Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

ब्यावर में दूषित पानी की सप्लाई से महिलाएं हुईं परेशान!

Dilip Chouhan
Jul 03, 2025 10:05:44
Ajmer, Rajasthan
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHGAN 9252160080 ब्यावर। शहर के वार्ड संखया 39 के प्रताप नगर की गली संखया 2 में विगत तीन माह से दूषित व गंदे पानी की सप्लाई मिल रही है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों के पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जलदाय विभाग को लगातर शिकायत करने के बाद भी अब तक इस और ध्यान नहीं दिए जाने से परेशान क्षेत्र की महिलाएं गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर सभी महिलाओं ने एडीएम मोहनलाल खटनावलिया से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए पेयजल सप्लाई में मिलने वाले पानी के नमूने भी दिखाए। क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि विगत तीन माह से वार्ड संखया 39 की गली संखया 2 में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। जिसके कारण यहां के निवासियों के पीने के पानी के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि इस बाबत कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक उक्त समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। महिलाओं ने एमडीएम खटनावलिया से शीघ्र ही क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ललीता शर्मा , गुणवंती चौहान, मीरा देवी, रेणु अग्रवाल, विमला छीपा, खुशी शर्मा, दीपक शर्मा, ज्ञानदेव झंवर तथा ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।  BITE_ललीता शर्मा क्षेत्रवासी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement