152002
फिरोजपुर में पुलिस ने दो चोरों को 13 मोटरसाइकलो के साथ पकड़ा
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 चोरी की मोटरसाइकलें बरामद की गईं। डीएसपी फिरोजपुर देहाती ने बताया कि शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों के मद्देनजर पुलिस सतर्क थी। गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने दो संदिग्धों को पकड़ा, जिनके पास से चोरी की मोटरसाइकलें मिलीं। पूछताछ में पता चला कि ये चोर आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा में आवासीय क्षेत्र की शराब दुकान सील, राजस्व नुकसान पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर। शराब दुकान बंद करने का अधिकार केवल आबकारी आयुक्त को... लेकिन कोटा में नगर निगम आयुक्त ने नियमविरुद्ध सील कर दी दुकान। कोटा में शराब दुकान सील, आवासीय भूमि का तर्क नहीं उतर रहा गले! आबकारी विभाग में चर्चा का विषय बना एक दुकान को बंद करना। दरअसल राजेंद्र गौतम के भूखंड में चल रही लाइसेंसी सत्येंद्र सिंह की शराब दुकान। थर्मल चौराहा, सकतपुरा कोटा में शराब दुकान थी संचालित। नगर निगम कोटा के आयुक्त ने इसे नहीं माना व्यावसायिक क्षेत्र। हालांकि प्रकरण में 9 अप्रैल 2025 को कोर्ट ने भी दिए थे आदेश। भूखंड से बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए बेदखल नहीं करने का था निर्णय। नगर निगम आयुक्त ने इसे आवासीय भूखंड मानते हुए सील करने के आदेश दिए। इस तरह शराब दुकान को अन्य विभाग द्वारा बंद करना है एक 'रेयर इंसीडेंट'! क्योंकि दुकान बंद होने से खुलने तक की अवधि में होगा राजस्व का नुकसान। क्या आबकारी को हुए राजस्व नुकसान की भरपाई करेगा कोटा नगर निगम? रोचक यह कि कोटा शहर में 50 प्रतिशत शराब दुकानें चल रही आवासीय क्षेत्रों में। कोटा ही नहीं प्रदेशभर में आवासीय और कृषि भूमि क्षेत्र में चल रही शराब दुकानें।0
0
Report
अलीगढ़ की चण्डौस पुलिस ने खुर्जा की मीट फैक्ट्री के मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर खुर्जा के बड़े मीट कारोबारी को अलीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ़्तार, चण्डौस पुलिस ने खुर्जा की मीट फैक्ट्री अल-हम्द के स्वामी को किया गिरफ़्तार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन का भाई है अनवर हुसैन, पुलिस ने अनवर हुसैन और असफाक को किया है गिरफ़्तार, जनवरी 2026 में चैकिंग के दौरान फैक्ट्री के ट्रक में मिला था प्रतिबंधित गौ माँस, चण्डौस पुलिस ने पकड़े गए दोनों मीट फैक्ट्री स्वामियों کو गिरफ़्तार कर कोर्ट में किया पेश, अलीगढ़ के चण्डौस थाना पुलिस ने की कार्रवाई।0
0
Report
सक्ती के डभरा में प्राकृतिक जैविक खेती वर्कशॉप, मंत्री ने जैविक खाद अपनाने की अपील
Sakti, सक्ती जिले के डभरा नगर पंचायत में आज प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशाला आयोजित हुआ जिसमें सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। प्रभारी मंत्री ने किसानों को कृषि विभाग के तहत विस्तृत जानकारी देते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। जमीन की रखरखाव करने और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए रसायनिक खाद को छोड़ कर जैविक खाद की ओर कदम रखने के लिए किसानों से अपील की है। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, पुलिस अधिक्षक प्रफुल सिंह ठाकुर सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
खट्टर उज्जैन समीक्षा: सिंहस्थ 2028 के लिए स्वच्छता-स्वास्थ्य पर जोर, 20 करोड़ स्मार्ट मीटर
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने विभाग से संबंधित मध्यप्रदेश के कार्यों की समीक्षा बैठक की, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रतिमा बागरी रही मौजूद, प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा स्वच्छता के मामले में इंदौर मॉडल को पूरे देश में लागू करेंगे, उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ वर्ष 2028 कुंभ को लेकर स्वच्छता और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा, मध्य प्रदेश में एक करोड़ व देशभर में 20 करोड़ स्मार्ट मीटर लगेंगे, भारत सरकार में केंद्रीय विद्युत मंत्री और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचे। यहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युमन सिंह तोमर व प्रतिमा बागरी भी मौजूद थी। दरअसल केंद्रीय मंत्री खट्टर अपने विभागों से जुड़े कार्यों की मध्यप्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक लेने उज्जैन आए हुए हैं। शाम 6 बजे प्रशासनिक शंकुल भवन में पहली बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय समीक्षा की गई । इसके बाद पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरDSएस) की प्रगति की समीक्षा के लिए दूसरी बैठक आयोजित हुई । बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री खट्टर ने पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग की जिसमें उन्होंने बताया कि आज उनके दोनों विभागों के कामों का रिव्यू किया गया है आगामी सिंहस्थ 2028 के कार्यों की भी चर्चा हुई है स्वच्छता और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश में देश में लीडर का काम किया है इंदौर का स्वच्छता मॉडल पूरे देश में लागू किया जाएगा उज्जैन के लिए 106 करोड रुपए उनके विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए हैं पूरे देश में करीब 20 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे जिसमें से एक करोड़ मध्य प्रदेश में लगेंगे । सरकार जल्द प्रीपेड मीटर भी लगाने जा रही है। जिसके तहत सबसे पहले शासकीय विभागों में यह मीटर लगेंगे । दूसरे चरण में उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। वही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार सभी विभागों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आजादी के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री उज्जैन आकर प्रदेश की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों में तेजी और पावर सेक्टर की समस्याओं के समाधान पर आज मंथन हुआ है।0
0
Report
सिंगरौली में बाल विवाह रोकथाम: बारात आने से पहले पुलिस ने एक्शन लिया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में बाल विवाह रोकथाम: बारात आने से पहले पुलिस ने एक्शन लिया 16 साल की किशोरी की शादी रुकवाई; पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 9वीं कक्षा की अंकसूची में सामने आई असली उम्र, तुरंत रोका गया विवाह पुलिस और महिला बाल विकास विभाग ने मिलकर बचाई एक बेटी की जिंदगी पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में महिला थाना, खुटार चौकी पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम शामिल रही प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा से दूर रहें और बेटियों को शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारें0
0
Report
EOW रीवा ने PHE के प्रभारी अधिकारी AK साह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW रीवा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के. साह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर एक ठेकेदार से अंतिम भुगतान, सिक्योरिटी डिपॉजिट और एफडीआर की राशि जारी करने के एवज में कुल 2 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के सत्यापन के बाद EOW ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को उसके निजी निवास से गिरफ्तार किया। इस मामले में क्या है पूरा घटनाक्रम, सुनिए EOW रीवा की उप पुलिस अधीक्षक प्रभा किरण से。0
0
Report
Advertisement
एसआईटी जांच से राम मंदिर दान मामले में इकबाल अंसारी CM पर भरोसा जताते
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (यूपी): बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने राम मंदिर दान मामले में एसआईटी जांच पर कहा 'मुख्यमंत्री आज आए और कहा कि टीम गठित किया गया है हमें सीएम पर विश्वास है और अयोध्यावासियों को भी विश्वास करना चाहिए क्योंकि सीएम ने कहा है तो करेंगे भी जरूर। हमें विश्वास है कि दूध का दूध और पानी का पानी होगा। SIT आई है वो जांच करेगी और जो चोरी में शामिल होंगे वो पकड़े जाएंगे。'0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में PM विकसित भारत योजना से 4800+ नियुक्ति पत्र वितरण
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आज प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुमार बृजेश सिंह, जेवर और दादरी विधायक समेत पीएफ कमिश्नर और लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल बटन दबाकर पीएम विकसित भारत योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये की धनराशि का हस्तांतरण किया, जो देश के 15 लाख नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई। इस योजना के तहत ग्रेटर नोएडा के लगभग 4800 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही लगभग 20 करोड़ रुपये की धनराशि लाभार्थी कर्मचारियों के खातों में पहली किस्त के रूप में आधी राशि ट्रांसफर की गई।0
0
Report
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कल होगी जारी, किसानों के खातों में आएंगे दो हजार रुपये
Deoria, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा 20 जून को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) से आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की 23वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके अंतर्गत पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 2,000 रुपये की धनराशि अपराह्न 3:45 बजे हस्तांतरित की जाएगी। उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण pmkisan.gov.in पोर्टल पर किया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती विकास खंड परिसर अथवा जनपद स्तर पर विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रधानमंत्री के संबोधन एवं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जनपद के हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
स्वरांजलि स्वर संध्या
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर- औद्योगिक नगरी के संगीत प्रेमियों और प्रबुद्ध जनों के लिए कल की शाम एक बेहद अनूठे और यादगार सुरमयी सफर की गवाह बनने जा रही है। भारतीय पार्श्व गायन की दुनिया में अपनी जादुई आवाज से दशकों तक राज करने वाली महान और सदाबहार गायिका आशा भोसले जी को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहर में एक भव्य संगीत कार्यक्रम का ताना-बाना बुना गया है इस गरिमामई सांस्कृतिक आयोजन को लेकर शुक्रवार को कानपुर प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता बुलाई गई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कानपुर गोल्फ क्लब के प्रेसिडेंट संजय गुप्ता और उनके सहयोगी पदाधिकारियों ने बताया कि संगीत जगत की इस 'सुर कोकिला' को स्वरांजलि देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं आयोजकों के मुताबिक, यह भव्य और ऐतिहासिक संगीत संध्या को सिविल लाइंस स्थित प्रतिष्ठित राजेन्द्र स्वरूप ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी सुरों का यह अद्भुत और यादगार सफर शाम 6:00 बजे से पूरी भव्यता के साथ शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान आशा भोसले द्वारा हिंदी सिनेमा के स्वर्ण काल से लेकर आधुनिक दौर तक गाए गए बेहद सुरीले, रूमानी, और चुलबुले गीतों को मंच पर जीवंत किया जाएगा प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए आयोजकों ने बताया कि इस संगीत संध्या का मुख्य आकर्षण इसका बेहतरीन संगीत संयोजन (ऑर्केस्ट्रेशन) और कलाकारों का चयन है। मंच पर कानपुर नगर के चुनिंदा, स्थापित और उभरते हुए स्थानीय गायक अपनी सुरीली कला का प्रदर्शन करेंगे। Bite:- संजय गुप्ता,प्रेसिडेंट,कानपुर गोल्फ क्लब0
0
Report
बूंदी में ट्रॉमा वार्ड के बाहर जलभराव से मरीज-परेशान, अस्पताल तालाब जैसे हालात
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन : बूंदी संवाददाता : बूंदी ट्रॉमा वार्ड के बाहर जलभराव से मरीज परेशान बारिश के बाद अस्पताल के बाहर बने तालाब जैसे हालात मरीज और परिजन कीचड़ व पानी के बीच आवाजाही को मजबूर गंभीर मरीजों को ट्रॉमा वार्ड तक पहुंचाने में हो रही दिक्कत जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, लोगों में नाराजगी जिम्मेदारों से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग0
0
Report
NIA की बड़ी कार्रवाई: मणिपुर हिंसा मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार
Delhi, Delhi:मणिपुर हिंसा मामलों में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार... मणिपुर में जातीय हिंसा से जुड़े मामलों की जांच कर रही National Investigation Agency (NIA) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मणिपुर पुलिस और Central Reserve Police Force (CRPF) के साथ संयुक्त अभियान के तहत की गई। NIA के मुताबिक, इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, उखरूल, चंदेल और फेरजावल जिलों में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की गई। इन अभियानों के दौरान उन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन पर मणिपुर में जातीय तनाव के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुरक्षा बलों पर हमलों, हथियारों और गोला-बारूद की लूट तथा बैंक डकैती जैसी घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोपों के घेरे में हैं। NIA ने बताया कि यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं, तकनीकी साक्ष्यों और जमीनी जांच के आधार पर की गई। अभियान का उद्देश्य विभिन्न समुदायों से जुड़े उन लोगों की पहचान करना और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है, जो राज्य में आपराधिक या आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। एजेंसी का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से हिंसा की साजिश, उसके क्रियान्वयन और उससे जुड़े समर्थन नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। साथ ही विभिन्न घटनाओं और उनमें शामिल व्यक्तियों तथा संगठनों के बीच संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। NIA ने कहा कि यह कार्रवाई मणिपुर में शांति, सुरक्षा और सामान्य स्थिति बहाल करने के सरकार के प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मणिपुर हिंसा से जुड़े अन्य मामलों की जांच अभी जारी है।0
0
Report
Advertisement
सूचना उपलब्ध नहीं: समाचार सामग्री नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जेल से बाहर आते ही असित मजूमदार बने हुगली जिले अध्यक्ष, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प
Chinsurah, West Bengal:মুখ ভর্তি সাদা দাড়ি,বাড়ি ফিরলেন অসিত।জেলে থেকে জেলা সভাপত হয়েছেন।সেই দায়িত্ব পালন করবেন। ১৯ দিন পর জামিনে জেল মুক্তি ঘটল অসিত মজুমদারের。 বললেন,দল যে দায়িত্ব দিয়েছে তা পালন করব।আগেও দলের সঙ্গে বেইমানি করিনি আগামী দিনেও করব না。 জেল থেকেই জেলা সভাপতি হয়েছেন চুঁচুড়ার প্রাক্তন তৃণমূল বিধায়ক অসিত মজুমদার。 বিধানসভা নির্বাচনে অসিত মজুমদারকে টিকিট দেয়নি তৃণমূল।তার জায়গায় দেবাংশু ভট্টাচার্যকে প্রার্থী করেছিল।প্রার্থী ঘোষণার পরই দলের প্রতি ক্ষোভ উগড়ে দিয়েছিলেন।হুগলির সংসদ রচনা বন্দ্যোপাধ্যায় মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের কান ভরে তার টিকিট কেটে দিয়েছিলেন বলে অভিযোগ করেছিলেন。 পরে অবশ্য অভিমান ভুলে দলের প্রার্থীর হয়ে প্রচারও বেরিয়েছিলেন।কিন্তু বিজেপির সুবীর নাগের কাছে ৪৩ হাজার ভোটে পরাজিত হন দেবাংশু。 ভোটের পর আর তাকে দেখা যায়নি দলীয় কর্মীদের পাশে。 কিন্তু অসিত মজুমদার দলীয় কর্মীদের পাশে থেকে তাদের আশ्वস্ত করেন。 অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় কে হেনস্থার প্রতিবাদে রাস্তা অবরোধ করে বিক্ষোভ করেছিলেন অসিত মজুমদার।গত ৩১ শে মে তাকে গ্রেফতার করে চুঁচুড়া থানা পুলিশ।তার বিরুদ্ধে তোলাবাজি এবং ধর্ষণের চেষ্টার মামলা দায়ের হয়। গতকাল জেলা জজ কোর্টে ১০ হাজার টাকার বন্ডে জামিন পান অসিত。 আজ জেল মুক্ত হয়ে বাড়ি ফেরেন স্পষ্টতই বিধ্বস্ত প্রাক্তন বিধায়ক。 তিনি জেলবন্দি থাকাকালীন অবস্থাতেই দল তাকে হুগলি শ্রীরামপুর সাংগঠনিক জেলা সভাপতি ঘোষণা করে।ভালো সময় দল থাকে মনে রাখেনি।তিনবারের বিধায়ক হওয়ার পরেও ২০২১ সালে তৎকালীন হুগলির সাংসদ লকেট চট্টোপাধ্যায় কে হারানোর পরেও দল তাকে টিকিট দেয়নি।অভিমান ছিল。 সাংসদ রচনা বন্দ্যোপাধ্যায়, মিতালী বাগরা বিরোধী শিবিরে নাম লিখিয়েছেন। একে একে নেতারা মমতার সঙ্গ ত্যাগ করেছেন। বলা হয় খারাপ সময় বন্ধু চেনা যায়।মমতার খারাপ সময়ে তাকে ত্যাগ করছেন পুরোনো সঙ্গীরা。 দলের এখন খারাপ সময়। আর সেই সময় অসিত বলছেন দল যে দায়িত্ব দিয়েছে কখনো বেইমানি করিনি, তা পালন করার চেষ্টা করব।0
0
Report
रांची के बूंदू जंगल में सिर कटा अधजला शव, पहचान की तलाश शुरू
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - रांची स्लग—राँची के बुण्डू के जंगल में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा अधजला शव, पहचान मिटाने की आशंका। झारखण्ड के राँची जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। राँची के बुण्डू थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमनडीह गांव के पास तेतरटांड़ के जंगली इलाके से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा अधजला शव बरामद किया है। शव की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की हालत इतनी भयावह थी कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद बुण्डू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम, टेक्निकल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। तीनों टीमों ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। मौके पर बुण्डू डीएसपी ओमप्रकाश, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो सहित पुलिस के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। बुण्डू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा अधजला शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद शव पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई है, ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े साक्ष्यों को मिटाया जा सके। हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर संजय पाल नाम के जैसा गोदना बना हुआ है। इसके अलावा मृतक के गले में पीले रंग की आर्टिफिशियल रुद्राक्ष की माला मिली है, जिसमें भूरे रंग का एक बड़ा रुद्राक्ष लगा हुआ है। पुलिस का मानना है कि यही पहचान के सबसे महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी थाना क्षेत्र में इस هुलिये से मिलता-जुलता कोई गुमशुदगी का मामला दर्ज हो या मृतक की पहचान के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो, तो तत्काल बुंडू थाना के मोबाइल नंबर 9065319123 पर सूचना दें। फिलहाल शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, राँची भेजा जाएगा। पुलिस हत्या के इस सनसनीखेज मामले की हर एंगल से जाँच कर रही है। अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना और इस वारदात को अंजाम देने वालों तक पहुंचना है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट—ओमप्रकाश, डीएसपी बुंडू, राँची।0
0
Report
Advertisement
