Back
हिंदुस्तानी दवाखाने का नाम बदलेगा? इतिहास से छेड़छाड़ का खतरा बढ़ा
DKDAVESH KUMAR
Sept 14, 2025 08:05:12
Delhi, Delhi
तत्कालीन आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में भी साल 2023 में हिंदुस्तानी दवाखाना पर आम आदमी पॉलीक्लिनिक नाम से बोर्ड लगाया गया था। उसे वक्त इसे लेकर भी विवाद खड़ा हुआ और महज़ 8 घंटे के भीतर इसे हटा दिया गया।
पुरानी दिल्ली में हिंदुस्तानी दवाखाना पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बोर्ड लगाने पर विवाद, MLA ने सीएम को लिखा लेटर कहा हिंदुस्तानी दवाखाना का नाम ना बदल जाए क्योंकि ऐतिहासिक विरासत अपने भीतर समेटे हुए हैं,बीजेपी नेता ने कहा इमरान हुसैन अब तक अपने विधानसभा क्षेत्र की हिन्दू बहुल गलियों सड़कों के रखरखाव विकास उपेक्षा के लिए जाने जाते रहे हैं अब उनका हिन्दू एवं हिन्दी विरोधी काला चेहरा खुल कर सामने आ गया है
पुरानी दिल्ली में स्थित गली कासिम खान में स्थित हिंदुस्तानी दवाखाना का नाम आयुष्मान आरोग्य मंदिर किए को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मांग की है कि हिंदुस्तानी दवाखाना का नाम ना बदल जाए क्योंकि ऐतिहासिक विरासत अपने भीतर समेटे हुए हैं इसका नाम बदल जाना ऐतिहासिक विरासत से छेड़छाड़ होगी। गालिब की हवेली के ठीक सामने बना है हिंदुस्तानी दवाखाना। पुरानी इस इमारत पर अभी भी हिंदुस्तानी दवाखाना लिखा हुआ है और इसका स्थापना वर्ष 1910 भी लिखा है। दो दिन पहले यहां पर बोर्ड लगाया गया इसके बाद सोशल मीडिया पर बोर्ड वायरल होने के बाद कल उसे हटा दिया गया। इमरान हुसैन के पहुंचने के पहले ही यहां के स्टाफ ने उसे हटा दिया। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता सेनानी हकीम अजमल खान हकीम थे लिहाजा इसका नाम ना बदला जाए। उसका नाम बदले जाना ऐतिहासिक विरासत से छेड़छाड़ होगी। इससे पहले पिछली AAP सरकार में भी आम आदमी पॉली क्लीनिक रखा गया था उस वक्त भी विवाद के बाद उस बोर्ड को हटा दिया गया।
बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर का कहना है कि भारत सरकार और दिल्ली सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बल्लीमारन में मिर्जा गालिब की हवेली के सामने बने सरकारी दवाखाने को आयुष्मान योजना में सम्मिलित कर वहां योजना के नाम "आयुष्मान अरयोग्य मंदिर" का बोर्ड स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया। लेकिन विधायक इमरान हुसैन ने इस सरकारी योजना के बोर्ड को साम्प्रदायिक रंग दिया और भीड़ इकट्ठा करवा कर BJP सरकार और हिन्दूओं के विरूध नारेबाजी करवाई। जिसके बाद अधिकारियों को "आयुष्मान अरयोग्य मंदिर" का बोर्ड उतारना पड़ा। कपूर ने बोर्ड को दोबारा लगवाने और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से अपने विधायक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
वहां रह रहे मोहम्मद तारिक से बातचीत
कई सालों से बल्लीमारान रह रहे मोहम्मद तारिक का कहना है कि यह 1910 में हिंदुस्तानी दवाखाना बना था, यह ऐतिहासिक है मिर्ज़ा ग़ालिब की हवेली है यहां पर लोग दूर-दूर से आते हैं इसका नाम नहीं बदलना चाहिए। इस नाम को मिटाया नहीं जाना चाहिए नाम यही रहना चाहिए हिंदुस्तानी दवाखाना।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बोर्ड लगाया गया था लेकिन विरोध के बाद वह बोर्ड हटा लिया गया, हिंदुस्तानी दवाखाना के नाम से मशहूर है नाम मिट जाएगा तो हकीम अजमल खान नाम ही खत्म हो जाएगा इसी नाम से यह रहना चाहिए।
अभी यह चालू हालत में है यहां पर दवाइयां मिलती है होम्योपैथिक, यूनानी, एलोपैथी, आयुर्वेदिक यहां सभी तरह की दवाइयां मिलती हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां आते भी हैं उनका फायदा होता है तभी लोग यहां आते हैं।
बिना नाम बदले भी ज्यादा सुविधाएं यहां दे सकते हैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर करने से क्या फायदा होगा।
तत्कालीन आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में भी साल 2023 में हिंदुस्तानी दवाखाना पर आम आदमी पॉलीक्लिनिक नाम से बोर्ड लगाया गया था। उसे वक्त इसे लेकर भी विवाद खड़ा हुआ और महज़ 8 घंटे के भीतर इसे हटा दिया गया।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPushpender Kumar
FollowSept 14, 2025 10:04:08Noida, Uttar Pradesh:Haridwar: महंत रविंद्र पूरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाडा परिषद
reporter- Karan Khurana
0
Report
GJGaurav Joshi
FollowSept 14, 2025 10:03:360
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowSept 14, 2025 10:03:020
Report
MCManish Chaudary
FollowSept 14, 2025 10:02:500
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 14, 2025 10:02:400
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 14, 2025 10:02:300
Report
KCKumar Chandan
FollowSept 14, 2025 10:02:090
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowSept 14, 2025 10:02:000
Report
MSManish Sharma
FollowSept 14, 2025 10:01:390
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 14, 2025 10:01:260
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowSept 14, 2025 10:01:150
Report
G1GULSHAN 1
FollowSept 14, 2025 10:00:110
Report
3
Report
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowSept 14, 2025 09:49:011
Report