Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342001

महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर का जोधपुर दौरा: जेल में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा!

Rakesh Kumar Bhardwaj
Jul 05, 2025 14:31:25
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर---राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर शनिवार को जोधपुर प्रवास पर रहीं। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से कार्यक्रम किए गए जिसमे सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष रहाटकर ने कहा कि बडी संख्या में जेल में महिलाए है कुछ कि सजा तय हो गई कुछ की बाकी है। जेल में महिलाओं के लिए पर्याप्त सुविधाओं की जॉच की गई है। महिला कैदियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। महिलाओं के साथ घरेलु हिंसा के केस ज्यादा आते है परिवार में जो विवाद होते है वे आयोग के सामने अधिक आते है। जनसंख्या के अनुसार ही मुकदमों की संख्या होती है देखा गया है कि परिवार के विवाद से ही महिलाओं को ज्यादा तकलीफ होती है।उन विवादों को तुरन्त सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। महिला कानूनों से दूसरो को प्रताडित होने के मामले में कहा कि कानून महिलाओं के संरक्षण के लिए है तो उनका दुरूपयोग नही करना चाहिए। आज भी देश में अनेक ऐसी महिलाए जिनको कानून से ही उम्मीद है कुछ महिलाए गलतिया करती है उनकी गलतियों का बुरा परिणाम अन्य महिलाओं पर नही आना चाहिए। कानून का दुरूपयोग होता है कानून तो सभी के लिए होता है दो चार घटनाए ऐसी घटित है तो बुरी है सालों से महिलाओं को उत्पीडन सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पडता है एक रथ के दो पहिए है। कुछ महिलाए मेरे पास आई उस विषय में कुछ मामलो में तत्काल निर्देश दिए है उनको न्याय देने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय आयोग अध्यक्ष रहाटकर से राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल व केबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भी मुलाकात की। बाइट विजया राहटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला आयोग
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement