Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoghar814112

देवघर में श्रमिकों की हड़ताल: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग!

VRVikash Raut
Jul 09, 2025 10:31:12
Deoghar, Jharkhand
देवघर। एंकर। केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ आज श्रमिक संगठनों के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल का असर देवघर में भी देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैंक कर्मचारी, ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता और मजदूर संगठन एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और सरकार की श्रम नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल की अगुवाई कर रहे श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार से चारों लेबर कोड को वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि ये कोड न सिर्फ श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं, बल्कि संविधान के मूल ढांचे से भी खिलवाड़ करते हैं। इसके अलावा 17 सूत्री मांगों को लेकर भी सरकार को चेतावनी दी गई है। राजद ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया। मौके पर मौजूद राजद नेता नित्यानंद केसरी ने कहा कि यदि सरकार श्रमिकों की मांगों को नहीं मानती है तो देशभर में चक्का जाम किया जाएगा और मजदूर सड़क पर उतरेंगे। सीआईआई के जिला मंत्री अर्जुन यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "यह सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। जब तक यह श्रम कानून वापस नहीं लिया जाता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।" हड़ताल को इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों का समर्थन मिला है। वहीं, बैंकों के कर्मचारी भी कट-आउट लेकर अपने-अपने शाखाओं के बाहर सांकेतिक हड़ताल में शामिल दिखे। बैंकों में आंशिक रूप से कामकाज प्रभावित रहा। इस हड़ताल के जरिए श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा। बाइट : नित्यानंद केशरी। बाइट : अर्जुन यादव।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top