Back
कपूरथला: कार-बाइक टक्कर में बाइक चालक की मौत, दूसरा युवक घायल—हादसे के पीछे क्या थी वजह?
VSVARUN SHARMA
Feb 02, 2026 04:17:07
Mansurwal Dona, Punjab
कपूरथला : कार-बाइक टक्कर में बाइक चालक की मौत, एक युवक घायल
कपूरथला के गांव संधू चट्ठा के नजदीक कार व बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 42 वर्षीय गंगाधर पाठक पुत्र किरपा शंकर पाठक निवासी गांव खानोवाल के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।
मृतक के बेटे पवन पाठक ने बताया कि उसके पिता हलवाई का काम करते थे। वह अपने साथी राम प्रकाश निवासी गांव खानोवाल के साथ बाइक नंबर PB-09-AC-8804 पर जालंधर के गांव उग्गी चिट्टी काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे गांव संधू चट्ठा चौक पार कर रहे थे, सामने से आ रही कार नंबर PB-09-AR-1979 से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने राहगीरों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां गंगाधर पाठक को मृत घोषित कर दिया गया।
एएसआई पाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAafssar alaam
FollowFeb 02, 2026 07:06:400
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 02, 2026 07:06:280
Report
RARAM ANUJ
FollowFeb 02, 2026 07:06:050
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 02, 2026 07:05:37Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Omprakash Rajbhar (UP Minister) on union Budget 2026/ Anil Rajbhar/ Shankaracharya Avimukteshwaranand and Alankar Agnihotri/ UGC Issue and Supreme Court Ruling
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 02, 2026 07:05:15Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Akhilesh Yadav (Samajwadi Party Chief) On Pakistan To Boycott Its Match Against India In ICC Men’s T20 World Cup 2026
0
Report
VKVasim Khan
FollowFeb 02, 2026 07:04:160
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 02, 2026 07:03:280
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 02, 2026 07:02:52Noida, Uttar Pradesh:बजरंग दल के कार्यकर्ता दलाली करने वाले फ़र्ज़ी लोग है ज़ो कोटद्वार का माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 02, 2026 07:00:170
Report
Daranagar, Uttar Pradesh:धारदार हथियार से व्यक्ति की निर्मम हत्या
घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था मृतक
धारदार हथियार से सिर पर कई वार किए गए
पुलिस मामले की जांच पड़ताड़ मे जुटी
सैनी थाना के कानेमई का मामला
0
Report
1
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 02, 2026 06:51:310
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 02, 2026 06:51:100
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 02, 2026 06:50:090
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 02, 2026 06:49:440
Report