Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lohardaga835302

लोहरदगा में सिपेज नाली में मिला महिला का शव, रहस्य गहराता जा रहा है!

Gautam Lenin
Jul 06, 2025 12:01:47
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा- लोहरदगा सदर अस्पताल के सिपेज नाली में एक महिला का शव सफाईकर्मियों के द्वारा आज देखा गया। जिसके बाद इसकी सूचना सिविल सर्जन को दी गई। सिविल सर्जन ने पूरे मामले की जानकारी लोहरदगा पुलिस को जिला प्रशासन को देने का काम किया। सिविल सर्जन ने कहा की सीसीटीवी के माध्यम से महिला के मूवमेंट की जानकारी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह महिला यहां कैसे पहुंची और बंद रास्ते के सिपेज नाली में यह कैसे आई इस बात की छानबीन की जा रही है। महिला के हाथ में जले होने का निशान दिखाई दे रहा है। चेहरा नाली के नीचे होने के कारण इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पूरे मामले छानबीन किए जाने की बात कही जा रही है। बाइट - डॉ एसएन चौधरी, सिविल सर्जन पीटूसी लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement