141401
पंजाब के खन्ना में गाड़ी चोरी करते हुए पकड़ा गया युवक वहीं भीड़ ने की उसकी पिटाई
Khanna, Punjab:खन्ना शहर में अनाज मंडी के पास एक युवक को गाड़ी चोरी करते हुए लोगों ने पकड़ लिया। वहीं गुस्साई भीड़ ने युवक की पिटाई की और उसका वीडियो बनाया। साथ ही कैमरे के सामने युवक ने कई अन्य वारदातें भी कबूल कीं। सूचना के अनुसार बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया और माना जा रहा है कि युवक के कुछ साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित अपराधों के बारे में पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा भक्तों के बीच उत्साह के साथ निकली
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल में भव्य रूप से निकली गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा यात्रा में श्रद्धालु हुए शामिल भक्तों में दिखा उत्साह भजन कीर्तन के साथ निकल गई यात्रा भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते हुए भक्त आगे बढ़े यात्रा में कई साधु संत शामिल हुए0
0
Report
बिलासपुर HC: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात हेतु विशेष बोर्ड गठित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाई कोर्ट ने दुष्कर्म की शिकार एक पांच माह से अधिक की गर्भवती नाबालिग की गर्भसमापन याचिका पर सुनवाई करते हुए रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। जस्टिस अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति, गर्भसमापन के जोखिमों और उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तृत रिपोर्ट 20 जुलाई तक अनिवार्य रूप से दाखिल की जाए, जिसके आधार पर ही 21 जुलाई को आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी। कोर्ट ने पीड़िता की संवेदनशीलता को देखते हुए निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान उसकी पसंद की कोई वयस्क महिला परिजन उसके साथ रहे और प्रशासन द्वारा उसे परिवहन समेत सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों का हवाला देते हुए नाबालिग के साथ हुई घटना के कारण उत्पन्न इस अवांछित गर्भ को समाप्त करने की अनुमति मांगी है, जिस पर राज्य शासन ने भी मेडिकल परीक्षण को प्राथमिक आवश्यकता माना है。0
0
Report
JCCJ 2.0 का ऐलान, 2028 विधानसभा चुनाव के लिए नया राजनीतिक विकल्प
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने JCCJ 2.0 की घोषणा करते हुए वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी नई राजनीतिक रणनीति का संकेत दिया। पार्टी की सर्वोच्च नेता डॉ. रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और युवा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने कहा कि स्वर्गीय अजीत जोगी की विचारधारा को नए स्वरूप में आगे बढ़ाया जाएगा।डॉ. रेणु जोगी पूर्व विधायक ने कहा कि JCCJ 2.0 केवल नया नाम नहीं, बल्कि पार्टी की नई कार्यशैली, नई सोच और जनहित के प्रति नई प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि प्रदेश की आम जनता की पार्टी है और हर वर्ग की आवाज़ बनकर काम करेगी।प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बेरोजगारी, नशाखोरी और बढ़ते अपराध को प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी केवल बेटी बचाओ ही नहीं, बल्कि बेटा बचाओ अभियान की भी बात करती है। उन्होंने कहा कि युवा नशे और बेरोजगारी से प्रभावित हैं, इसलिए उनकी पार्टी युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देगी।कांग्रेस में विलय की चर्चाओं पर अमित जोगी ने स्वीकार किया कि इस संबंध में पत्राचार हुआ था, लेकिन फिलहाल पार्टी JCCJ 2.0 के नए स्वरूप के साथ आगे बढ़ रही है और 2028 के विधानसभा चुनाव में खुद को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश करने का दावा कर रही है। बाइट - अमित जोगी प्रदेश अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं पूर्व विधायक मारवाही0
0
Report
Advertisement
दमोह हत्याकांड के बाद बवाल, परिजनों ने पुलिस पर नाम नहीं लिखने का आरोप
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में देर रात हुए हत्याकांड के बाद बबाल, अमजद के परिजनों ने लगाए आरोप पुलिस नहीं लिख रही हत्यारों के नाम, अमजद के साथी शरीफ पर भी शक....एंकार/ दमोह में बीती रात हुए सनसनीखेज अमजद हत्याकांड में आज जिला अस्पताल में जमकर बबाल हुआ है और मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। दरअसल कल रात देहात थाना क्षेत्र के राजनगर तालाब के पास दो पक्षों में विवाद के बाद दो युवक अमजद और शरीफ घायल हुए थे , अमजद को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और उसका शव वापस दमोह जिला अस्पताल लाया गया। यहां शरीफ भी बेहोश था और सुबह होश में आते ही उसने सारी कहानी बताई। जिन लोगों पर आरोप है वो लोग अमजद और शरीफ के परिचित है और साथ रहने वाले लोग है, शरीफ के मुताबिक वो लोग उन्हें उनके घर से साथ ले गए और राजनगर पहुंचने के बाद उन्होंने शराब मांगी जिसे लेने शरीफ गया था और जब लौट कर आया तो चार लोग अमजद को बुरी तरह पीट रहे थे और उसने यानी शरीफ ने बीचबचाव किया तो उस पर भी हमला किया। दोनों घायल हुए है। लेकिन शरीफ वहां से भाग निकला और उसने अमजद के भाई को फोन करके बताया कि उसके भाई के साथ घटना हो रही है। शरीफ के फोन के बाद अमजद का भाई और उसके साथ लोग वहां पहुंचे तो चार लोग मारपीट कर रहे थे और इन्हें देखकर भागे लेकिन जाते जाते धमकी भी देकर गए। अमजद के शरीर पर जो जख्म है वो बेरहमी से मारने वाले ज़ख़्म है और इसी बेरहमी की वजह से उसने दम तोड़ा। अमजद की मौत के बाद बबाल खड़ा हो गया। अस्पताल में अमजद और शरीफ के परिवार की महिलाओं में तनातनी हुई और मृतक के परिवार की महिलाएं शरीफ की भूमिका को कटघरे में खड़ा करती रही।मृतक के परिजन पुलिस पर भी सवाल उठा रहे है और उनका कहना है कि पुलिस वो नाम नहीं लिख रही जिनके नाम चश्मदीद बता रहे है। पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में तालाब से मछली मारने का विवाद है और उसी वजह से ये हत्याकांड सामने आया वहीं अमजद के साथी शरीफ को लेकर भी परिजनों ने पुलिस को बताया हैं और उसकी भूमिका पर सवाल खड़े किए है जिस पर पुलिस का कहना है कि शरीफ की भूमिका की भी जाँच की जा रही है और यदि जांच में ऐसा कुछ आता है तो अमजद के दोस्त शरीफ पर भी कार्यवाही होगी। फिलहाल सभी आरोपी फरार है और पुलिस तलाश में जुटी है।बाइट/ शरीफ खान ( घायल युवक)बाइट/ आमिर खान ( मृतक का भाई और चश्मदीद)बाइट/ सोनू खान ( मृतक के परिजन)बाइट/ जावेद खान ( मृतक के परिजन)बाइट/ धर्मेंद्र उपाध्याय ( थाना प्रभारी दमोह देहात)0
0
Report
CM योगी का संभल दौरा: बहजोई में 550 करोड़ विकास योजनाओं का लोकार्पण
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभल दौरे की तैयारी प्रशासन कर रहा है। मुख्यमंत्री 18 जुलाई को संभल जनपद के दौरे पर आएंगे; डीएम अंकित खंडेलवाल ने जानकारी दी है। 18 जुलाई दोपहर 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री योगी इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन बहजोई पहुँचेंगे। संभल व चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 550 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री। कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बहजोई में कार्यक्रम स्थल की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। बाइट: अंकित खंडेलवाल, डीएम संभल0
0
Report
हापुड - नगर में धूमधाम से निकल गई जगन्नाथ यात्रा, पुलिस रही अलर्ट।
Gulaothi, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ में भी भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। पुराना बाजार स्थित प्राचीन मंदिर से शुरू हुई इस रथ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे रास्ते 'हरि बोल-हरि बोल' और 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से पूरा शहर गुंजा उठा रथ यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों पर श्रद्धालु जमकर थिरके और भजनों पर झूमते नजर आए। शहरवासियों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई, तो वहीं गर्मी से राहत देने के लिए कई जगह पानी की बौछारें भी की गईं। जगह-जगह भक्तों के लिए प्रसाद और शीतल जल के स्टॉल भी लगाए गए थे सनातन परंपरा में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने का विशेष महत्व है। यही वजह थी कि भगवान का रथ खींचने और पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और होड़ देखने को मिली हजारों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रथ यात्रा के पूरे रूट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाल रखा था ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सकें।0
0
Report
Advertisement
बहराइच के शंकरपुर चौराहे पर ट्रांसफार्मर में भीषण आग, बिजली आपूर्ति ठप
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के शंकरपुर चौराहे पर बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मौके पर छाया अफरा-तफरी का माहौल, वीडियो हो रहा वायरल. खबर बहराइच से है, जहां मटेरा क्षेत्र के शंकरपुर चौराहे पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल उठा. आग की ऊंची लपटों को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. धू धू कर जल रहे ट्रांसफार्मर से पहले तेज आवाज आई और फिर उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं. देखते ही देखते पूरा ट्रांसफार्मर आग की लपटों में घिर गया. धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा. ट्रांसफार्मर जलने से शंकरपुर चौराहा और आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,0
0
Report
दिल्ली के 108 स्कूल असुरक्षित, 7 भवन गिराने की मंजूरी; 27 भूखंड पर नए स्कूल
New Delhi, Delhi:दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, 7 स्कूल ध्वस्त किए जा सकते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुराने और जर्जर स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 108 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल भवनों को असुरक्षित पाया है. इनमें 54 भवन बेहद जर्जर हैं. और उन्हें गिराने से पहले उनके ऑडिट कराने का फैसला किया गया है. 7 स्कूल भवन ऐसे हैं जिन्हें गिराने की मंजूरी मिल गई है और वो अगले कुछ महीनों में गिराए जा सकते हैं. जिन स्कूलों को गिराने की मंजूरी मिल गई है उनमें पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस वन के चिल्ला गांव स्थित सीएम श्री स्कूल भी है. इस स्कूल के बारे में ताजा हालात देखने के लिए खबर की टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया था. कुछ समय पहले ही इस स्कूल में एक नए भवन का निर्माण कराया गया था ताकि छात्रों की पढ़ाई में दिक्कत न आए; इसके लिए अलग से एक मंजिला भवन बनाया गया जिसमें 4 से 5 क्लास चलते थे. भवन बनने के बाद छात्र नए भवन में शिफ्ट हो गए और अब यह ढांचा जर्जर हालत में है जिसे गिराए जाने की अनुमति मिल गई है. रेखा सरकार सभी पुराने स्कूलों की सुरक्षा जाँच (स्ट्रक्चरल ऑडिट) कराएगी. जर्जर इमारतों की जगह भूकंपरोधी आधुनिक G-4 स्कूल भवन बनाए जाएंगे. साथ ही 27 खाली सरकारी भूखंडों पर नए स्कूल बनाने की भी योजना है. साथ ही सरकार ने यह कहा कि निर्माण के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी.0
0
Report
ब्रेकिंग: जालौन में नींद में छत से गिरकर युवक की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नींद में छत से नीचे गिरा युवक, देर रात टॉयलेट जाने को लेकर नींद में उठा युवक छत से नीचे गिरा, छत से नीचे गिरने से 23 बर्षीय युवक मंगल की मौके पर हुई मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नवयुवक की मौत से मां-भाई और तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर का खतरा, सांसद ने सरकार से सुरक्षा की माँग की
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा सरकार को हिफाजत करनी चाहिए ना कि बुलडोजर चलना चाहिए रामपुर में मौजूद जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर का खतरा मंडरा रहा है कल डीएम रामपुर ने आदेश पारित कर कहा कि 40 में से 38 कमरे यूनिवर्सिटी के बिना नक्शा पास कराए बनाए गए हैं ऐसे में बुलडोजर करवाई के आदेश दिए गए हैं जिसको लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जी मीडिया से की खास बात चीत0
0
Report
कौशाम्बी में डीसीएम ने बाइक सवार युवक को टक्कर देकर मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को मार टक्कर, मौत कौशांबी जिले के पिपरी थाना अंतर्गत चायल कस्बा स्थित नईम मियां का पूरा में तेज रफ्तार और बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर मौके से फरार हो गया. फरार होती डीसीएम का वीडियो CCTV में सामने आया है, मौके पर पहुंची पुलिस फरार डीसीएम चालक की तलाश में जुटी.0
0
Report
3.5 किमी सड़क पर अवैध कब्जे के बावजूद रास्ता खुला नहीं
Noida, Uttar Pradesh:3.5 किमी सड़क पर अवैध कब्जे के बावजूद रास्ता खुला नहीं. यह सड़क pwd विभाग की है. यूनिवर्सिटी के पास फायर सुरक्षा उपलब्ध नहीं है. इसके लिए 7 दिन का नोटिस दिया गया है. अब फायर के लिए पाइप लाइन लगाई जा रही है. कुल 40 भवन हैं, जिनमें 38 नक्शा पास नहीं है.0
0
Report
Advertisement
उषा शर्मा ने सिटी सदर पहाड़गंज जोन अध्यक्ष बनते ही कायाकल्प का किया दावा
New Delhi, Delhi:सिटी सदर पहाड़गंज जोन में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुए कल वार्ड कमेटी के अध्यक्ष पद पर चुनाव जीत का रचा इतिहास भाजपा में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के विलय के बाद सदर सिटी पहाड़गंज जोन से उषा शर्मा को बनाया था उम्मीदवार सिटी सदर पहाड़गंज जोन के अध्यक्ष पद पर जीत के बाद अध्यक्ष बनी उषा शर्मा ने बताई अपनी प्राथमिकता आम आदमी पार्टी पर भी कसा तंज सफाई व्यवस्था से लेकर अवैध अतिक्रमण और जर्जर इमारत को लेकर कहां की जल्द पूरे सिटी सदर पहाड़गंज जोन में होगा कायाकल्प उषा शर्मा अध्यक्ष सिटी सदर पहाड़गंज जोन0
0
Report
कैम्पस में अवैध कब्जे से 3.5 किमी सड़क खुलवाने के आदेश, 38 भवन नक्शा नहीं
Noida, Uttar Pradesh:फीड id Raju rampur input फीड डिटेल्स Campus के अन्दर से wt raju राज कैंपस के अंदर मैप दिखाते हुए wt कैंपस के अंदर कुछ टीजर की बाइट DM अजय कुमार द्विवेदी iv 3.5km की सडक जिस पर अवैध कब्ज़ा था. जिसके बाद उस रास्ते को आम आदमी को खोलने के आदेश दिया गया है. फिर भी रास्ता बंद है. ये सड़क pwd विभाग का है. यूनिवर्सिटी के पास फायर लाइन नहीं है. उसके लिए 7 दिन का नोटिस दिया गया है. अब फायर के लिए पाइप लाइन लग रहा है. कुल 40 भवन है. जिसमे 38 नक्शा पास नहीं हैं0
0
Report
समधी के साथ पत्नी के जाने के आरोप पर कोखराज में जांच शुरू
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:समधी के साथ महिला के जाने का आरोप कौशांबी ज़िले में हैरान कर देने वाला एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपनी बेटी के ससुर यानी उसके समधी के साथ घर छोड़कर चली गई है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। पीड़ित इन्द्रराज के अनुसार, करीब तीन महीने पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद बेटी के ससुर राकेश का उनके घर आना-जाना बढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और तीन दिन पहले उसकी पत्नी घर से चली गई। काफी तलाश के बाद उसे जानकारी मिली कि दोनों एक होटल में साथ रुके हुए थे। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इन्द्रराज, पीड़ित पति पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो राकेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि धमकी से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। पीड़ित ने कोखराज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
