Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

मोदी सरकार के खिलाफ मजदूरों का जुलूस: कल भारत बंद!

KJKamran Jalili
Jul 08, 2025 14:37:20
Ranchi, Jharkhand
सीसीएल मुख्यालय से सैकड़ो के तादाद में गगन भेदी नारों के साथ 9 जुलाई के हड़ताल के समर्थन में मशाल जुलूस का नेतृत्व एटक के राज्य सचिव अशोक यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक जिला सचिव अजय कुमार सिंह, इंटक के नेतृत्व के साथियों सहित सैकड़ो महिलाओं एवं मजदूर किसानों के जुलूस पूरे शहर के भ्रमण करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन करते हुए मजदूर विरोधी काला कानून को वापस लेने की मांग किया। नेताओं ने कहा कि कल देश में आम हड़ताल है पूरा भारत बंद है,देश के 25 करोड़ मजदूर हड़ताल पर रहेंगे,देश में दस करोड़ से अधिक किसान आंदोलन में हिस्सा लेंगे,झारखंड में दो घंटा का चक्का जाम रहेगा सारे सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे। मुख्य रूप से मोदी सरकार के मजदूर विरोधी काला कानून को वापस लेने किसनो के जमीन लूट के विरोध में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में कल पूरा भारत बंद रहेगा। इधर केन्द्र सरकार द्वारा संशोधित श्रमिक कानून के विरोध में आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कांग्रेस का समर्थन*केन्द्र सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों” के विरोध में आहूत कल के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कांग्रेस पूर्णरूपेण समर्थन करती है प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सब का साथ सब का बिकास का नारा दो देते हैं लेकिन बिकास अपने कॉरपोरेट मित्रों का करते हैं बाइट....सतीश पाल,कांग्रेस
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top