146001
आई वी वाई में कैंसर जांच और उपचार कैंप दो दिन लगा करेगा
Hoshiarpur, Punjab:आई वी वाई होशियारपुर में सोनालिका के सहयोग से सोमवार व वीरवार यानी दो दिन कैंसर की बीमारी की जांच और उपचार कैंप 12 से 2 बजे तक निशुल्क लगा करेगा। जिस का आगाज आज डिप्टी कमिश्नर, SSP सोनालिका के अमृत सागर मित्तल, डाक्टर अनूप जी और आई वी वाई के प्रतिनिधियों की औरते ने ज्योति प्रज्वलित करके किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीहोर ब्रेकिंग 🚨 वायरल वीडियो ने मचाई खलबली! सीहोर नगर के वार्ड क्रमांक 1 के रहवासियों ने नाली और स
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर ब्रेकिंग 🚨 वायरल वीडियो ने मचाई खलबली! सीहोर नगर के वार्ड क्रमांक 1 के रहवासियों ने नाली और सड़क निर्माण नहीं होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर नाराज़गी जताते हुए कह रहे हैं कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। रहवासियों का आरोप है कि अधूरे विकास कार्यों के कारण उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर वार्ड क्रमांक 1 की इन समस्याओं का समाधान कब होगा? क्या संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देंगे, या फिर रहवासियों को यूँ ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा? फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
सीहोर ब्रेकिंग सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बापचा-दोनिया गांव के दो मास
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर ब्रेकिंग सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बापचा-दोनिया गांव के दो मासूम बच्चों की मुरम खदान में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय समर और 12 वर्षीय संतोष बागेर गांव स्थित मुरम खदान में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। दोनों बच्चों के शवों को आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। सबसे बड़ा सवाल—आखिर मुरम खदानों में भरे गहरे पानी के आसपास सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं हैं? क्या ऐसे हादसों को रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और निगरानी की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है0
0
Report
सीहोर ब्रेकिंग 🚨 अभी-अभी सीहोर के सेक्टर खड़ी रोड पर बड़ा हादसा टल गया। बर्मा ट्रैवल्स की एक वीडियो
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर ब्रेकिंग 🚨 अभी-अभी सीहोर के सेक्टर खड़ी रोड पर बड़ा हादसा टल गया। बर्मा ट्रैवल्स की एक वीडियो कोच बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। राहत की बात यह है कि इस घटना में फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी बस डिवाइडर पर कैसे चढ़ गई? क्या यह चालक की लापरवाही थी, तेज रफ्तार का नतीजा या फिर किसी तकनीकी खराबी का मामला? ऐसे हादसे कभी भी बड़ी त्रासदी में बदल सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
डकैते जगन गुर्जर हत्या केस: विष्णु को कोर्ट में पेश, जेल वापस भेजे जाने के आदेश
Ajmer, Rajasthan:कुख्यात डकैत जगन गुर्जर को हाई सिक्योरिटी जेल में गमछे से गला घोंट कर मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी बंदी विष्णु को पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे वापस जेल भेजने के आदेश जारी हुए.. 1 दिन के पुलिस रिमांड में भी आरोपी विष्णु ने वही बात कही जो पहले दिन कही गई थी... सिविल लाइंस थाना के सर्किल इंस्पेक्टर शंभू सिंह ने बताया कि पुलिस अनुसंधान के दौरान विष्णु ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि जेल में उसके साथ लगातार पिछले दिनों से हो रही छींटाकशी से परेशान हो गया था इसलिए उसने जगन को मार दिया... जानकारी के मुताबिक विष्णु का शुरुआती आपराधिक रिकॉर्ड छोटी मोटी चोरी जेबतराशी की वारदात से जुडा हुआ है.. और जेल की सेल में उसे चोर कहा जाता था इस बात से भी परेशान रहता था.. सीआई शंभू सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर विष्णु को पुनः प्रोडेक्शन वारंट पर लाया जाएगा.. वही सेल में बंद अन्य बंदियों से भी पूछताछ के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा..0
0
Report
बैतूल के मंडी कॉम्प्लेक्स 10 साल बाद भी अधूरा, निर्माण तेज करने की मांग
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल के व्यावसायिक क्षेत्र गंज में बन रहा मंडी कॉम्प्लेक्स पिछले 10 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। साल 2016 में इस परियोजना की शुरुआत बड़े दावों के साथ की गई थी,लेकिन आज भी व्यापारी अपनी दुकानों के लिए इंतजार कर रहे हैं। साल 2016 में मंडी के व्यापारियों को नए परिसर में दुकानें आवंटित करने के लिए हटाया गया था। करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से 450 दुकानों वाले इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद भी यह परियोजना पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि अब तक केवल 66 दुकानें ही तैयार हो पाई हैं। वहीं करीब 61 व्यापारियों से दो साल पहले ही राशि जमा करवा ली गई थी,बावजूद इसके उन्हें अब तक दुकानें नहीं मिल सकी हैं। इस देरी के कारण व्यापारियों को अपने व्यवसाय में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी कॉम्प्लेक्स के निर्माण में लगातार कई बाधाएं सामने आती रही हैं। कभी ड्राइंग और डिजाइन में खामियां,तो कभी ठेकेदार को भुगतान नहीं मिलने के कारण काम बंद हुआ। इसके अलावा दोबारा टेंडर प्रक्रिया और कुछ दुकानों को समय पर नहीं हटाने जैसी समस्याओं ने भी निर्माण कार्य को लंबा खींच दिया। हालांकि अब सभी अड़चनों को दूर करने का दावा किया जा रहा है और निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर फिर से शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका सीएमओ के अनुसार बीते वर्षों में आई सभी समस्याओं को दूर कर लिया गया है। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाए। साथ ही जिन व्यापारियों से राशि जमा करवाई जा चुकी है,उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएंगी। अब बड़ा सवाल यही है कि 10 साल से इंतजार कर रहे व्यापारियों को आखिर कब तक उनका हक मिल पाएगा और क्या यह कॉम्प्लेक्स जल्द पूरा हो सकेगा या फिर इंतजार और लंबा चलेगा।0
0
Report
यमुनानगर में मानसून की पहली बारिश ने जलभराव से शहर की पोल खोल दी
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में मानसून की पहली बारिश ने आखिरकार दस्तक दे दी। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। लेकिन मानसून की पहली ही बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। कई इलाकों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। एक कॉलोनी में तो हालात ऐसे हो गए कि सड़कें तालाब जैसी नजर आईं और लोगों को घरों व दुकानों से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि हर साल यही समस्या सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान आज तक नहीं किया गया। मानसून की पहली बारिश जहां लोगों के लिए राहत लेकर आई, वहीं शहर के कई हिस्सों में मुसीबत भी बन गई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हुई। कई कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों के बाहर तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम के जल निकासी व्यवस्था को लेकर किए गए दावे पहली ही बारिश में फेल होते दिखाई दिये। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। दूसरी ओर, किसानों के लिए यह बारिश राहत भरी रही। इन दिनों धान की रोपाई का काम चल रहा है और बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई का खर्च कम होगा और आने वाले दिनों में मानसून सामान्य बना रहता है तो धान की फसल को अच्छा लाभ मिलेगा। "हर साल पहली बारिश में हमारी कॉलोनी का यही हाल हो जाता है। सड़कें पानी में डूब जाती हैं और घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन और नगर निगम से कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। पहली ही बारिश ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है।"0
0
Report
Advertisement
Muzaffarnagar Sadar tehsil में महिला ने पूर्व प्रधान से मारपीट और गाली-गलौच
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर सदर तहसील बनी जंग का अखाडा महिला ने पूर्व प्रधान पर की चप्पलबाजी व थप्पड़बाजी पूर्व प्रधान मित्तर सैन ने भी महिला के साथ की मारपीट पूर्व प्रधान ने महिला देविन्दरी के साथ की जमकर गाली गलौच महिला ने प्रधान पर लगाया जबरदस्ती जमीन अपने नाम लिखवाने का आरोप आरोपी व्यक्ति मित्तर सैन मंधेड़ा गांव का है पूर्व प्रधान0
0
Report
हरदोई में यूपी-टीईटी फर्जीवाड़ा: जन्मतिथि और नाम बदले दस्तावेज़ पर पकड़ा गया युवक
Hardoi, Uttar Pradesh:UPTET 2026: हरदोई में फर्जी जन्मतिथि और बदले नाम से परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी पकड़ा गया,बायोमैट्रिक जांच में खुला खेल उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के दौरान हरदोई में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार को पहली पाली में शहर के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी की बायोमैट्रिक केवाईसी के दौरान पहचान संदिग्ध मिली। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि युवक ने न सिर्फ अपनी जन्मतिथि बदली, बल्कि नाम और पिता का नाम तक बदलकर नए दस्तावेज तैयार करा लिए थे। इन्हीं दस्तावेजों के सहारे वह यूपी-टीईटी परीक्षा देने पहुंचा था। मामला सामने आने के बाद केंद्र व्यवस्थापिका की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। केंद्र व्यवस्थापिका एवं प्रधानाचार्या मंजू तिवारी के मुताबिक, कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बखारी निवासी युवक परीक्षा देने आया था। जांच में सामने आया कि उसका पहला नाम अमित कुमार यादव पुत्र कमलेश यादव था। आरोप है कि उसने पहली बार मेरठ से हाईस्कूल परीक्षा पास की थी, जिसमें उसकी जन्मतिथि 15 जून 1995 दर्ज थी। इसके बाद उसने कथित तौर पर जन्मतिथि बदलकर 4 अप्रैल 2002 करा ली और नाम बदलकर आकाश कुमार यादव पुत्र कैलाश चंद्र यादव कर लिया। फिर दूसरी बार कन्नौज से हाईस्कूल परीक्षा पास की। सबसे अहम बात यह रही कि दोनों अलग-अलग नामों वाले आधार कार्ड में पता एक ही मिला, जिससे अधिकारियों को शक हुआ कि दोनों पहचानें एक ही व्यक्ति की हैं और दस्तावेज सुनियोजित तरीके से बदले गए हैं। परीक्षा केंद्र पर जब सुरक्षा एजेंसी ने बायोमैट्रिक केवाईसी कराई तो उसका सत्यापन नहीं हो सका। बायोमैट्रिक मिसमैच होने के बाद अभ्यर्थी के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि में गंभीर विसंगतियां सामने आईं। आरोप है कि युवक इन्हीं बदले हुए दस्तावेजों के सहारे शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने पहुंचा था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था, इसलिए उम्र सीमा का फायदा लेने के लिए उसने जन्मतिथि बदलकर दोबारा हाईस्कूल किया। उसने यह भी बताया कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वह पहले पुलिस भर्ती परीक्षा, होमगार्ड भर्ती परीक्षा और अब यूपी-टीईटी में शामिल हुआ था। केंद्र व्यवस्थापिका ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के साथ परीक्षा सुरक्षा एजेंसी की रिपोर्ट भी पुलिस को सौंप दी गई है। एडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि आरोपी ने नाम, जन्मतिथि और पिता के नाम में बदलाव किस प्रक्रिया से कराया, किन दस्तावेजों के सहारे अलग-अलग परीक्षाओं में शामिल हुआ और इस पूरे फर्जीवाड़े में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है या नहीं।0
0
Report
प्रियंका गुप्ता कांग्रेस प्रवक्ता बनीं, प्रो. रज़ीक वदूद राजनीतिक विश्लेषक
Noida, Uttar Pradesh:प्रियंका गुप्ता प्रावक्ता कांग्रेस प्रो. रज़ीक वदूद राजनीतिक विश्लेषक0
0
Report
Advertisement
अररिया के बथनाहा में 6 बिजली तार चोर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
Forbesganj, Bihar:अररिया के बथनाहा में पुलिस ने अंतरराज्यीय बिजली तार चोर गिरोह के 6 चोरों को गिरफ्तार किया है। बथनाहा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की नंबर वाली एक ट्रक में भरकर बिजली के तार को बेचने के लिए ले जाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने नहर पर घेराबंदी पर ट्रक समेत 6 चोरों को गिरफ्तार किया। अररिया समेत आस पास के जिले के अलग अलग जगहों पर ये सभी चोर बिजली के तार की चोरी करते थे और इस तार को दूसरे राज्यों में ले जाकर बेच देते थे जिससे सरकारी संपत्ति का भारी नुकसान होता था। इन चोरों के पकड़ा जाने के बाद पुलिस और बिजली विभाग ने राहत की सांस ली है। सभी चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
दिलीप जायसवाल ने फारूक अब्दुल्ला पर पलटवार, धारा 370 समर्थक पाकिस्तान से बातचीत पर हमला
Kishanganj, Bihar:ANCHOR : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भारत-पाकिस्तान के बीच वार्तालाप की मांग वाले बयान पर पलटवार कर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फारूक अब्दुल्ला जैसे लोग इसी देश का खाते हैं और इसी देश के विरोधी ताकतों की बात करते हैं। मंत्री ने कहा कि धारा 370 के समर्थक आज पाकिस्तान के साथ बातचीत की बात कर रहे हैं।कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में रोजाना पत्थर फिंकवाने और गोला-बारूद बरसाने का काम करवाता था। लेकिन जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आई है, खासकर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की हालात पूरी तरह बदल गया हैं। आज जम्मू कश्मीर से पत्थरबाज भाग गए हैं और गोला-बारूद बरसाने वाले का गोला बारूद भी खत्म हो गया हैं। # अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अदालत में मुकदमा दायर करने की बात पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर प्रकरण मामले की जांच एसआईटी के माध्यम से चल रही है। उन्होंने कहा कि जिस स्टाफ ने गलती की है, उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। पूरी पारदर्शिता के साथ जांच हो रही है। बाइट : डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,मंत्री।0
0
Report
डायन के नाम पर हत्या: किताहातु गांव में एतवारी देवी की हत्या, दो गिरफ्तार
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के किताहातु गांव में डायन-बिसाही के नाम पर एक 75 वर्षीय एतवारी देवी की हत्या की घटना घटित हुई। गांव के ही दो युवकदिनाय मुंडा (20) और मंगल मुंडा (19) ने सोयी स्थिति में पत्थर से कूचकर और डंडे से पीटकर हत्या कर दी, यह अंधविश्वास था कि वह डायन है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सने डंडे, पत्थर और कपड़े बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि वृद्ध महिला की हत्या डायन-बिसाही के आरोप में की गई थी। मामले की गहन जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
ब्लूएडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड में डिलीवरी स्टाफ पर सात एप्पल आईफोन की धोखाधड़ी का आरोप।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में ब्लूएडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के क्षेत्र प्रबंधक ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर कंपनी के एक डिलीवरी स्टाफ पर सात एप्पल आईफोन के स्थान पर डमी फोन रखकर 10 लाख 44 हजार 300 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कंपनी के प्रबंधक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, ब्लूएडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड का कार्यालय नवादा रोड स्थित गांधी नगर कॉलोनी में है। 20 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 के बीच कंपनी के पास सात प्रीपेड एप्पल शिपमेंट आए थे, जिनमें आईफोन-17 प्रो भेजे गए थे। इन सभी शिपमेंट की डिलीवरी का प्रयास कंपनी के डिलीवरी स्टाफ रोहतास, निवासी ग्राम सुभरी ने किया था। कंपनी के अनुसार, सभी पार्सल ओटीपी के साथ कैंसिल दिखाए गए और बाद में आरटीओ (रिटर्न टू ओरिजिन) होकर एप्पल के वेयरहाउस भेज दिए गए। वेयरहाउस में जांच के दौरान सभी बॉक्स में असली आईफोन की जगह डमी फोन मिले। शिकायत में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान डिलीवरी स्टाफ ने बताया कि वह संबंधित ग्राहकों के पते पर नहीं गया था और कॉल कर कैंसिलेशन के लिए ओटीपी लिया था। जबकि कंपनी के सिस्टम के अनुसार उसने किसी भी ग्राहक को कॉल नहीं की थी। कंपनी का आरोप है कि डिलीवरी स्टाफ ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पार्सलों से आईफोन निकालकर उनकी जगह डमी फोन रख दिए और दोबारा पैक कर कार्यालय में जमा करा दिए। तहरीर में बताया गया है कि सातों आईफोन की कुल कीमत 10 लाख 44 हजार 300 रुपये है। कंपनी ने चोरी हुए सभी मोबाइल फोन के एयरवे बिल नंबर, आईएमईआई नंबर और सीरियल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। क्षेत्र प्रबंधक अतुल शुक्ला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कंपनी को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।0
0
Report
तापी नदी का जलस्तर बढ़ा, Surat में पुल बंद
Noida, Uttar Pradesh:SURAT (GUJARAT): HEAVY RAINFALL RAISES TAPI RIVER LEVEL; BRIDGE CLOSED/ ADMINISTRATION MONITORS WATER LEVEL / VISUALS भारी बारिश से तापी नदी का जलस्तर बढ़ा, पुल बंद किया गया0
0
Report
कॉर्बेट जंगल सफारी परमिट विवाद: ऑनलाइन-ऑफलाइन व्यवस्था पर जिप्सी गुटों की भिड़ंत
Noida, Uttar Pradesh:कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए मानसून में लागू की गई नई परमिट व्यवस्था विवादों में घिर गई है, ऑनलाइन और ऑफलाइन परमिट व्यवस्था के साथ-साथ रोटेशन और नॉन-रोटेशन सिस्टम को लेकर जिप्सी कारोबारियों के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं, दोनों पक्ष कॉर्बेट कार्यालय पहुंचे और डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा से मुलाकात कर अपनी-अपनी मांगें रखीं, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मॉनसून सीजन के दौरान जंगल सफारी के लिए लागू की गई नई परमिट व्यवस्था विवाद का कारण बन गई है, ऑनलाइन और ऑफलाइन परमिट प्रक्रिया के साथ-साथ रोटेशन और नॉन-रोटेशन सिस्टम को लेकर जिप्सी कारोबारियों के दो गुट खुलकर आमने-सामने आ गए हैं, शनिवार को दोनों पक्ष कॉर्बेट कार्यालय पहुंचे और डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा से मुलाकात कर अपनी-अपनी मांगें रखीं, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। दरअसल कॉर्बेट प्रशासन ने मॉनसून सीजन में व्यवस्था बनाई थी कि यदि ऑनलाइन बुकिंग के बाद कुछ परमिट खाली रह जाते हैं तो सफारी शुरू होने से ढाई घंटे पहले तक पर्यटक रिसेप्शन सेंटर पहुंचकर मैनुअल तरीके से ऑफलाइन परमिट ले सकते हैं, इस व्यवस्था में पर्यटक अपनी पसंद की जिप्सी का चयन भी कर सकते थे, इसी व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हुआ, वर्तमान जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश छिम्वाल ने कहा कि असली विवाद ऑनलाइन और ऑफलाइन का नहीं, बल्कि रोटेशन और नॉन-रोटेशन सिस्टम का है, उनका कहना है कि विभाग को किसी एक पक्ष के हित में नहीं बल्कि सभी जिप्सी स्वामियों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए, उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था से जिप्सी स्वामियों के बीच गुटबाजी बढ़ रही है, उन्होंने सुझाव दिया कि विभाग मतदान कराकर तय करे कि अधिकांश जिप्सी स्वामी किस व्यवस्था के पक्ष में हैं और उसी के अनुसार पारदर्शी नीति लागू की जाए, उनका कहना था कि यदि यह विवाद समाप्त नहीं हुआ तो पर्यटन और आपसी सौहार्द दोनों प्रभावित होंगे। वहीं पूर्व जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मेहरा ने ऑनलाइन व्यवस्था का समर्थन करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से ऑनलाइन परमिट प्रणाली सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और इससे पर्यटकों को सुविधा मिलती है, उन्होंने आरोप लगाया कि ऑफलाइन परमिट व्यवस्था से कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं और इसका दुरुपयोग कर रहे हैं, उनका कहना था कि जब लगभग सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं तो कॉर्बेट की सफारी परमिट व्यवस्था भी पूरी तरह ऑनलाइन ही रहनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि रिसेप्शन सेंटर से मैनुअल परमिट जारी करने की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त की जाए. मामला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा ने बताया कि मॉनसून सीजन में पहले सफारी शुरू होने से ढाई घंटे पहले तक ऑनलाइन बुकिंग बंद हो जाती थी और उसके बाद बची हुई सीटों के लिए ऑफलाइन व्यवस्था लागू की गई थी, हालाँकि यह व्यवस्था अपेक्षित रूप से सफल नहीं रही, इसलिए अब संशोधन करते हुए सफारी शुरू होने से आधे घंटे पहले तक ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दे दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यही व्यवस्था लागू रहेगी और यदि भविष्य में इसमें किसी सुधार की आवश्यकता महसूस होगी तो उस पर भी विचार किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
