Back
गोंडा में सऊदी प्रताड़ना से आत्महत्या की धमकी देकर वीडियो भेजा
AKAtul Kumar Yadav
Feb 02, 2026 07:06:28
Gonda, Uttar Pradesh
खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बमपुलुस मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद समीर ने सऊदी अरब से परेशान होकर के अपने परिजनों को एक वीडियो भेज कर आत्महत्या करने की धमकी दी है। मोहम्मद समीर ने अपने गले में रस्सी से प्रतीतात्मक फांसी का फंदा लगाकर परिजनों को आत्महत्या करने को लेकर के वीडियो भेजा है। वीडियो में मोहम्मद समीर ने कहा है " बबलू से कहकर के मुझे बुला लीजिए नहीं तो मैं फांसी लगा लूंगा मैं बता दे रहा हूं ठीक है, यहां पर लाकर के मुझे फंसा दिया है बड़ी मेहनत करवाते हैं 30-40 किलो वजन हमसे उठवाते हैं ऊंट यहां पर हमसे चरवाते है। सारा काम मुझे अकेले ही करना पड़ता है कोई यहां पर नहीं है देख लीजिए रस्सी टंगी हुई है मैं फांसी लगा लूँगा नहीं तो मुझे बुला लीजिए।" रोते हुए वीडियो बनाकर के मोहम्मद समीर ने अपने परिजनों को भेजा है और परिजनों से भारत बुलाने को लेकर के गुहार लगाई है। अब परिजनों ने सऊदी अरब में घर खाते का काम बात कर मोहम्मद समीर को भेजने वाले बबलू खान के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। मोहम्मद समीर की मां अंशी ने गोंडा के कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि निंदूरा गांव के रहने वाले बबलू खान ने मेरे बेटे को डेढ़ लाख रूपए लेकर के सऊदी अरब भेजा था। बबलू खान ने मेरे बेटे को बताया था कि वहां पर आपके घर खाते का काम करना है। लेकिन जब मेरा बेटा सऊदी अरब पहुंचा तो उसे घर खाते के काम ना करवा करके अन्य तरीके से काम करवाया जा रहा है। ऊंट उससे चारवाया जा रहा है इसके साथ ही साथ उससे वजन उठवाया जा रहा है। मेरे बेटे को वहां प्रताड़ित किया जा रहा है और मेरे बेटे ने वीडियो बना करके मुझे भेजा है और वह आत्महत्या करने के लिए बोल रहा है। ऐसे में बबलू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए मेरे बेटे ने 7 फरवरी तक का मुझे भारत बुलाने को लेकर के समय दिया है अगर मैं नहीं बुला पाई तो आत्महत्या कर लेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 02, 2026 08:19:200
Report
HDHarish Deshmukh
FollowFeb 02, 2026 08:19:00Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली- शंभू गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और मौत को लेकर संसद के बाहर RJD के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया。
0
Report
0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 02, 2026 08:17:540
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 02, 2026 08:17:370
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 02, 2026 08:17:290
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 02, 2026 08:17:160
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 02, 2026 08:17:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 02, 2026 08:16:550
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 02, 2026 08:16:400
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 02, 2026 08:15:390
Report