Back
बरौनी रिफाइनरी में मजदूरों ने गेट जाम कर हड़ताल शुरू, ठेकेदार के दमन के खिलाफ प्रदर्शन
JCJitendra Chaudhary
Feb 02, 2026 07:03:28
Begusarai, Bihar
बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ठेकेदार और कंपनी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ मजदूरों ने रिफाइनरी गेट जामकर दिया। और जमकर हंगामा किया। साथ ही साथ आक्रोशित मजदूरों ने जमकर हंगामा किया और रिफाइनरी गेट पर ही धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि रिफाइनरी के तूफान यूनिट के अंदर ठेकेदार और कंपनी के कुछ मैनेजर मजदूरों के साथ मारपीट गाली-गलौज और जबरन काम कराने का दबाव बनाते हैं। मजदूरों का आरोप है कि 8 घंटे की ड्यूटी के बजाय जबरन 12 घंटे काम कराया जाता है, और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। इन्हीं आरोपों से नाराज़ होकर सैकड़ों की संख्या में मजदूर आज रिफाइनरी गेट पर पहुंचे और गेट जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरوں का कहना है कि ठेकेदार और कंपनी के दो स्टाफ का व्यवहार बेहद अमानवीय है और लगातार मजदूरों पर अत्याचार किया जा रहा है। मजदूरों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानीं, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रिफाइनरी थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं, और रिफाइनरी गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल रिफाइनरी गेट पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 11:53:050
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 11, 2026 11:52:400
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 11, 2026 11:52:240
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 11, 2026 11:51:520
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 11:51:310
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 11, 2026 11:51:120
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 11, 2026 11:50:580
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 11, 2026 11:50:360
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 11, 2026 11:50:230
Report
OSONKAR SINGH
FollowFeb 11, 2026 11:49:570
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 11, 2026 11:49:170
Report
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 11, 2026 11:48:280
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 11, 2026 11:48:060
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 11, 2026 11:47:530
Report