आवश्यक जानकारी लिया...पुलिस को शव की पहचान को लेकर काफी खोजबीन करना पड़ा...इसके कुछ देर बाद शव की पहचान हो पाई...पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है...मृतक मवेशी मजदूर व्यापारियों के मवेशियों को हिरणपुर हाट तक लाने और ले जाने का काम करता था...इस एवज में व्यापारी इन्हें 1000 रुपये देता था... घटना के दिन मृतक का भतीजा मोरतुजा शेख , इमाम शेख सहित चार लोग 13 भैसा को पाकुड़ के चांचकि से ला रहा था...इसी दौरान सेराजुल शेख सुराईडीह क्रशर के निकट शौच करने के लिए रुक गया...वही अन्य मजदूर आगे निकलकर तारापुर स्थित दुकान में नास्ता करने लगा...जब मृतक नही आया तो खोजबीन कर हाट चला गया... बाद में सूचना मिली कि वाहन से दबकर उसकी मौत हो गई है.. दुर्घटना में मृतक के सिर बुरी तरह दब गया था...जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई है...मृतक के भतीजा ने बताया कि हमलोग व्यापारियों की मवेशियों को हाट में पहुंचाने आये थे...चाचा शौच के लिए रुक गया... काफी खोजबीन की गई , पर नही मिला...इसके बाद जानकारी मिली की इनकी दुर्घटना में मौत हो गई है...मृतक के पत्नी सहित पांच बच्चे है...इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है...आवश्यक जांच की जा रही है...बहरहाल कयास यही लगाया जा रहा है कि किसी पत्थर लदे भारी वाहन द्वारा कुचले जाने पर मौत हो गई होगी...0
0
Report
बेतिया: मोहद्दीपुर भट्ट टोला में चोरों ने लाखों के आभूषण-नगद चोरी की बड़ी वारदात
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है मझौलिया थाना अंतर्गत मोहद्दीपुर भट्ट टोला में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है कृष्ण किशोर सिंह के घर में बीती देर रात्रि चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है गृह स्वामी ने बताया कि करीब पचास लाख का सोना चांदी और नौ लाख नगद की चोरी हुई है बीती देर रात्रि दर्जनों की संख्या में आए चोरों ने घर का ग्रिल और जाली तोड़ घर में प्रवेश किया घर में अलमारी को तोड़ नगद और आभूषण की चोरी कर फरार हो गए मकान मालिक को करीब तीन बजे सुबह में जानकारी हुई घर में चोरी हो गई जिसके बाद पुलिस को सूचना दिए सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है एफएसएल की टीम डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच कर रही है एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है इस भीषण चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई है ग्रामीणों में चोरों का भय और दहशत का माहौल है ग्रामीणों पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है रात्रि गस्ती पर सवाल खड़ा हो रहा है चोरों में ना ही पुलिस का खौफ है ना ही कानून का डर आए है ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है0
0
Report
केसी वेणुगोपाल के दौरे से उत्तराखंड में कांग्रेस की जमीनी ताकत तेज
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड | कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा कहती हैं, "हमारे महासचिव केसी वेणुगोपाल आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मिलने के लिए दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। वह कुछ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे और फीडबैक लेने के लिए एक आम बैठक भी करेंगे। वह सभी तक पार्टी का संदेश भी पहुंचाएंगे। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पार्टी को जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है... हम स्थानीय मुद्दों और बीजेपी सरकार की गलत नीतियों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान सरकार के कामकाज को देखते हुए, जहां भी जाएं, लोगों की भावनाएं उनके खिलाफ हो गई हैं... चाहे उत्तराखंड हो या यूपी, बीजेपी भगवान के नाम पर राजनीति करती है। फिर भी, उनकी नाक के नीचे मंदिरों में चोरी हो रही है, चाहे वह सोने की चोरी हो या मंदिर के चढ़ावे की। बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है..."0
0
Report
Advertisement
नोएडा में बारिश से जलभराव, सेक्टर 45 में पानी जमा
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा (यूपी): शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव हुआ। वीडियो नोएडा सेक्टर 45 से है।0
0
Report
सीएम धामी ने बैंकरों से ऋण जमा अनुपात बढ़ाने का निर्देश दिया; जिलों में शिविर तेज
Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कम ऋण जमा अनुपात वाले जनपदों में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविरों के आयोजन करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं। बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में कम ऋण जमा अनुपात पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को कोई परेशानी न हो।0
0
Report
बारिश के बीच जामा मस्जिद के गुंबद का बड़ा हिस्सा गिरा, हादसा रोक लिया गया
Mathura, Uttar Pradesh:बारिश के बीच चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद के गुंबद का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला मथुरा के चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुधवार शाम करीब 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मस्जिद के गुंबद का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए फोटो के माध्यम से सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। पास ही दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो मस्जिद के गुंबद का हिस्सा नीचे गिर रहा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गुंबद का हिस्सा किनReasonों से गिरा। राहत की बात यह रही कि मलबा सड़क पर न गिरकर मस्जिद की ऊपरी छत पर ही गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के संबंध में जब जामा मस्जिद कमेटी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। फिलहाल गुंबद का प्लास्टर गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है。 स्थानीय दुकानदार0
0
Report
Advertisement
