Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110034

दिल्ली में यमुना का जलस्तर सामान्य, बाढ़ की तैयारी पूरी!

NANasim Ahmad
Jul 09, 2025 06:00:46
Delhi, Delhi
स्लग - यमुना का जलस्तर सामान्य, दिल्ली बाढ़ से निपटने को तैयार। एंकर दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अभी भी सामान्य बना हुआ है, जो शहर के लिए राहत की बात है. पुराने दिल्ली रेलवे लोहे के पुल से मापा गया जलस्तर आज 202 मीटर दर्ज किया गया है.हालांकि, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. हर घंटे 8,000 से 10,000 क्यूसेक पानी यमुना में आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद नदी सामान्य स्थिति में ही बह रही है. वीओ 1 तस्वीरों में दिख रही यह वही यमुना नदी है जो बिल्कुल सूख चुकी थी लेकिन आज यमुना नदी में पानी की तेज लहरें यह बताने के लिए काफी है कि अब यमुना नदी उफान पर है और यमुना किनारे घूमने व नहाने वाले लोगों के लिए किसी खतरे से काम नहीं है। यह नजारा दिल्ली के वजीराबाद बैराज का है। जहां पर पानी की तेज लहरें तेजी से दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से होती हुई कालिंदी कुंज की तरफ बढ़ रही है । हालांकि घबराने की दिल्ली वासियों को बिल्कुल जरूरत नहीं है.. क्योंकि अभी भी दिल्ली की यमुना नदी सामान्य वाटर लेवल स्तर 202 पर बह रही है। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ 2 दिल्ली में बढ़ते यमुना जल स्तर को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बाढ़ से निपटने की अपनी तैयारियों को पुख्ता कर लिया है. डीएम ईस्ट बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. दर्जनों गोताखोरों को तैयार रखा गया है और नई नावें बोट क्लब में पहुंचाई गई हैं. ये सभी नावें और गोताखोर किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए उपलब्ध रहेंगे.सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी यमुना नदी की स्थिति पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए हैं. वे जलस्तर और प्रवाह की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रत्याशित वृद्धि से पहले ही आवश्यक कदम उठाए जा सकें और दिल्ली को बाढ़ के खतरे से बचाया जा सके। बाईट / 121 हरीश कुमार , डीएम ईस्ट बोर्ड क्लब इंचार्ज कश्मीरी गेट। वीओ 3 फिलहाल आपको बता दें यमुना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जगह-जगह चेतावनी भरे बोर्ड लगा दिए गए हैं और दिल्ली वासियों को यमुना किनारे व यमुना में नहाने के लिए सख्त मना ही की गई है । दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर जाने का अनुमान प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से लगातार लगाए जा रहे हैं। जिसको लेकर तमाम तरीके का इंतजाम संबंधित विभाग के अधिकारी ने कर लिए है। रिपोर्ट / नसीम अहमद Zee मीडिया उत्तरी दिल्ली
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top